NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / प्रियंका की 'सिटाडेल' बनी दुनिया भर में नंबर 1 सीरीज, ये हैं टॉप 5 में शामिल
    प्रियंका की 'सिटाडेल' बनी दुनिया भर में नंबर 1 सीरीज, ये हैं टॉप 5 में शामिल
    1/6
    मनोरंजन 1 मिनट में पढ़ें

    प्रियंका की 'सिटाडेल' बनी दुनिया भर में नंबर 1 सीरीज, ये हैं टॉप 5 में शामिल

    लेखन मेघा
    Apr 30, 2023
    07:00 pm
    प्रियंका की 'सिटाडेल' बनी दुनिया भर में नंबर 1 सीरीज, ये हैं टॉप 5 में शामिल
    प्रियंका चोपड़ा की 'सिटाडेल' बनी दुनिया भर में नंबर 1 (तस्वीर: इंस्टा/@priyankachopra)

    बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज 'सिटाडेल' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। रूसो ब्रदर्स के निर्देशन में बनी यह सीरीज 28 अप्रैल को अमेजन प्राइम वीडियो पर आते ही दुनिया भर में छा गई है। कई हिट सीरीज को पीछे छोड़ 'सिटाडेल' दुनिया की सबसे लोकप्रिय वेब सीरीज में नंबर 1 स्थान पर रही है। आइए जानते हैं टॉप 5 में किसने जगह बनानी है।

    2/6

    अभी 2 एपिसोड का हुआ प्रीमियर

    'सिटाडेल' 6 एपिसोड की सीरीज है, जिसके शुक्रवार को पहले 2 एपिसोड ही प्रीमियर हुए हैं। अब हर हफ्ते एक एपिसोड आएगा। शो को दर्शकों और समीक्षकों की ओर से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है तो प्रियंका के एक्शन अवतार की तारीफ हो रही है। ट्रैकिंग पोर्टल फ्लिक्सपैट्रोल के अनुसार, 29 अप्रैल की ट्रेंडिंग सूची में 'सिटाडेल' पहले पायदान पर रही है। हालांकि, अमेजन प्राइम वीडियो की ओर से अभी शो के आधिकारिक दर्शकों के आंकड़ों का खुलासा नहीं हुआ है।

    3/6

    ये हैं टॉप 5 में शामिल होने वाले शो

    फिल्म और टीवी ट्रैकिंग साइट की रिपोर्ट के अनुसार, 29 अप्रैल को 'सिटाडेल' 1125 के स्कोर के साथ नंबर 1 रही है। नेटफ्लिक्स के शो 'स्वीट टूथ' का दूसरा सीजन 699 स्कोर के साथ दूसरे और अमेजम प्राइम वीडियो का 'द मार्वलस मिसेज मैसेल' 623 के साथ तीसरे स्थान पर रहा है। इसके अलावा नेटफ्लिक्स का शो 'द डिप्लोमैट' 572 के साथ चौथे और टोनी कोलेट अभिनीत प्राइम वीडियो का 'पॉवर' 533 स्कोर के साथ 5वें पायदान पर रहा।

    4/6

    ऐसी है 'सिटाडेल' की कहानी

    'सिटाडेल' में प्रियंका रिचर्ड मैडेन के साथ नजर आई हैं। सीरीज में दोनों जासूस की भूमिका निभा रहे हैं। इसकी कहानी एक वैश्विक स्पाई एजेंसी की है, जो तबाह हो गई है। इस तबाही में दो जासूस (रिचर्ड और प्रियंका) ही अपनी जान बचाने में सफल हो पाते हैं। इसमें रोलैंड मोलर, एशले कमिंग्स, काओलिन स्प्रिंगल हेंड्रिक्स मेडेनस्टेनली टुकी और लेस्ली मैनविल भी शामिल हैं। यह अंग्रेजी के साथ हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हुई है।

    5/6

    'सिटाडेल' के हिंदी संस्करण पर चल रहा काम

    इस थ्रिलर सीरीज की दूसरी किस्त पहले ही शुरू हो चुकी है, वहीं इटली और भारत में इसकी स्पिन ऑफ सीरीज पर भी काम चल रहा है। 'सिटाडेल' के भारतीय संस्करण का निर्देशन राज और डीके कर रहे हैं। इसे सीता आर मेनन द्वारा राज और डीके के साथ ही लिखा गया है। सीरीज में वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। इनके अलावा सिकंदर खेर भी सीरीज का हिस्सा हैं।

    6/6

    न्यूजबाइट्स प्लस

    प्रियंका जल्द ही 'लव अगेन' में नजर आने वाली हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' का ऐलान किया है। इसके अलावा वह फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ नजर आने वाली हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    प्रियंका चोपड़ा
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन

    प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका चोपड़ा की वेब सीरीज 'सिटाडेल' हुई ऑनलाइन लीक, HD प्रिंट में डाउनलोड के लिए उपलब्ध अमेजन प्राइम वीडियो
    'पोन्नियिन सेल्वन 2' से 'सिटाडेल' तक, इस हफ्ते रिलीज हो रहीं ये फिल्में और सीरीज इरफान खान
    सिटाडेल: रिलीज से पहले सामने आई प्रियंका चोपड़ा की वेब सीरीज की कहानी, जानिए रोचक बातें वेब सीरीज
    मेट गाला 2023 में शिरकत करेंगी प्रियंका चोपड़ा, स्टाइलिश अंदाज में आएंगी नजर  आलिया भट्ट

    बॉलीवुड समाचार

    क्या शाहरुख खान के साथ काम करना रहा चुनौतीपूर्ण? आर्यन ने साझा किया अनुभव  शाहरुख खान
    'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' की आलोचना पर बोले अनुपम खेर- यहां दूध का धुला कोई नहीं   अनुपम खेर
    'स्त्री' की स्क्रिप्ट में नहीं था यह लोकप्रिय डायलॉग, पंकज त्रिपाठी ने ऐसे डाली कॉमेडी स्त्री फिल्म
    'द सॉन्ग ऑफ स्कॉर्पियन्स': इरफान के साथ और फिल्में बनाने वाले थे निर्देशक अनूप सिंह  इरफान खान

    मनोरंजन

    संपत जे राम ने गलती से की आत्महत्या, पत्नी को डराने के लिए उठाया था कदम  दक्षिण भारतीय सिनेमा
    35 वर्षीय कन्नड़ अभिनेता संपत जे राम ने की आत्महत्या, काम न मिलने से थे परेशान दक्षिण भारतीय सिनेमा
    ऊषा उत्थुप नाइट क्लब में गाती थीं गाना, देव आनंद ने दिलाया था बॉलीवुड में काम बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष: करण सिंह ग्रोवर फिटनेस के लिए करते हैं इस एक्सरसाइज और डाइट को फॉलो  जन्मदिन विशेष
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023