NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / प्रियंका चोपड़ा की 'लव अगेन' भारत में भी होगी रिलीज, जानिए पर्दे पर कब आएगी फिल्म
    मनोरंजन

    प्रियंका चोपड़ा की 'लव अगेन' भारत में भी होगी रिलीज, जानिए पर्दे पर कब आएगी फिल्म

    प्रियंका चोपड़ा की 'लव अगेन' भारत में भी होगी रिलीज, जानिए पर्दे पर कब आएगी फिल्म
    लेखन नेहा शर्मा
    Feb 15, 2023, 12:02 pm 1 मिनट में पढ़ें
    प्रियंका चोपड़ा की 'लव अगेन' भारत में भी होगी रिलीज, जानिए पर्दे पर कब आएगी फिल्म
    प्रियंका चोपड़ा की 'लव अगेन' भारत में भी होगी रिलीज

    प्रियंका चोपड़ा ने ना सिर्फ बॉलीवुड, बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी सफलता का परचम लहराया है। जल्द ही वह कई बड़ी फिल्मों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी। हॉलीवुड फिल्म 'लव अगेन' उन्हीं में शुमार है। यह वही फिल्म है, जिसका नाम पहले 'टेक्स्ट फॉर यू' रखा गया था। हाल ही में उनकी इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ और अब खबर है कि यह फिल्म भारत में भी रिलीज होगी। आइए जानते हैं क्या कुछ जानकारी मिली है।

    12 मई को भारतीय सिनेमाघरों का रुख करेेगी फिल्म 

    फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने ट्विटर पर 'लव अगेन' का पोस्टर साझा कर यह ऐलान किया। उन्होंने लिखा, 'प्रियंका की अगली हॉलीवुड फिल्म 'लव अगेन' भारत में रिलीज होने वाली है। यह इस साल 12 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।' पोस्टर में प्रियंका के साथ फिल्म के हीरो सैम ह्यूगन दिख रहे हैं। फिल्म में कनाडाई गायिका सेलिन डियोन के अलावा प्रियंका के पति निक जोनस भी हैं।

    ट्विटर पोस्ट

    PRIYANKA CHOPRA JONAS’ NEXT HOLLYWOOD FILM TO RELEASE IN INDIA… Sony Pictures Entertainment India to release #LoveAgain - starring #PriyankaChopraJonas - in #Indian *cinemas* on 12 May 2023… Also features #SamHeughan and #CelineDion. pic.twitter.com/VK30fmOkK8

    — taran adarsh (@taran_adarsh) February 15, 2023

    कुछ ऐसा है फिल्म का ट्रेलर 

    कुछ ऐसा है फिल्म का ट्रेलर 

    इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत सैम के किरदार रॉब से होती है, जो ब्रेकअप के गम से निकलने के लिए एक महिला की मदद लेता है, वहीं प्रियंका उर्फ मीरा भी अपने बॉयफ्रेंड के निधन के बाद जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए संघर्ष कर रही है। वह लगातार रॉब उर्फ सैम को यह सोचकर मैसेज करती है कि वो उसका पुराना नंबर है। रॉब, मीरा की ईमानदारी से प्रभावित होकर उसके प्यार में पड़ जाता है।

    बड़ा सरप्राइज हैं निक  

    प्रियंका ने बीते दिन इंस्टाग्राम पर बताया कि 'लव अगेन' का ट्रेलर आने वाला है, तभी से जिम स्ट्रॉस के निर्देशन में बनी उनकी इस फिल्म को लेकर प्रशंसक उतावले हो गए थे। फिल्म से जुड़े कलाकारों से तो सभी वाकिफ थे, लेकिन यह जानकारी किसी को नहीं थी कि इसमें प्रियंका के पति निक भी हैं। ट्रेलर में उन्हीं का सरप्राइज मिला है, जिन्हें देख लोग गदगद हो गए हैं। हालांकि, फिल्म में निक मेहमान भूमिका में हैं।

    अपनी पहली वेब सीरीज को लेकर भी सुर्खियों में हैं प्रियंका चर्चा 

    प्रियंका अपनी पहली वेब सीरीज 'सिटाडेल' को लेकर भी सुर्खियों में हैं। 'एवेंजर्स एंडगेम' के रूसो ब्रदर्स इसे बना रहे हैं। उनकी यह एक्शन पैक्ड सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर आने वाली है, लेकिन इसकी रिलीज डेट अभी तय नहीं हुई है। प्रियंका हॉलीवुड एक्शन फिल्म 'एंडिंग थिंग्स' का भी हिस्सा हैं। खास बात यह है कि इसमें वह 'मार्वल' सीरीज फेम स्टार एंथोनी मैकी के साथ नजर आएंगी। प्रियंका पिछली बार हॉलीवुड फिल्म 'द मैट्रिक्स रीसरेक्शंस' में दिखी थीं।

