NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / प्रियंका चोपड़ा के हाथ लगी नई हॉलीवुड फिल्म 'द ब्लफ', इस मशहूर अभिनेत्री की हुई छुट्टी
    अगली खबर
    प्रियंका चोपड़ा के हाथ लगी नई हॉलीवुड फिल्म 'द ब्लफ', इस मशहूर अभिनेत्री की हुई छुट्टी
    हॉलीवुड फिल्म 'द ब्लफ' में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका चोपड़ा के हाथ लगी नई हॉलीवुड फिल्म 'द ब्लफ', इस मशहूर अभिनेत्री की हुई छुट्टी

    लेखन पलक
    Jan 24, 2024
    12:25 pm

    क्या है खबर?

    इसमें कोई दो राय नहीं कि बॉलीवुड की देसी गर्ल कही जाने वाली प्रियंका चोपड़ा अब ग्लोबल स्टार बन गई हैं।

    अभिनेत्री ने हॉलीवुड में जाकर भी अपना जादू खूब बिखेरा है। वह एक के बाद एक हॉलीवुड प्रोजेक्ट में काम करती नजर आ रही हैं।

    'सिटाडेल' और 'लव अगेन' जैसी फिल्मों में अपना अभिनय कौशल दिखा चुकीं प्रियंका के प्रशंसकों के लिए एक खुशखबरी है।

    खबर है कि अभिनेत्री 'द ब्लफ' नाम की हॉलीवुड फिल्म में दिखाई देंगी।

    नई फिल्म

    'द ब्लफ' में नजर आएंगी प्रियंका

    बॉलीवुड में अपनी छाप छोड़ चुकीं प्रियंका अब धीरे-धीरे हॉलीवुड में पैर पसार रही हैं।

    2023 में प्रशंसकों को एक्शन और रोमांस का डोज देने वाली अभिनेत्री अब अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुट गई हैं।

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट के एक यूजर ने प्रियंका की आगामी फिल्म की कास्टिंग कॉल का एक तस्वीर साझा की है। इसमें लिखा है कि अभिनेत्री फिल्म 'द ब्लफ' में अभिनय करती दिखाई देंगी।

    अभिनेत्री

    जोई के हाथ से निकली फिल्म

    'द ब्लफ' का निर्माण 'एवेंजर्स: एंडगेम', 'द ग्रे मैन' और 'कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर' जैसी फिल्में बनाने वाले निर्माता-निर्देशक रूसो ब्रदर्स करने वाले हैं।

    सामने आई जानकारी के अनुसार प्रियंका की 'द ब्लफ' 1800 के दशक पर आधारित एक पीरियड ड्रामा फिल्म होगी।

    दिलचस्प बात यह है कि इसमें पहले 'अवतार' और 'गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी' फेम अभिनेत्री जोई सल्डाना मुख्य अभिनेत्री के रूप में नजर आने वाली थीं। हालांकि, अब यह प्रियंका की झोली में जा गिरी है।

    कहानी

    क्या होगी फिल्म की कहानी?

    'द ब्लफ' की कहानी 1800 के दशक में एक महिला के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जिसका किरदार प्रियंका ने निभाया है। वह अपने परिवार और गांव को करेबियाई द्वीप पर एक निर्दयी समुद्री डाकू के हमले से बचाती है।

    फिल्म को लेकर पहली बार जानकारी 1 साल पहले आई थी, लेकिन इस पर काम साल 2024 में शुरू किया जा रहा है।

    फ्रैंक ई फ्लावर्स के निर्देशन में बनने वाली फिल्म की शूटिंग इस साल जून में ऑस्ट्रेलिया शुरू होगी।

    फिल्में

    प्रियंका की हॉलीवुड फिल्में

    प्रियंका की हॉलीवुड फिल्मों में 2017 में आई फिल्म 'बेवॉच' शामिल है। इस फिल्म में उनके साथ ड्वेन जॉनसन (द रॉक) थे। वह 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स' और 'लव अगेन' में अभिनय कर चुकी हैं।

