NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / प्रियंका चोपड़ा ने फिर मिलाया अमेजन प्राइम वीडियो से हाथ, फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' का ऐलान
    अगली खबर
    प्रियंका चोपड़ा ने फिर मिलाया अमेजन प्राइम वीडियो से हाथ, फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' का ऐलान
    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान (तस्वीर: इंस्टा/@priyankachopra)

    प्रियंका चोपड़ा ने फिर मिलाया अमेजन प्राइम वीडियो से हाथ, फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' का ऐलान

    लेखन नेहा शर्मा
    Apr 06, 2023
    09:20 am

    क्या है खबर?

    प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत में अपनी पहली वेब सीरीज 'सिटाडेल' का प्रमोशन कर रही हैं। उनकी यह सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाली है, लेकिन इसकी रिलीज से पहले ही प्रियंका ने इस OTT प्लेटफॉर्म के साथ अब एक फिल्म साइन कर ली है।

    फिल्म का नाम है 'हेड्स ऑफ स्टेट', जिसकी पुष्टि खुद भी सोशल मीडिया पर प्रियंका ने कर दी है। फिल्म में वह जॉन सीना जैसे कई बड़े कलाकारों के साथ नजर आएंगी।

    कलाकार

    जॉन सीना और इदरिस एल्बा का मिला साथ

    हॉलीवुड फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' में प्रियंका के साथ जॉन सीना और इदरिस एल्बा जैसे नामचीन सितारे नजर आएंगे। 'सिटाडेल' की रिलीज से पहले ही प्रियंका ने इसकी घोषणा कर अपने प्रशंसकों को खुश कर दिया है।

    प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर डेडलाइन की इस खबर का एक स्क्रीनशॉट साझा किया और लिखा, 'नए प्रोजेक्ट की तैयारी शुरू।'

    इस पोस्ट पर प्रशंसकों ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया है। फिल्म की शूटिंग मई में शुरू होगी।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    प्रियंका का पोस्ट

    Instagram post

    A post shared by priyankachopra on April 6, 2023 at 9:06 am IST

    प्रचार

    'सिटाडेल' के प्रमोशन में व्यस्त हैं प्रियंका

    प्रियंका आजकल जी-जान से अपने करियर की पहली वेब सीरीज 'सिटाडेल' के प्रचार-प्रचार में लगी हैं। इस सीरीज में उनके साथी कलाकार रिचर्ड मैडेन भी भारत पहुंचे हुए हैं और दोनों जबरदस्त तरीके से सीरीज का प्रमोशन कर रहे हैं।

    यह एक साइंस फिक्शन एक्शन थ्रिलर सीरीज है, जिसमें प्रियंका एक जासूस की भूमिका में दिखने वाली हैं। इसमें उनके एक्शन भी देखने लायक होंगे।

    यह सीरीज 28 अप्रैल को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है।

    आगामी फिल्म

    फिल्म 'लव अगेन' में भी नजर आएंगी प्रियंका

    प्रियंका हॉलीवुड रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'लव अगेन' में भी मुख्य भूमिका निभाने वाली हैं। इस फिल्म में सैम ह्यूगन और कनाडाई गायिका सेलिन डियोन उनके साथ दिखेंगी। उनके अलावा प्रियंका के पति निक जोनस भी इसमें मेहमान भूमिका निभाने वाले हैं।

    इसमें प्रियंका ने एक ऐसी महिला का किरदार निभाया है, जो अपने बॉयफ्रेंड के निधन के बाद जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश कर रही है। यह फिल्म 12 मई को दुनियाभर में रिलीज होगी।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    प्रियंका ने 2015 में अमेरिकी टीवी सीरीज 'क्वांटिको' से हॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसमेंं उन्होंने FBI एजेंट एलेक्स पैरिश की भूमिका निभाई। इसके साथ प्रियंका एक अमेरिकी सीरीज की मुख्य भूमिका में शामिल होने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनी थीं।

