NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'सिटाडेल' की शूटिंग के दौरान चोटिल हुई थीं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- अब नहीं छुपाती निशान
    अगली खबर
    'सिटाडेल' की शूटिंग के दौरान चोटिल हुई थीं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- अब नहीं छुपाती निशान
    'सिटाडेल' को लेकर उत्सुक हैं प्रियंका चोपड़ा (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@priyankachopra)

    'सिटाडेल' की शूटिंग के दौरान चोटिल हुई थीं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- अब नहीं छुपाती निशान

    लेखन मेघा
    Mar 07, 2023
    02:41 pm

    क्या है खबर?

    प्रियंका चोपड़ा उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जो अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जानी जाती हैं। अपनी इसी कला की बदौलत वह बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाने में कामयाब रही हैं।

    पिछले काफी समय के प्रशंसक अभिनेत्री को पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक थे और उनकी सीरीज 'सिटाडेल' का इंतजार कर रहे थे। हाल ही में इसका ट्रेलर भी रिलीज हो गया है।

    अब अभिनेत्री ने हॉलीवुड करियर और सीरीज को लेकर बात की है।

    बयान

    'सिटाडेल' को लेकर खुश हैं प्रियंका

    काफी लंबे समय तक बॉलीवुड में काम करने के बाद अब हॉलीवुड में अपना मुकाम बनाने वाली प्रियंका ने 'सिटाडेल' को लेकर खुशी जताई।

    उन्होंने कहा, "यह एक ऐसी सीरीज है जिसका हिस्सा बनना काफी रोमांच भरा है। यह मनोरंजन को सीमाओं को परे लेकर जा रही है और अलग-अलग भाषाओं में विभिन्न देशों की कहानियों को ला रही है।"

    28 अप्रैल को अमेजन प्राइम वीडियो पर आने वाली इस सीरीज में अभिनेत्री एक जासूस की भूमिका में दिखाई देंगी।

    सिटाडेल

    विभिन्न भाषाओं की कहानियों से रूबरू होंगे लोग- प्रियंका

    प्रियंका ने कुछ समय पहले एक वैश्विक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संस्कृतियों के आपसी मेल-मिलाप के बारे में बात की थी।

    उन्होंने कहा, "बॉलीवुड में काम करने के बाद हॉलीवुड में सबटाइटल काम की सफलता देखना मेरे लिए रोमांचक भरा था।"

    उन्होंने सबटाइटल की वजह से लोगों को ज्यादा कंटेंट मिलने की बात कही और उम्मीद जताई कि कहानियों का मिश्रण उन्हें विभिन्न भाषाओं की कहानियों से रूबरू कराएगा।

    उन्होंने कहा, "यह अब सिर्फ कहानी सुनाने के बारे में है।"

    शूटिंग

    प्रियंका ने अपने किरदार को लेकर भी की बात

    'सिटाडेल' में एक्शन सीन के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री ने बताया कि अभी भी उनके माथे पर चोट का निशान है।

    उन्होंने बेस्ट स्टंट टीम लाने के लिए निर्माता जो और एंथोनी रूसो को श्रेय देते हुए कहा, "यह सिटाडेल की देन है। मैं अब इसे छुपाती भी नहीं हूं।"

    उन्होंने शो को लेकर कहा, "इममें काफी परतें हैं। आप जो देखते हैं वह आपको नहीं मिलता है। मेरा किरदार भी ऐसा है, जो दबाव में पनपता है।"

    अभिनेत्री

    अलग-अलग भाषाओं में रिलीज होगी 'सिटाडेल'

    'सिटाडेल' का निर्देशन रूसो ब्रदर्स ने किया है। इसमें प्रियंका के अलावा रिचर्ड, मेडेनस्टेनली टुकी, लेस्ली मैनविल, एशले कमिंग्स, रोलैंड मोलर और काओलिन स्प्रिंगल हेंड्रिक्स मुख्य भूमिका में हैं।

    यह एक वैश्विक स्पाई एजेंसी की कहानी है, जो तबाह हो गई है, वहीं एजेंट मेसन केन (रिचर्ड) और नादिया सिंह (प्रियंका) अपनी जान बचाने में सफल रहे हैं।

    यह दुनियाभर में 240 देशों में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज हो रही है।

