Page Loader
अल्लू की 'पुष्पा' ने बनाया नया रिकॉर्ड, 500 करोड़ व्यूज वाली पहली भारतीय एल्बम बनी
अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा' ने बनाया नया कीर्तिमान

अल्लू की 'पुष्पा' ने बनाया नया रिकॉर्ड, 500 करोड़ व्यूज वाली पहली भारतीय एल्बम बनी

Jul 17, 2022
05:08 pm

क्या है खबर?

साउथ स्टार अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा' के प्रति दर्शकों में दीवानगी देखते ही बनती है। चाहे फिल्म के गाने हों या डायलॉग, सभी कसौटी पर यह फिल्म खरी उतरी। फिल्म 17 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन सुकुमार ने किया है। अब इस फिल्म के खाते में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। 'पुष्पा' भारत की पहली पैन इंडिया फिल्म बन गई है, जिसकी एल्बम को 500 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले हैं।

ट्विटर पोस्ट

समीक्षक रमेश बाला ने शेयर की जानकारी

फिल्म समीक्षक रमेश बाला ने इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'भारतीय सिनेमा में अब तक का सबसे बड़ा कीर्तिमान। आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा: द राइज' पहली एल्बम है, जिसने 500 करोड़ व्यूज हासिल किए हैं।' सिनेमाघरों से लेकर सोशल मीडिया तक, हर एक प्लेटफॉर्म पर इस फिल्म को दर्शकों ने हाथों-हाथ लपक लिया। फिल्म के जरिए अल्लू को भी बेशुमार लोकप्रियता मिली।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए रमेश बाला का पोस्ट

कमाई

बॉक्स ऑफिस पर रहा 'पुष्पा' का जलवा

'पुष्पा' ने भारत में 350 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन किया था। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही कीर्तिमान रच दिया था और भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 2021 का सबसे बड़ा ओपनिंग डे अपने नाम किया था। यहां तक कि फिल्म ने 'मास्टर' और 'स्पाइडर मैन' को भी पछाड़ दिया था। 'पुष्पा' का ओपनिंग डे का कलेक्शन 52.50 करोड़ रुपये रहा था। फिल्म का बजट 200-250 करोड़ रुपये का है।

फ्रेश जोड़ी

अल्लू और रश्मिका के अभिनय को लोगों ने किया पसंद

'पुष्पा' में अल्लू के साथ साउथ अदाकारा रश्मिका मंदाना नजर आई थीं। रश्मिका के किरदार का नाम श्रीवल्ली है। इस फिल्म के जरिए अल्लू और रश्मिका पहली बार साथ आए हैं। रश्मिका की यह पहली फिल्म है, जो सीधे हिंदी दर्शकों के बीच आई। फिल्म की कहानी चंदन की लकड़ियों की तस्करी से जुड़ी है। फिल्म तेलुगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी सहित पांच भारतीय भाषाओं में रिलीज हुई है।

दूसरा भाग

पहले भाग से ज्यादा होगा 'पुष्पा 2' का बजट

ऐसी चर्चा है कि पहले भाग से 'पुष्पा 2' का बजट बड़ा होने वाला है। यह फिल्म 400 करोड़ रुपये के बजट में बनेगी। फिल्म के दूसरे भाग का शीर्षक 'पुष्पा द रूल' रखा गया है। हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'KGF चैप्टर 2' की सफलता देखने के बाद सुकुमार फिल्म में और बदलाव करने पर विचार कर रहे हैं। वह इस फिल्म को 'KGF 2' से भव्य बनाने की तैयारी में हैं।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

हाल में 'KGF 2', 'RRR' और 'विक्रम' जैसी साउथ फिल्मों ने पूरे देश में अपना परचम फहराया। 'KGF 2' में यश लीड रोल में थे, जबकि 'RRR' में राम चरण और जूनियर NTR नजर आए थे। 'विक्रम' में कमल हासन ने अपना दमखम दिखाया था।