    हिंदी फिल्म

    फिल्म 'जी ले जरा' से बॉलीवुड में वापसी कर रहीं प्रियंका

    प्रियंका आखिरी बार बड़े पर्दे पर 2019 में फिल्म 'स्काई इज पिंक' में दिखी थीं। अब सालों बाद वह बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। उन्हें फिल्म 'जी ले जरा' में देखा जाएगा। इसका निर्देशन फरहान अख्तर करेंगे।

    फिल्म में प्रियंका के साथ आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ नजर आएंगी।

    फिल्म 'दिल चाहता है' और 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' के तर्ज पर तीन महिलाओं की दोस्ती की कहानी पेश करेगी। यह भी एक रोड ट्रिप पर आधारित होगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    प्रियंका चोपड़ा
    अमेजन प्राइम वीडियो
    हॉलीवुड फिल्में
    हॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    मई में कैसी रही हुंडई की घरेलू बिक्री? जानिए फायदा हुआ या नुकसान  हुंडई मोटर कंपनी
    मुंबई में जालसाजों ने डिजिटल अरेस्ट कर महिला से की 1.02 करोड़ रुपये की ठगी  मुंबई
    शिरडी साईं बाबा के मंदिर से कर्मचारियों ने दान के पैसे उड़ाए, धरे गए शिरडी
    सोने की कीमतों में आज फिर दर्ज हुई बढ़त, क्या है इस तेजी की वजह?  सोना-चांदी की कीमतें

    प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका चोपड़ा ने रखी 'छेल्लो शो' की स्क्रीनिंग, प्रोड्यूसर डेविड डबिन्सकी ने दिखाई झलक ऑस्कर पुरस्कार
    प्रियंका ने दिया आलोचकों को जवाब, जानिए मां बनने के लिए क्यों लिया सरोगेसी का सहारा सोशल मीडिया
    प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार दिखाया बेटी मालती मैरी का चेहरा, देखें तस्वीरें निक जोनास
    सिद्धार्थ-कियारा से पहले बॉलीवुड के इन सितारों ने भी राजस्थान में की शाही शादी सिद्धार्थ मल्होत्रा

    अमेजन प्राइम वीडियो

    OTT प्लेटफॉर्म्स ने ओरिजनल कंटेंट पर खर्चे हजारों करोड़, अब रीजनल कंटेंट पर करेंगे फोकस लेटेस्ट वेब सीरीज
    शाहिद कपूर की वेब सीरीज 'फर्जी' का मोशन पोस्टर जारी, इस दिन OTT पर होगी रिलीज शाहिद कपूर
    जियो फाइबर यूजर्स के लिए किफायती प्लान, 1Gbps की स्पीड के साथ मिलेगा मुफ्त OTT सब्सक्रिप्शन जियो फाइबर
    'फर्जी' का ट्रेलर रिलीज, नकली नोट और सिस्टम की कहानी लेकर आए शाहिद और सेतुपति शाहिद कपूर

    हॉलीवुड फिल्में

    13 साल बाद आएगी 'अवतार 2', नाम के साथ फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान हॉलीवुड समाचार
    लड़कियों की दोस्ती वाली पांच बेहतरीन हॉलीवुड फिल्में हॉलीवुड समाचार
    मानहानि मुकदमे के बाद फिर से 'जैक स्पैरो' बनेंगे जॉनी डेप? हॉलीवुड समाचार
    जबरदस्त विवादों में फंसी थीं हॉलीवुड की ये पांच फिल्में हॉलीवुड समाचार

    हॉलीवुड समाचार

    स्टीवन स्पीलबर्ग की गोल्डन ग्लोब जीत चुकी फिल्म 'द फेबलमैंस' भारत में इस दिन होगी रिलीज गोल्डन ग्लोब अवार्ड
    प्रोस्थेटिक मेकअप: कलाकारों की कायापलट करने वाली इस तकनीक के बारे में जानिए सबकुछ #NewsBytesExplainer
    ऑस्कर की शुरुआत कब हुई और कैसे हुआ ट्रॉफी का चयन? ऑस्कर पुरस्कार
    क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स में बेस्ट पिक्चर बनी 'एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स', देखिए विजेताओं की लिस्ट अवतार: द वे ऑफ वॉटर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025