Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जाते-जाते किसी और की जिंदगी रोशन कर गए पुनीत राजकुमार, दान की गईं सुपरस्टार की आंखें
मनोरंजन

जाते-जाते किसी और की जिंदगी रोशन कर गए पुनीत राजकुमार, दान की गईं सुपरस्टार की आंखें

जाते-जाते किसी और की जिंदगी रोशन कर गए पुनीत राजकुमार, दान की गईं सुपरस्टार की आंखें
लेखन नेहा शर्मा
Oct 30, 2021, 01:16 pm 3 मिनट में पढ़ें
जाते-जाते किसी और की जिंदगी रोशन कर गए पुनीत राजकुमार, दान की गईं सुपरस्टार की आंखें
दिवंगत कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार

कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार के निधन से उनके परिवार से लेकर इंडस्ट्री और फैंस तक को जोर का झटका लगा है। पुनीत महज 46 साल के थे। हार्ट अटैक के चलते 29 अक्टूबर को अचानक उनका निधन हो गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फिल्मों से लेकर राजनीति की दुनिया से जुड़े दिग्गज उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस बीच खबर है दिवंगत अभिनेता की आंखें दान कर दी गई हैं। आइए जानते हैं और क्या जानकारी मिली है।

फैसला
अपने पिता के नक्शे-कदम पर चले अभिनेता

पुनीत के पिता और अभिनेता राजकुमार ने भी अपनी आंखें दान कर दी थीं। वही काम पुनीत ने भी किया। दिग्गज अभिनेता डॉ राजकुमार ने 1994 में खुद अपने पूरे परिवार की आंखें दान करवाने का फैसला किया था। राजकुमार का निधन 2006 में दिल का दौरा पड़ने का कारण हुआ था। अभिनेता चेतन कुमार ने ट्वीट के जरिए जानकारी दी है कि डॉक्टरों की एक टीम ने पुनीत के पार्थिव शरीर से आंखें किसी नेत्रहीन को दे दी हैं।

पोस्ट
चेतन कुमार ने अपने पोस्ट में क्या लिखा?

कन्नड़ फिल्म एक्टर चेतन कुमार ने लिखा, 'जब मैं अप्पू सर को देखने के लिए अस्पताल में था तो निधन के बाद छह घंटे के अंदर उनकी आंखें निकालने के लिए डॉक्टरों की एक टीम आई थी। जैसे डॉक्टर राजकुमार और निम्माशिवा ने नेत्रदान किए थे , वैसे ही अप्पू सर ने भी नेत्रदान कस मिसाल कायम की है।' इसके साथ ही अभिनेता ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे भी उनके पद्चिन्हों पर चलें और नेत्रदान करें।

ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए अभिनेता का पोस्ट

While I was at hospital to see Appu Sir, a medical group came to remove his eyes in 6-hour window after death

Appu Sir—like Dr Rajkumar @NimmaShivanna—donated his eyes

Following in their footsteps in Appu Sir’s memory, we must all pledge to donate our #eyes as well

I do so pic.twitter.com/MsNAv5zGZC

— Chetan Kumar Ahimsa / ಚೇತನ್ ಅಹಿಂಸಾ (@ChetanAhimsa) October 29, 2021
अंतिम यात्रा
राजकीय सम्मान के साथ होगा पुनीत का अंतिम संस्कार

फिटनेस फ्रीक कहे जाने वाले पुनीत को जिम में दो घंटे की एक्सरसाइज करने के बाद सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। पुनीत की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर लगातार उन्हें बचाने की कोशिश करते रहे, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। अभिनेता के पार्थिव शरीर को कांतीरवा स्टेडियम में रखा गया है, जहां फैंस की भारी भीड़ उनके अंतिम दर्शन करने पहुंची है। पुनीत का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

