NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / प्रियंका चोपड़ा की वेब सीरीज 'सिटाडेल' के दूसरे सीजन का हुआ ऐलान
    मनोरंजन

    प्रियंका चोपड़ा की वेब सीरीज 'सिटाडेल' के दूसरे सीजन का हुआ ऐलान

    प्रियंका चोपड़ा की वेब सीरीज 'सिटाडेल' के दूसरे सीजन का हुआ ऐलान
    लेखन नेहा शर्मा
    May 26, 2023, 11:44 am 1 मिनट में पढ़ें
    प्रियंका चोपड़ा की वेब सीरीज 'सिटाडेल' के दूसरे सीजन का हुआ ऐलान
    प्रियंका चोपड़ा के साथ रिचर्ड मैडेन (तस्वीर: इंस्टा/@citadelonprime)

    प्रियंका चोपड़ा की वेब सीरीज 'सिटाडेल' पर दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया। यह उनके करियर का पहला वेब शो था, जो अमेजन प्राइम वीडियो पर आया। शो को समीक्षकाें से भी भरपूर प्यार मिला। खासकर प्रियंका की अदाकारी की खूब तारीफ हुई। इस सीरीज ने दुनियाभर में एक बड़े दर्शक वर्ग को आकर्षित किया है। इसकी सफलता को देखते हुए अब सीरीज के दूसरे सीजन का ऐलान कर दिया गया है। अमेजन प्राइम वीडियो ने यह घोषणा की है।

    फिर जमेगी प्रियंका और रिचर्ड की जोड़ी 

    'देसी गर्ल' की एक्शन से लबरेज सीरीज 'सिटाडेल' की चर्चा अभी पूरी तरह से समाप्त भी नहीं हुई है। इसका आखिरी एपिसोड 26 मई को स्ट्रीम होने वाला है। उससे पहले ही इसके दूसरे भाग की घोषणा हो गई है, जो बेशक प्रियंका के प्रशंसकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। इस एक्शन पैक्ड स्पाई थ्रिलर सीरीज में एक बार फिर प्रियंका के साथ हॉलीवुड स्टार रिचर्ड मैडेन की जोड़ी बनने वाली है।

    जो रूसो के कंधों पर पूरी जिम्मेदारी

    दूसरे सीजन के हर एपिसोड का निर्देशन जोसेफ उर्फ जो रूसो करेंगे, जबकि पहले सीजन को उन्होंने जेसिका यू और न्यूटन थॉमस सिगेल, एंथोनी रूसो के साथ मिलकर निर्देशित किया था। एंथोनी और जो रूसो ने एक बयान में कहा, "हम इस अगले सीजन को शुरू करने के लिए रोमांचित हैं।" इस ऐलान के साथ ही 'सिटाडेल 2' का एक पोस्टर भी जारी किया गया है, जिसमें प्रियंका और रिचर्ड एक-दूसरे से मुंह फेरकर खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।

    यहां देखिए पोस्टर

    #CitadelOnPrime is officially set to return with season 2, directed by Joe Russo. pic.twitter.com/5FGIIPmYx5

    — Citadel (@CitadelonPrime) May 25, 2023

    जो रूसो कौन हैं?

    एंथोनी रूसो और जोसेफ रूसो दो भाइयों की जोड़ी है, जो रूसो ब्रदर्स नाम से मशहूर हैं। अमेरिकी निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक एंथोनी-जो ज्यादातर साथ ही फिल्मों और सीरीज का निर्देशन करते हैं। उन्हें मार्वल यूनिवर्स की फिल्मों के लिए जाना जाता है।

