Page Loader
'पुष्पा 2' का 'पुष्पा पुष्पा' बना 3 भाषाओं में दुनियाभर में ट्रेंड होने वाला पहला गाना 
अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' के पहले गाने ने रचा इतिहास (तस्वीर: एक्स/@PushpaMovie)

'पुष्पा 2' का 'पुष्पा पुष्पा' बना 3 भाषाओं में दुनियाभर में ट्रेंड होने वाला पहला गाना 

May 02, 2024
05:58 pm

क्या है खबर?

अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' का पहला गाना 'पुष्पा पुष्पा' बीते दिन रिलीज किया गया था, जिसे प्रशंसकों का खूब प्यार मिला। यह गाना हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और बंगाली भाषा में रिलीज किया गया। अब गाने 'पुष्पा पुष्पा' ने अपने नाम बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दरअसल, यह गाना 3 भाषाओं में दुनिया भर में ट्रेंड करने वाला पहला गाना बन गया है। निर्माताओं ने खुद इस खबर की जानकारी दी है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

पुष्पा 2

15 अगस्त, 2024 को रिलीज होगी फिल्म 

'पुष्पा: द रूल' 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का सामना रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' से होगा। यह फिल्म 2021 में आई 'पुष्पा: द राइज' की दूसरी किस्त है। 'पुष्पा 2' हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ के साथ बंगाली भाषा में भी रिलीज होने वाली पहली पैन-इंडिया फिल्म बन गई है। इस फिल्म में अल्लू की जोड़ी एक बार फिर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के साथ बनी है।