NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / प्रियंका चाेपड़ा ने 'मिस इंडिया' में लिया भाग तो परिवार में मच गई हायतौबा- मधु चाेपड़ा 
    अगली खबर
    प्रियंका चाेपड़ा ने 'मिस इंडिया' में लिया भाग तो परिवार में मच गई हायतौबा- मधु चाेपड़ा 
    प्रियंका चाेपड़ा के 'मिस इंडिया' में भाग लेने पर ऐसी थी परिवार की प्रतिक्रिया

    प्रियंका चाेपड़ा ने 'मिस इंडिया' में लिया भाग तो परिवार में मच गई हायतौबा- मधु चाेपड़ा 

    लेखन नेहा शर्मा
    Apr 05, 2023
    02:56 pm

    क्या है खबर?

    प्रियंका चाेपड़ा की लोकप्रियता महज बॉलीवुड तक सीमित नहीं है, बल्कि दुनियाभर में वह अपनी मेहनत और हुनर के दम पर कामयाबी के झंडे गाड़ चुकी हैं।

    'मिस इंडिया' के साथ प्रियंका के इस शानदार सफर की शुरुआत हुई थी, जिसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा, लेकिन क्या आप जानते हैं, जब वह इस प्रतियोगिता में जाने वाली थीं तो उनके परिवार में कोहराम मच गया था।

    यह खुलासा हाल ही में खुद उनकी मां मधु चोपड़ा ने किया।

    खुलासा

    परिवारवालों ने जताई थी नाराजगी- मधु

    मधु ने इंटरव्यू में बताया, "प्रियंका 'मिस इंडिया' में जाने वाली थी, लेकिन उससे पहले हमारे घर में बवाल मच गया। परिवारवालों का कहना था कि हमारे घर की औरतें ऐसा काम नहीं करतीं।"

    उन्होंने कहा, "घरवालों का कहना था कि प्रियंका पढ़ाई में इतनी अच्छी है तो फिर तुम्हें क्यों उसे 'मिस इंडिया' में भेजना है? इसके दिमाग में इस तरह की चीजें डालना ठीक नहीं है। सब मुझसे कह कर रहे थे कि मैं गलत कर रही हूं।"

    डर

    प्रियंका को होने लगी थी घबराहट

    मधु ने आगे कहा, "परिवार में इतना ड्रामा हो गया, जिसके बाद प्रियंका भी घबरा गई थी, क्योंकि यह उसका फैसला नहीं था। मैंने उसे 'मिस इंडिया' में जाने के लिए कहा था। प्रियंका कहने लगी- 'मम्मी मुझे लगता कि यह मुझसे हो पाएगा।' वह डर गई थी और इसे लेकर आश्वस्त नहीं थी।"

    उन्होंने कहा, "इसके बाद मैंने और उसके पिता ने उसके पास बैठाया और कहा कि ऐसे अवसर बार-बार नहीं मिलते। तुम इसमें भाग लो।"

    मनोबल

    मां ने ऐसे किया प्रियंका को राजी

    मधु ने कहा, "हमने प्रियंका को समझाया कि ऐसे अवसर बहुत कम लड़कियों को मिलते हैं। तुम जाओ। स्कूल कहीं नहीं भागा जा रहा। वापस आओगी तो स्कूल ही जाओगी, लेकिन अगर यह मौका हाथ से गया तो पता नहीं दोबारा मिलेगा या नहीं?"

    उन्होंने कहा, "मैंने उससे कहा था कि खुद को चवन्नी नहीं, रुपया समझो। बस वो पल था, जब प्रियंका 'मिस इंडिया' में जाने को तैयार हुई और कहा कि वह अपनी तरफ से शत-प्रतिशत देगी।"

    जानकारी

    मां को सफलता का श्रेय देती हैं प्रियंका

    प्रियंका अपनी मां के बेहद करीब हैं। वह उनसे अपनी हर बात साझा करती हैं। प्रियंका अपनी मां को अपनी सफलता का श्रेय देती हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वह जो कुछ हैं, उसके पीछे उनकी मां का सबसे बड़ा योगदान है।

    करियर

    प्रियंका का शानदार सफरनामा

    प्रियंका साल 2000 में मिस इंडिया रनरअप रही थीं और उसी साल उन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब भी अपने नाम किया था। प्रियंका उस समय केवल 18 साल की थीं।

    2002 में प्रियंका ने तमिल फिल्म 'थामिझान' से साउथ में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।

    2003 में वह 'द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई' में दिखी थी। 2008 में प्रियंका के करियर ने उड़ान भरी, जब फिल्म 'फैशन' के लिए उन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार जीता।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    प्रियंका चोपड़ा
    मिस इंडिया
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    गूगल ने नया वीडियो कॉल सिस्टम 'बीम' किया लॉन्च, जानिए क्या है इसकी खासियत गूगल
    ऐपल WWDC 2025 9 जून से होगा आयोजित, कब और कैसे देख सकेंगे आप? ऐपल
    IPL 2025: RR ने CSK को हराते हुए अपने अभियान का समापन किया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025

    प्रियंका चोपड़ा

    अलविदा 2022: दीपिका से आलिया तक, इन बॉलीवुड हस्तियों ने बिजनेस में रखा कदम दीपिका पादुकोण
    प्रियंका चोपड़ा ने रखी 'छेल्लो शो' की स्क्रीनिंग, प्रोड्यूसर डेविड डबिन्सकी ने दिखाई झलक ऑस्कर पुरस्कार
    प्रियंका ने दिया आलोचकों को जवाब, जानिए मां बनने के लिए क्यों लिया सरोगेसी का सहारा सोशल मीडिया
    प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार दिखाया बेटी मालती मैरी का चेहरा, देखें तस्वीरें निक जोनास

    मिस इंडिया

    सरोजनी मार्किट के कपड़े का गाउन और जुराबों के गल्वस पहनकर मिस इंडिया बनी थीं सुष्मिता बॉलीवुड समाचार
    कौन हैं फेमिना मिस इंडिया 2020 का खिताब जीतने वाली मानसा वाराणसी? मनोरंजन
    21 साल की सिनी शेट्टी ने जीता 'फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022' का खिताब मानसा वाराणसी
    'फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022' का ताज जीतने वालीं सिनी शेट्टी कौन हैं? सौंदर्य प्रतियोगिता

    बॉलीवुड समाचार

    अनुपम खेर ने 'मेट्रो इन दिनों' में गाया गाना, ये सितारे भी कर चुके हैं गायकी अनुपम खेर
    आदित्य नारायण ने तीसरी बार दी कोरोना को मात, ये सितारे भी हो चुके हैं संक्रमित आदित्य नारायण
    प्रियंका चोपड़ा से एआर रहमान तक, बॉलीवुड में गुटबाजी का आरोप लगा चुके हैं ये सितारे प्रियंका चोपड़ा
    जन्मदिन विशेष: विक्रांत मैसी की इन आगामी फिल्मों का दर्शकों को है इंतजार जन्मदिन विशेष
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025