    न्यूजबाइट्स प्लस 

    प्रियंका ने अमेरिकी टीवी सीरीज 'क्वांटिको' से हॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसमेंं वह FBI एजेंट एलेक्स पैरिश की भूमिका में थीं। इसी के साथ प्रियंका एक अमेरिकी सीरीज की मुख्य भूमिका में शामिल होने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनी थीं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    हॉलीवुड समाचार
    प्रियंका चोपड़ा
    आगामी फिल्में
    हॉलीवुड फिल्में

    ताज़ा खबरें

    DC बनाम CSK: डेविड वार्नर ने खेली 86 रन की पारी, लगाया अपना 61वां अर्धशतक  डेविड वार्नर
    DC बनाम CSK: दीपक चाहर ने 5.50 की इकॉनमी से चटकाए 3 विकेट, देखें उनके आंकड़े दीपक चाहर
    IPL 2023: CSK ने DC को हराकर प्लेऑफ में बनाई जगह, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    कार्तिक आर्यन की 'सत्यप्रेम की कथा' का नया पोस्टर जारी, 20 मई से क्या है कनेक्शन? कार्तिक आर्यन

    हॉलीवुड समाचार

    10 भाषाओं में रिलीज होगी भारतीय स्पाइडरमैन, क्रिकेटर शुभमन गिल भी हैं हिस्सा शुभमन गिल
    प्रियंका चोपड़ा बनीं ग्लोबल स्टार, ग्राजिया मैगजीन के 12 कवर पेजों पर छाईं  प्रियंका चोपड़ा
    कान्स फिल्म फेस्टिवल में जॉनी डेप का भव्य स्वागत, एंबर हर्ड के समर्थकों ने किया विरोध जॉनी डेप
    #NewsBytesExplainer: कान्स फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत कब हुई, क्या होती है जूरी की भूमिका? जानिए सबकुछ कान्स फिल्म फेस्टिवल

    प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका चोपड़ा ने भव्य तरीके से की थी निक संग शादी, अब बताई क्या थी वजह बॉलीवुड समाचार
    प्रियंका चोपड़ा ने अब तक नहीं देखी ऑस्कर विजेता फिल्म 'RRR', खुद किया खुलासा राम चरण
    ऋतिक रोशन ने की प्रियंका चोपड़ा की वेब सीरीज 'सिटाडेल' की तारीफ, कही ये बात  अमेजन प्राइम वीडियो
    राम चरण की पत्नी उपासना से पहले इन हस्तियों ने भी कराए थे एग फ्रीज बॉलीवुड समाचार

    आगामी फिल्में

    'डॉन 3' में रणवीर सिंह ने ली शाहरुख की जगह, प्रमोशनल वीडियो भी कर लिया शूट रणवीर सिंह
    जन्मदिन विशेष: नवाजुद्दीन की आने वाली फिल्में, मिलेगा कॉमेडी, रोमांस और ड्रामा का डोज नवाजुद्दीन सिद्दीकी
    शक्ति कपूर की फिल्म 'एनिमल' में एंट्री, पर्दे पर लौटेगी बीते जमाने की खलनायकी रणबीर कपूर
    'सत्यप्रेम की कथा' का टीजर जारी, रोमांस और ड्रामा से लबरेज है कार्तिक-कियारा की फिल्म कार्तिक आर्यन

    हॉलीवुड फिल्में

    निर्देशक रॉब मार्शल ने जताई राम चरण और जूनियर एनटीआर के साथ काम करने की इच्छा  राम चरण
    'द गॉडफादर' अभिनेता रॉबर्ट डी नीरो 79 की उम्र में सातवें बच्चे के पिता बने हॉलीवुड समाचार
    'स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स' के हिंदी और पंजाबी संस्करण में अपनी आवाज देंगे क्रिकेटर शुभमन गिल  स्पाइडर मैन
    #NewsBytesExplainer: ऑस्कर जीत चुकी 'द एक्सोर्सिस्ट' पर क्यों लगा दुनिया की सबसे शापित फिल्म का ठप्पा? हॉलीवुड के सितारे

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023