NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / प्रियंका चोपड़ा बचपन से ही हुईं रंगभेद का शिकार, मां बोलीं- परिवार में सब थे गोरे-चिट्टे 
    अगली खबर
    प्रियंका चोपड़ा बचपन से ही हुईं रंगभेद का शिकार, मां बोलीं- परिवार में सब थे गोरे-चिट्टे 
    मधु चोपड़ा ने की बेटी प्रियंका चोपड़ा को लेकर बात

    प्रियंका चोपड़ा बचपन से ही हुईं रंगभेद का शिकार, मां बोलीं- परिवार में सब थे गोरे-चिट्टे 

    लेखन मेघा
    Nov 11, 2023
    01:47 pm

    क्या है खबर?

    प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाकर ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं।

    अभिनेत्री ने 18 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड का ताज अपने सिर सजाया था, लेकिन अपनी त्वचा के रंग के कारण उन्हें भेदभाव का सामना करना पड़ता था।

    प्रियंका बॉलीवुड में रंगभेद को लेकर कई बार खुलकर बात कर चुकी हैं तो बचपन में भी वह इसी को लेकर ताने सुनती थीं।

    अब अभिनेत्री की मां मधु चोपड़ा ने इस बारे बात की है।

    बयान

    "गेहुंआ रंग होने पर प्रियंका सुनती थीं ताने"

    प्रियंका के माता-पिता ने हमेशा उन्हें खूबसूरत महसूस कराया, लेकिन वह खुद को कमतर आंकती थीं।

    ऐसे में बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में मधु ने बताया कि बचपन में हुई बातों की वजह से वह ये सब सोचती थीं।

    उन्होंने कहा, "प्रियंका के पिता को छोड़कर चोपड़ा परिवार में सब गोरे-चिट्टे थे और वह अपने पिता जैसी हैं। उनका रंग गेहुंआ था, लेकिन कुछ लोगों ने उनके रंग को लेकर ताना मारा और शायद यही बात उनके दिमाग में रही।"

    बयान

    कभी रिश्तेदारों को जवाब नहीं देती थीं प्रियंका- मधु

    मधु ने आगे बताया कि उनके परिवार में एक शख्स थे, जो मजाक-मजाक में प्रियंका के रंग के बारे में अक्सर बातें करते थे।

    हालांकि, प्रियंका ने कभी भी रिश्तेदारों को जवाब नहीं दिया, बल्कि वह उनसे कहती थीं कि उनकी वजह से ही वह आज इस मुकाम पर पहुंची हैं क्योंकि उनके कहने के बाद ही उन्होंने खुद में ज्यादा सुधार किया।

    मधु कहती हैं कि प्रियंका हमेशा से ही अच्छी दिखती थीं, यहां तक ​​कि बचपन में भी।

    शादी

    निक से बातचीत के बाद बेटी की शादी के लिए राजी हुई थीं मधु

    इस दौरान मधु ने बताया कि निक जोनस उन्हें तुरंत पसंद आ गए थे। उन्होंने निक के साथ अकेले में काफी देर तक बातचीत की थी, ताकि वह जान सके कि वह कैसे इंसान हैं।

    इसके बाद उन्हें लगा कि निक, प्रियंका के लिए एकदम सही हैं और वह शादी के लिए राजी हो गईं।

    मधु कहती हैं कि एक मुलाकात में चेहरा देखकर किसी को चुना नहीं जा सकता इसलिए प्रियंका को ही अपने लिए सही साथी चुनना था।

    सफर

    प्रियंका का फिल्मी सफर

    प्रियंका ने 2002 में तमिल फिल्म 'थमिजान' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की।

    2003 में उन्होंने 'हीरो: द लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई' से बॉलीवुड में कदम रखा और फिर 'फैशन', 'दोस्ताना', 'बर्फी' जैसी शानदार फिल्मों में दिखीं।

    2017 में अभिनेत्री ने 'बेवॉच' से हॉलीवुड में कदम रखा और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी छा गईं।

    अब अभिनेत्री 'सिटाडेल' के दूसरे भाग और आध्यात्मिक गुरु ओशो की करीबी मां आनंद शीला पर बन रही फिल्म में नजर आ सकती हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    प्रियंका की मिस वर्ल्ड बनने के बाद अभिनेत्री बनने की कोई योजना नहीं थी। वह पढ़ाई पूरी करना चाहती थीं, लेकिन माता-पिता के कहने पर रोते हुए उन्होंने अपनी पहली फिल्म साइन की। हालांकि, कैमरे के सामने आते ही उन्हें अभिनय करना पसंद आने लगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    प्रियंका चोपड़ा
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार
    आपके आधार कार्ड का कोई कर रहा दुरुपयोग? जानिए कैसे लगाएं पता आधार कार्ड
    सोनू निगम मीडिया पर भड़के, कहा- सठिया गए हैं क्या, एक ही बात कितनी बार बताऊं? सोनू निगम

    प्रियंका चोपड़ा

    हरमन ने प्रियंका संग नाम जोड़े जाने पर दी प्रतिक्रिया, कहा- यह पेशे का हिस्सा है हरमन बावेजा
    प्रियंका चोपड़ा: निर्देशक ने कर दी ऐसी मांग कि भाग खड़ी हुईं अभिनेत्री, सुनाया किस्सा बॉलीवुड समाचार
    प्रियंका चोपड़ा की वेब सीरीज 'सिटाडेल' के दूसरे सीजन का हुआ ऐलान वेब सीरीज
    ऐश्वर्या से अनुष्का तक, ये हैं बॉलीवुड की सबसे अमीर अभिनेत्रियां; जानिए कितनी हैं संपत्ति बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    बासु चटर्जी की इस लोकप्रिय फिल्म का बनेगा रीमेक, दिव्या दत्ता समेत नजर आएंगे ये कलाकार मनोरंजन
    शारवरी वाघ ने माधुरी दीक्षित से प्रभावित होकर सीखा था कथक, खुद किया खुलासा  माधुरी दीक्षित
    मलाइका अरोड़ा ने जांघ पर लगी चोट पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- कुछ निशान गहरे होते हैं मलाइका अरोड़ा
    रश्मिका मंदाना ने अपने फर्जी वायरल वीडियो को बताया डरावना, साइबर पुलिस से मांगी मदद रश्मिका मंदाना

    मनोरंजन

    सलमान खान की फिल्म 'वीरगति' के निर्माता बाबूभाई लतीवाला का निधन सलमान खान
    सेंसर बोर्ड की प्रक्रिया पर फिर उठे सवाल, 'मंडली' के ट्रेलर से जुड़ा है मामला  सेंसर बोर्ड
    कादर खान ने इन कॉमेडी किरदारों से जीता था दर्शकों का दिल, OTT पर उठाएं आनंद  जन्मदिन विशेष
    दलीप ताहिल को हुई 2 महीने की जेल, 5 साल से चल रहा था मामला बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025