    अभिनेत्री एक्शन से भरपूर सीरीज 'सिटाडेल' में रिचर्ड मैडेन के साथ नजर आई थीं। इस सीरीज के दूसरे सीजन पर काम चल रहा है।

    बता दें, 'सिटाडेल' का निर्देशन भी रूसो ब्रदर्स ने किया था। ऐसे में 'द ब्लफ' प्रियंका का उनके साथ दूसरा प्रोजेक्ट होगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    प्रियंका चोपड़ा
    बॉलीवुड समाचार
    हॉलीवुड फिल्में
    आगामी फिल्में

    ताज़ा खबरें

    IPL: किसी एक सीजन में 30 या उससे अधिक छक्के देने वाले गेंदबाज इंडियन प्रीमियर लीग
    भाजपा का कर्नल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह को प्रचार अभियान में शामिल करने से इनकार भाजपा समाचार
    बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट ने जमात-ए-इस्लामी का पंजीकरण बहाल किया, चुनाव लड़ने का रास्ता साफ बांग्लादेश
    महिंद्रा की SUV बिक्री में 21 फीसदी की बढ़ोतरी, जानिए कितनी बिकीं  महिंद्रा एंड महिंद्रा

    प्रियंका चोपड़ा

    बेयर ग्रिल्स के 'मैन वर्सेज वाइल्ड' का हिस्सा बनेंगे प्रियंका चोपड़ा और विराट कोहली? बातचीत जारी बेयर ग्रिल्स
    जूनियर एनटीआर के साथ जमेगी प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी, KGF निर्देशक प्रशांत नील कर रहे तैयारी जूनियर एनटीआर
    प्रियंका के बॉलीवुड में राजनीति वाले बयान पर तापसी बोलीं- अब इसका रोना क्यों रोना? तापसी पन्नू
    अमेजन प्राइम वीडियो पर देखिए प्रियंका चोपड़ा की 'लव अगेन', खर्च करने होंगे बस इतने रुपये  अमेजन प्राइम वीडियो

    बॉलीवुड समाचार

    राम लला का स्वागत करेगा फिल्म जगत, FWICE ने किया 22 जनवरी को छुट्टी का ऐलान राम मंदिर
    सुशांत सिंह राजपूत ने इन फिल्मों से जमाई अपनी धाक, जानिए कहां देख सकते हैं आप सुशांत सिंह राजपूत
    बॉक्स ऑफिस: 'मैं अटल हूं' की कमाई में मामूली बढ़त, 'मेरी क्रिसमस' को भी मिला फायदा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    विक्रमादित्य मोटवानी की 'कंट्रोल' पाकर चौंक गई थीं अनन्या पांडे, बोलीं- मुझमें है आत्मविश्वास की कमी  अनन्या पांडे

    हॉलीवुड फिल्में

    मार्वल की 'वेस्टलैंडर्स' का ट्रेलर जारी, सैफ अली खान बनेंगे स्टार लॉर्ड्स की आवाज मार्वल
    राजकुमार राव ने की प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'लव अगेन' की तारीफ, कही ये बात  राजकुमार राव
    #NewsBytesExplainer: ऑस्कर जीत चुकी 'द एक्सोर्सिस्ट' पर क्यों लगा दुनिया की सबसे शापित फिल्म का ठप्पा? हॉलीवुड के सितारे
    'स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स' के हिंदी और पंजाबी संस्करण में अपनी आवाज देंगे क्रिकेटर शुभमन गिल  स्पाइडर मैन

    आगामी फिल्में

    अनुराग कश्यप ने '12वीं फेल' को बताया 2023 की सर्वश्रेष्ठ फिल्म, तारीफ में लिखा लंबा-चौड़ा नोट अनुराग कश्यप
    वीर दास के हाथ लगी एक्शन फिल्म, पहली बार पर्दे पर मार-धाड़ करते दिखेंगे अभिनेता  वीर दास
    विक्रमादित्य मोटवाने ने संभाली सौरव गांगुली की बायोपिक के निर्देशन की कमान- रिपोर्ट सौरव गांगुली
    प्रभास ने किया अपनी अगली हॉरर फिल्म 'राजा साब' का ऐलान, देखिए पहली झलक प्रभास
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025