    वर्कफ्रंट

    इन फिल्मों में आएंगी नजर

    प्रियंका अब रोमांटिक एंटरटेनर 'लव अगेन' में नजर आएंगी, जिसमें उनकी जोड़ी सैम ह्यूगन के साथ बनी है। इस फिल्म में अभिनेत्री के पति निक जोनस भी कैमियो कर रहे हैं।

    इसके अलावा वह हॉलीवुड एक्शन फिल्म 'एंडिंग थिंग्स' और तान्या सेल्वरत्नम की बुक 'अज्यूम नथिंग' पर बन रही वेब सीरीज का हिस्सा हैं।

    वह फरहान अख्तर की 'जी ले जरा' से बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। इसमें उनके साथ आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ नजर आएंगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    प्रियंका चोपड़ा
    बॉलीवुड समाचार
    वेब सीरीज
    हॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    टोयोटा की बिक्री में आया 22 फीसदी का उछाल, जानिए मई में कितनी गाड़ियां बेची  टोयोटा
    'स्क्विड गेम 3' का ट्रेलर रिलीज, फैंस बोले- नेटफ्लिक्स फिर दिखाएगा मौत का खौफनाक खेल नेटफ्लिक्स
    तेज प्रताप यादव ने RJD से निष्कासन के बाद लालू-राबड़ी के नाम लिखा भावुक संदेश बिहार
    बांग्लादेश: शेख हसीना मानवता के खिलाफ अपराध की दोषी करार, सुनवाई का हुआ सीधा प्रसारण बांग्लादेश

    प्रियंका चोपड़ा

    क्या आप जानते हैं? प्रियंका से पहले 'मैट्रिक्स' फ्रेंचाइजी में रोल करने वाली थीं लारा दत्ता सेलिब्रिटी गॉसिप
    क्या आप जानते हैं? 'द इम्मॉर्टल्स ऑफ मेरुहा' में बनने वाली थी ऋतिक-प्रियंका की जोड़ी करण जौहर
    दीपिका, कंगना समेत ये अभिनेत्रियां एक फिल्म के लिए कितना वसूलती हैं? दीपिका पादुकोण
    जब प्रियंका ने ठुकरा दिया था हॉलीवुड स्टार जेरार्ड बटलर का शादी का प्रपोजल सेलिब्रिटी गॉसिप

    बॉलीवुड समाचार

    सुष्मिता सेन को सेट पर शूटिंग के दौरान आया था हार्ट अटैक - रिपोर्ट्स सुष्मिता सेन
    सैफ अली खान पपराजियों के खिलाफ करेंगे कानूनी कार्रवाई, घर तक पहुंचने पर हुए आगबबूला  सैफ अली खान
    रणधीर कपूर और बबीता 35 साल बाद फिर आए साथ, नए घर में शिफ्ट हुईं अभिनेत्री सेलिब्रिटी गॉसिप
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: महिला निर्देशकों ने बॉलीवुड को दीं ये बेहतरीन फिल्में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

    वेब सीरीज

    वेब सीरीज 'स्कैम 2003' की स्क्रीनिंग पर नहीं लगेगी रोक, मुंबई कोर्ट ने खारिज की याचिका बॉलीवुड समाचार
    फरहान अख्तर की वेब सीरीज में नजर आएंगी शबाना आजमी? निर्देशक शोनाली बोस की पहली पसंद नेटफ्लिक्स
    जहानाबाद: जेल तोड़ने की घटना पर सोनी लिव ला रहा नई वेब सीरीज OTT प्लेटफॉर्म
    महात्मा गांधी की बायोपिक सीरीज की शूटिंग इसी साल शुरू होगी, हंसल मेहता ने किया ऐलान  हंसल मेहता

    हॉलीवुड समाचार

    जेरेमी रेनर की हालत स्थिर, सर्जरी के बाद ICU में भर्ती हैं हॉलीवुड स्टार हॉलीवुड के सितारे
    जेरेमी रेनर ने सर्जरी के बाद साझा की पहली तस्वीर, चेहरे पर दिखे चोट के निशान हॉलीवुड के सितारे
    फिल्म 'रोमियो-जूलियट' पर विवाद, 55 साल बाद कलाकारों ने निर्माताओं पर लगाया यौन शोषण का आरोप यौन शोषण
    बॉक्स ऑफिस: 'अवतार 2' बनी 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म अवतार फिल्म
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025