Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का दिल का दौरा पड़ने से निधन
मनोरंजन

कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का दिल का दौरा पड़ने से निधन

कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का दिल का दौरा पड़ने से निधन
लेखन मुकुल तोमर
Oct 29, 2021, 04:28 pm 3 मिनट में पढ़ें
कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का दिल का दौरा पड़ने से निधन
कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का दिल का दौरा पड़ने से निधन

प्रसिद्ध कन्नड़ अभिनेता पुनीत राजकुमार का आज दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे मात्र 46 वर्ष के थे। सुबह सीने में दर्द की शिकायत और दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें सुबह लगभग 11:30 बजे बेंगलुरू के विक्रम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के अनुसार, जब राजकुमार को अस्पताल लाया गया, तब वह बेहोश थे और कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे थे। अंत में तमाम प्रयास के बावजूद डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।

शोक
कर्नाटक और फिल्म जगत में शोक की लहर

दक्षिण भारतीय सिनेमा के बड़े सितारों में शामिल राजकुमार के निधन के बाद पूरे कर्नाटक और फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके अस्पताल में होने की खबर सुनते ही फैंस की भीड़ अस्पताल के बाहर जमा हो गई। इसके अलावा बेंगलुरू में कई जगहों पर दुकानों के बंद होने और ट्रैफिक जाम होने की खबरें भी आ रही हैं। शहर में भारी मात्रा में पुलिस तैनात है।

ट्वीट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया राजकुमार के निधन पर शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर राजकुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'भाग्य के क्रूर मोड़ ने हमसे एक शानदार और प्रतिभाशाली अभिनेता पुनीत राजकुमार को छीन लिया। ये कोई जाने की उम्र थी। आने वाली पीढ़ियां उन्हें उनके कार्यों और अद्भुत व्यक्तित्व के लिए प्यार से याद करेंगी। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। शांति।'

ट्वीट
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बोले- राजकुमार के निधन से गहरा सदमा लगा

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोमई ने भी ट्वीट कर राजकुमार के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'मुझे गहरा सदमा लगा है कि कन्नड़ सिनेमा के जाने-माने अभिनेता पुनीत राजकुमार का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके निधन से कन्नड़ सिनेमा और कर्नाटक को भारी क्षति हुई है। मैं प्रार्थना करता हूं कि भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और उनके प्रशंसकों को इस दर्द को सहने की शक्ति दे।'

प्रतिक्रिया
फिल्मी जगत ने व्यक्त की हैरानी और दुख

दक्षिण भारतीय सिनेमा के कई बड़े सितारों ने भी राजकुमार के निधन पर दुख और हैरानी व्यक्त की है। चिरंजीवी ने इसे दिल तोड़ने वाला बताते हुए इसे भारतीय फिल्म जगत के लिए एक बड़ा नुकसान बताया है। महेश बाबू ने कहा कि राजकुमार बेहद विनीत स्वभाव के थे। सुधार बाबू ने कहा कि राजकुमार को हमेशा याद किया जाएगा। सोनू सूद ने कहा कि राजकुमार के निधन का बीत सुनकर उनका दिल टूट गया है।