करियर
पुनीत राजकुमार ने बतौर बाल कलाकार शुरू किया था अपना करियर

पुनीत राजकुमार ने 1976 की फिल्मों 'प्रेमदा कणिके' और 'आरती' से बतौर बाल कलाकार अपने अभिनय जीवन की शुरूआत की थी। उन्होंने मुख्य अभिनेता के तौर पर कुल 29 फिल्मों में काम किया जिनमें 'अप्पू', 'मौर्या', 'अरासू', 'राम' और 'अंजनि पुत्र' शामिल रहीं। राजकुमार एक गायक भी थे और उनके डांस की भी प्रशंसा की जाती थी। उन्होंने 2012 'कौन बनेगा करोड़पति' के कन्नड़ वर्जन से टीवी जगत में अपने कदम रखे। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
नेहा शर्मा
नेहा शर्मा
Twitter
मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन करते ही हिन्दुस्तान अखबार से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और खबरों की दुनिया से मुखातिब हुईं। सात साल हिन्दुस्तान से जुड़े रहने के दौरान विशेषतौर पर मनोरंजन जगत की खबरों पर पकड़ मजबूत की। मार्च, 2021 में न्यूबाइट्स के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक नई शुरुआत की, जिसके जरिए मुख्य रूप से मनोरंजन समाचार आप तक पहुंचा रही हूं।
ताज़ा खबरें
कन्नड़ फिल्में
कन्नड़ सिनेमा
पुनीत राजकुमार
ताज़ा खबरें
मोटोरोला ने लॉन्च किया मोटो G82 5G स्मार्टफोन, जानें इसके फीचर्स और कीमत
मोटोरोला ने लॉन्च किया मोटो G82 5G स्मार्टफोन, जानें इसके फीचर्स और कीमत टेक्नोलॉजी
यूक्रेन की राजधानी कीव स्थित अपने दूतावास को फिर से खोलेगा भारत
यूक्रेन की राजधानी कीव स्थित अपने दूतावास को फिर से खोलेगा भारत देश
हुंडई क्रेटा को टक्कर देने आ रही हैं ये गाड़ियां, जानें इनके बारे में
हुंडई क्रेटा को टक्कर देने आ रही हैं ये गाड़ियां, जानें इनके बारे में ऑटो
एवोकाडो को इन तरीकों से करें अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल, मिलेंगे कई फायदे
एवोकाडो को इन तरीकों से करें अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल, मिलेंगे कई फायदे लाइफस्टाइल
RCB बनाम PBKS: टॉस जीतकर बैंगलोर ने गेंदबाजी चुनी, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
RCB बनाम PBKS: टॉस जीतकर बैंगलोर ने गेंदबाजी चुनी, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन खेलकूद
कन्नड़ फिल्में
क्या है अजय देवगन और किच्चा सुदीप के बयान से शुरू हुआ हिंदी को लेकर विवाद?
क्या है अजय देवगन और किच्चा सुदीप के बयान से शुरू हुआ हिंदी को लेकर विवाद? देश
कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का दिल का दौरा पड़ने से निधन
कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का दिल का दौरा पड़ने से निधन मनोरंजन
और खबरें
कन्नड़ सिनेमा
पुनीत राजकुमार की आखिरी फिल्म 'जेम्स' उनकी पहली जयंती पर आएगी
पुनीत राजकुमार की आखिरी फिल्म 'जेम्स' उनकी पहली जयंती पर आएगी मनोरंजन
कन्नड़ अभिनेत्री सौजन्या ने 25 साल की उम्र में की खुदकुशी, फंदे से लटका मिला शव
कन्नड़ अभिनेत्री सौजन्या ने 25 साल की उम्र में की खुदकुशी, फंदे से लटका मिला शव मनोरंजन
और खबरें
पुनीत राजकुमार
कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार की फिल्मों को मुफ्त में प्रसारित करेगा अमेजन प्राइम
कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार की फिल्मों को मुफ्त में प्रसारित करेगा अमेजन प्राइम मनोरंजन
इन बॉलीवुड कलाकारों ने आंखों को दान करने का लिया है निर्णय
इन बॉलीवुड कलाकारों ने आंखों को दान करने का लिया है निर्णय मनोरंजन
कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल कांग्रेस समाचार भाजपा समाचार कोरोना वायरस कोरोना वायरस वैक्सीन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022