NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / प्रियंका चोपड़ा को पिता के निधन के बाद मिली महत्वपूर्ण सीख, बोलीं- जिंदगी बहुत छोटी है
    अगली खबर
    प्रियंका चोपड़ा को पिता के निधन के बाद मिली महत्वपूर्ण सीख, बोलीं- जिंदगी बहुत छोटी है
    प्रियंका चोपड़ा ने की अपने पिता को लेकर बात (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@priyankachopra)

    प्रियंका चोपड़ा को पिता के निधन के बाद मिली महत्वपूर्ण सीख, बोलीं- जिंदगी बहुत छोटी है

    लेखन मेघा
    Nov 05, 2023
    05:40 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अक्सर ही चर्चा में बनी रहती हैं। अभिनेत्री ने अपने अभिनय के बल पर पूरे विश्व में पहचान बनाई है।

    हाल ही में अभिनेत्री जियो MAMI फिल्म फेस्टिवल में भाग लेने के लिए मुंबई आई थीं तो अब उन्होंने अपने करियर को लेकर बात की।

    अभिनेत्री ने बताया कि उनके पिता अशोक चोपड़ा की मौत ने उन्हें वास्तविकता का एहसास कराया और उन्हें जीवन की महत्वपूर्ण सीख भी दी।

    दवाब

    युवाओं पर होता है उम्मीदों पर खरा उतरने का दवाब

    प्रियंका हाल ही में फैशन एडिटर टिफनी रीड संग बातचीत की, जिसमें उनसे पूछा गया कि कोई युवा अपने करियर को तेजी से कैसे आगे बढ़ा सकता है।

    इस पर उन्होंने कहा कि ऐसा पहले से ही सोच लेना संभव नहीं हैं क्योंकि युवाओं पर दबाव होता है कि उनके आसपास के लोग उनसे क्या उम्मीद करते हैं। जब तक कोई अच्छे इरादों के साथ आगे बढ़ रहा है तो सब ठीक है और गति भी बढ़िया रहती है।

    बयान

    पिता की मौत पर क्या बोलीं प्रियंका?

    प्रियंका अपने काम में ही व्यस्त रहती थीं, लेकिन पिता की मृत्यु ने उन्हें अहसास कराया कि उन्हें कुछ समय के लिए रुकने की जरूरत है।

    वह बताती हैं कि उन्हें याद नहीं है कि वह 20 की उम्र में अपनी मां के कितने जन्मदिन भूल गईं या उन्हें फोन किया। वह यूरोप में काम के चलते दिवाली भी नहीं मनाती थीं।

    उन्हें इसकी कमी नहीं खलती थी, लेकिन जब पिता की मृत्यु हुई तो उन्हें इसका अहसास हुआ।

    बयान

    छोटी-छोटी बातों की चिंता न करने की कही बात

    प्रियंका ने कहा कि जब तक उनके पास अपने पिता के साथ मनाने के लिए कोई दिवाली नहीं बची, उन्हें ये बातें समझ ही नहीं आती थीं।

    उन्होंने कहा, "मेरे लिए पिता का बीमार होना बहुत बड़ी बात थी। तब मुझे एहसास हुआ कि जिंदगी छोटी है और हम छोटी-छोटी चीजों की चिंता करते हैं, जबकि हमारे पास चिंता करने के लिए बड़ी चीजें हैं।"

    अभिनेत्री मानती हैं कि महत्वपूर्ण चीजों का ध्यान करना सबको जमीन पर ले आता है।

    निधन

    कैंसर से हुआ अभिनेत्री के पिता का निधन

    प्रियंका के पिता का कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद 10 जून, 2013 को निधन हुआ था। वह 62 वर्ष के थे और आर्मी में डॉक्टर रहे थे।

    प्रियंका पिता के बेहद करीब थीं और ऐसे में वह 5 साल तक डिप्रेशन में चली गई थीं, जिसका जिक्र अभिनेत्री ने अपनी किताब 'अनफिनिश्ड' में किया था।

    अभिनेत्री ने बताया था कि पिता के निधन के 5 दिन बाद ही उन्होंने अपनी फिल्म 'मैरी कॉम' की शूटिंग भी शुरू की थी।

    जानकारी

    निक जोनस से की प्रियंका ने शादी

    प्रियंका ने हॉलीवुड के मशहूर गायक निक जोनास से 2018 में शाही अंदाज में शादी की थी। राजस्थान के उमेद भवन में हुई इस शादी में उनके करीबी और परिवार वाले ही शामिल हुए थे। दोनों की एक बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस भी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    प्रियंका चोपड़ा
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका चोपड़ा ने भव्य तरीके से की थी निक संग शादी, अब बताई क्या थी वजह बॉलीवुड समाचार
    निक जोनास बोले- हिंदू धर्म और बाइबल के सिद्धांतों के साथ बड़ी हो रही बेटी मालती निक जोनास
    हरमन ने प्रियंका संग नाम जोड़े जाने पर दी प्रतिक्रिया, कहा- यह पेशे का हिस्सा है हरमन बावेजा
    प्रियंका चोपड़ा: निर्देशक ने कर दी ऐसी मांग कि भाग खड़ी हुईं अभिनेत्री, सुनाया किस्सा बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    सनी और बॉबी से पहले 'कॉफी विद करण' में पहुंचीं भाई-बहन की ये लोकप्रिय जोड़ियां कॉफी विद करण
    सनी देओल ने अब अब्बास मस्तान से मिलाया हाथ, सामने आईं ये रोचक जानकारियां सनी देओल
    जिमी शेरगिल को मेहनत के मुताबिक नहीं मिल रहा मेहनताना, कहा- ज्यादा का हकदार हूं  मनोरंजन
    बॉबी ने सलमान से मांगा था काम, कहा- मामू मुझे अपनी पीठ पर चढ़ने दे ना बॉबी देओल

    मनोरंजन

    उर्मिला मातोंडकर ने की वेतन समानता पर बात, कहा- काम के हिसाब से ही हो भुगतान उर्मिला मातोंडकर
    नसीरुद्दीन शाह की पहली शादी पर रत्ना पाठक का खुलासा, बोलीं- कई महिलाओं से रहे रिश्ते नसीरुद्दीन शाह
    कीर्ति सुरेश की इन फिल्मों को IMDb पर मिली शानदार रेटिंग, OTT पर हिंदी में उपलब्ध जन्मदिन विशेष
    करण की 'कभी अलविदा ना कहना' देख भड़क गई थी महिला, पूछा- ऐसे होते हैं संस्कार? करण जौहर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025