करियर
राजकुमार ने बतौर बाल कलाकार शुरू किया था अपना करियर

पुनीत राजकुमार ने 1976 की फिल्मों 'प्रेमदा कणिके' और 'आरती' से बतौर बाल कलाकार अपने अभिनय जीवन की शुरूआत की थी। उन्होंने मुख्य अभिनेता के तौर पर कुल 29 फिल्मों में काम किया जिनमें अप्पू, मौर्या, अरासू, राम और अंजनि पुत्र शामिल रहीं। राजकुमार एक गायक भी थे और उनके डांस की भी प्रशंसा की जाती थी। उन्होंने 2012 'कौन बनेगा करोड़पति' के कन्नड़ वर्जन से टीवी जगत में अपने कदम रखे। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
मुकुल तोमर
मुकुल तोमर
Mail
IIMC से पढ़ाई के बाद पिछले चार साल से नौकरी। 2019 की शुरूआत से न्यूजबाइट्स के साथ। दिल्ली के दंगों से अमेरिका के प्रदर्शनों और चीन के पंगों तक, वैश्विक और राजनीतिक महत्व की हर बड़ी हलचल पर नजर। खबर के नाम पर "ज्ञान" देने से बचता हूं।
ताज़ा खबरें
कर्नाटक
दक्षिण भारतीय सिनेमा
कन्नड़ फिल्में
पुनीत राजकुमार
ताज़ा खबरें
KKR बनाम SRH: आंद्रे रसेल के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर जीता कोलकाता, बने ये रिकॉर्ड्स
KKR बनाम SRH: आंद्रे रसेल के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर जीता कोलकाता, बने ये रिकॉर्ड्स खेलकूद
बिल्लियों को खिलाएं जा सकते हैं ये खाद्य पदार्थ
बिल्लियों को खिलाएं जा सकते हैं ये खाद्य पदार्थ लाइफस्टाइल
अमेजन प्राइम की फिल्म 'मजा मां' में समलैंगिक का किरदार निभाएंगी माधुरी
अमेजन प्राइम की फिल्म 'मजा मां' में समलैंगिक का किरदार निभाएंगी माधुरी मनोरंजन
पूजा सिंघल: कम उम्र में बनीं IAS, कैसा रहा 22 साल का करियर?
पूजा सिंघल: कम उम्र में बनीं IAS, कैसा रहा 22 साल का करियर? करियर
Career in Animation: एनिमेशन के क्षेत्र में है करियर की ढेरों संभावनाएं, जानें कहां है डिमांड
Career in Animation: एनिमेशन के क्षेत्र में है करियर की ढेरों संभावनाएं, जानें कहां है डिमांड करियर
कर्नाटक
केरल में सामने आए टमाटर फ्लू के मामले, जानिए क्या है ये बीमारी और इसके लक्षण
केरल में सामने आए टमाटर फ्लू के मामले, जानिए क्या है ये बीमारी और इसके लक्षण देश
भारत में मौजूद इन जगहों के नाम सुनकर हंस-हंसकर हो जाएंगे लोट-पोट
भारत में मौजूद इन जगहों के नाम सुनकर हंस-हंसकर हो जाएंगे लोट-पोट लाइफस्टाइल
कर्नाटक:  अजान के खिलाफ मंदिरों में लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा की तैयारी, अलर्ट पर पुलिस
कर्नाटक: अजान के खिलाफ मंदिरों में लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा की तैयारी, अलर्ट पर पुलिस देश
KCET 2022: कर्नाटक संयुक्त प्रवेश परीक्षा के रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, ऐसे करें आवेदन
KCET 2022: कर्नाटक संयुक्त प्रवेश परीक्षा के रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी, ऐसे करें आवेदन करियर
कर्नाटक: क्या है भाजपा विधायक को 2,500 करोड़ में मुख्यमंत्री पद का ऑफर देने का मामला?
कर्नाटक: क्या है भाजपा विधायक को 2,500 करोड़ में मुख्यमंत्री पद का ऑफर देने का मामला? राजनीति
और खबरें
दक्षिण भारतीय सिनेमा
'F3' की हिंदी रीमेक में शाहरुख या सलमान निभा सकते हैं वेंकटेश की भूमिका
'F3' की हिंदी रीमेक में शाहरुख या सलमान निभा सकते हैं वेंकटेश की भूमिका मनोरंजन
पहले भाग से ज्यादा होगा 'पुष्पा 2' का बजट, 400 करोड़ रुपये में बनेगी फिल्म
पहले भाग से ज्यादा होगा 'पुष्पा 2' का बजट, 400 करोड़ रुपये में बनेगी फिल्म मनोरंजन
बॉलीवुड मुझे अफोर्ड नहीं कर सकता, समय बर्बाद नहीं करना चाहता- महेश बाबू
बॉलीवुड मुझे अफोर्ड नहीं कर सकता, समय बर्बाद नहीं करना चाहता- महेश बाबू मनोरंजन
रेप केस में प्रोड्यूसर और अभिनेता विजय बाबू के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
रेप केस में प्रोड्यूसर और अभिनेता विजय बाबू के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी मनोरंजन
विजय देवरकोंडा की 'जन गण मन' में फीमेल लीड रोल निभाएंगी पूजा हेगड़े
विजय देवरकोंडा की 'जन गण मन' में फीमेल लीड रोल निभाएंगी पूजा हेगड़े मनोरंजन
और खबरें
कन्नड़ फिल्में
क्या है अजय देवगन और किच्चा सुदीप के बयान से शुरू हुआ हिंदी को लेकर विवाद?
क्या है अजय देवगन और किच्चा सुदीप के बयान से शुरू हुआ हिंदी को लेकर विवाद? देश
जाते-जाते किसी और की जिंदगी रोशन कर गए पुनीत राजकुमार, दान की गईं सुपरस्टार की आंखें
जाते-जाते किसी और की जिंदगी रोशन कर गए पुनीत राजकुमार, दान की गईं सुपरस्टार की आंखें मनोरंजन
और खबरें
पुनीत राजकुमार
पुनीत राजकुमार की आखिरी फिल्म 'जेम्स' उनकी पहली जयंती पर आएगी
पुनीत राजकुमार की आखिरी फिल्म 'जेम्स' उनकी पहली जयंती पर आएगी मनोरंजन
कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार की फिल्मों को मुफ्त में प्रसारित करेगा अमेजन प्राइम
कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार की फिल्मों को मुफ्त में प्रसारित करेगा अमेजन प्राइम मनोरंजन
इन बॉलीवुड कलाकारों ने आंखों को दान करने का लिया है निर्णय
इन बॉलीवुड कलाकारों ने आंखों को दान करने का लिया है निर्णय मनोरंजन
कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल कांग्रेस समाचार भाजपा समाचार कोरोना वायरस कोरोना वायरस वैक्सीन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022