    'सिटाडेल' में प्रियंका ने किया धमाकेदार एक्शन

    'सिटाडेल' में प्रियंका, नाडिया सिंह नाम की जासूस के किरदार में हैं। रिचर्ड उनके जोड़ीदार बने हैं। प्रियंका ने इसमें बेहतरीन काम किया है। पहले दो एपिसोड्स में तो उनका किरदार काफी अहम रहा।वह इतनी दमदार थीं कि रिचर्ड भी उनके सामने फीके पड़ गए। प्रियंका ने सीरीज में खूब एक्शन किया है। इस सीरीज का भारत में भी जमकर प्रचार किया गया। रिचर्ड खुद मुंबई में एक इवेंट में शामिल हुए। 'सिटाडेल' 28 अप्रैल, 2023 को रिलीज हुई थी।

    'सिटाडेल' का भारतीय वर्जन

    बता दें कि अंतरराष्ट्रीय सीरीज 'सिटाडेल' भारत में भी बन रही है। हालांकि, इसे भारतीय दर्शकों के हिसाब से बनाया गया है और इसकी कहानी और किरदार पूरी तरह से अलग होंगे। भारतीय संस्करण में वरुण धवन के साथ सामंथा रुथ प्रभु नजर आएंगी। 'सिटाडेल' के भारतीय एपिसोड्स को राज-डीके निर्देशित कर रहे हैं। सामंथा और वरुण ने इसके लिए जबरदस्त एक्शन सीन शूट किए हैं। यह सीरीज इस साल के अंत तक दर्शकों के बीच आ सकती है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    प्रियंका चोपड़ा
    अमेजन प्राइम वीडियो
    लेटेस्ट वेब सीरीज

    ताज़ा खबरें

    गुजरात टाइटंस ने बनाया IPL फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: CSK की पारी शुरू होते ही बारिश के कारण रुका फाइनल मुकाबला इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: फाइनल में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बने सुदर्शन, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023 फाइनल: साई सुदर्शन ने खेली IPL करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी, जानिए उनके आंकड़े  साई सुदर्शन

    प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका चोपड़ा: निर्देशक ने कर दी ऐसी मांग कि भाग खड़ी हुईं अभिनेत्री, सुनाया किस्सा बॉलीवुड समाचार
    हरमन ने प्रियंका संग नाम जोड़े जाने पर दी प्रतिक्रिया, कहा- यह पेशे का हिस्सा है हरमन बावेजा
    निक जोनास बोले- हिंदू धर्म और बाइबल के सिद्धांतों के साथ बड़ी हो रही बेटी मालती निक जोनास
    प्रियंका चोपड़ा ने भव्य तरीके से की थी निक संग शादी, अब बताई क्या थी वजह बॉलीवुड समाचार

    अमेजन प्राइम वीडियो

    वरुण ने दीं 'सिटाडेल' से जुड़ीं रोचक जानकारियां, बोले- भारत में पहली बार ऐसा कुछ दिखेगा वरुण धवन
    अमेजन प्राइम वीडियो पर देखिए 'पोन्नियिन सेल्वन 2', खर्च करने होंगे बस इतने रुपये  पोन्नियन सेल्वन
    अमेजन प्राइम मेंबरशिप के प्लांस, फ्री डिलिवरी और वीडियो कंटेंट समेत पाएं अन्य लाभ अमेजन
    ऋतिक रोशन ने की प्रियंका चोपड़ा की वेब सीरीज 'सिटाडेल' की तारीफ, कही ये बात  प्रियंका चोपड़ा

    लेटेस्ट वेब सीरीज

    नेटफ्लिक्स की नई सीरीज 'कोहरा' का ऐलान, बरुन सोबती और सुविंदर विक्की आए साथ  नेटफ्लिक्स
    सोनाक्षी सिन्हा की वेब सीरीज 'दहाड़' की पहली झलक आई सामने, जानिए कब और कहां देखें सोनाक्षी सिन्हा
    सुनील शेट्टी की नई सीरीज 'हंटर' का टीजर जारी, इस दिन होगी रिलीज सुनील शेट्टी
    मनोज बाजपेयी की 'गुलमोहर' से पहले देखें ये वेब सीरीज, फैमिली ड्रामे से हैं भरपूर मनोज बाजपेयी

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023