Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
सिद्धू मूसेवाला
गायक केके
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'सीक्रेट डॉटर' पर आधारित एंथोनी चेन की फिल्म में दिखेंगी प्रियंका और सिएना मिलर
मनोरंजन

'सीक्रेट डॉटर' पर आधारित एंथोनी चेन की फिल्म में दिखेंगी प्रियंका और सिएना मिलर

'सीक्रेट डॉटर' पर आधारित एंथोनी चेन की फिल्म में दिखेंगी प्रियंका और सिएना मिलर
लेखन चंद्रशेखर कुमार
Mar 22, 2022, 08:40 pm 3 मिनट में पढ़ें
'सीक्रेट डॉटर' पर आधारित एंथोनी चेन की फिल्म में दिखेंगी प्रियंका और सिएना मिलर
एंथोनी चेन की फिल्म में दिखेंगी प्रियंका और सिएना

देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा दुनियाभर में अपने अभिनय का जलवा दिखा रही हैं। उनके खाते में एक के बाद एक कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। अब जानकारी सामने आ रही है कि वह सिंगापुर के निर्देशक एंथोनी चेन की फिल्म में नजर आएंगी। खास बात यह है कि उनके साथ इस फिल्म में अमेरिकी अभिनेत्री सिएना मिलर भी नजर आएंगी। यह फिल्म लेखिका शिल्पी सोमाया गौडा के उपन्यास 'सीक्रेट डॉटर' पर आधारित है।

रिपोर्ट
अमेजन स्टूडियोज फिल्म के डील के लिए कर रही बातचीत

डेडलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका और सिएना एक साथ निर्देशक एंथोनी की फिल्म में दिखाई देंगी। 'सीक्रेट डॉटर' से इस फिल्म का रूपांतरण प्रोड्यूसर श्रुति गांगुली करने वाली हैं। खबरों की मानें तो अमेजन स्टूडियोज सोमाया के उपन्यास 'सीक्रेट डॉटर' से फिल्म का रूपांतरण करने के लिए डील पर बातचीत कर रही है। सनसेट लेन मीडिया के David Beaubaire और Vanessa Lanci फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे। उम्मीद है कि जल्द इस प्रोजेक्ट की आधिकारिक घोषणा होगी।

जानकारी
एक्टिंग के साथ प्रोडक्शन का काम संभालेंगी प्रियंका

प्रियंका इस फिल्म में प्रोडक्शन का काम भी संभालती हुई नजर आएंगी। वह अपने प्रोडक्शन बैनर पर्पल पेबल पिक्चर्स के जरिए फिल्म निर्माण में मदद करेंगी। बता दें कि प्रियंका 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'द स्काई इज पिंक' के जरिए प्रोड्यूसर बनी थीं।

कहानी
कुछ ऐसी होगी फिल्म की कहानी

'सीक्रेट डॉटर' की कहानी दो महिलाओं के इर्दगिर्द घूमती है, जिनकी जिंदगी एक बच्चे की वजह से आपस में जुड़ जाती है। सोमर एक नवविवाहित महिला हैं। उन्हें पता चलता है कि वह बच्चे पैदा नहीं कर सकतीं। यहीं से कविता की एंट्री होती है। वह भारत की एक गरीब मां हैं, जिसे अपनी बेटी की जान बचाने के लिए बड़ा फैसला लेना होता है। उस बच्ची का नाम आशा है, जिसे मुंबई के अनाथालय से गोद लिया जाता है।

जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

सिएना मिलर को चाहने वाले प्रशंसक दुनियाभर में मौजूद हैं। उनका जन्म न्यूयॉर्क शहर में हुआ था, लेकिन उनका पालन-पोषण यूनाइटेड किंगडम के लंदन में हुआ था। उन्हें 'अमेरिकन स्निपर', 'बर्न्ट' और 'स्टारडस्ट' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

वर्कफ्रंट
ये हैं प्रियंका की आने वाली फिल्में

प्रियंका जल्द ही हॉलीवुड रोमांटिक फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी। हाल ही में उन्होंने इसकी शूटिंग पूरी की है। फिल्म 'जी ले जरा' भी प्रियंका के खाते से जुड़ी है। पिछले दिनों चर्चा थी कि उन्होंने यह फिल्म छोड़ दी है, लेकिन प्रियंका की तरफ से इस खबर की पुष्टि नहीं हुई। प्रियंका अपनी पहली वेब सीरीज 'सिटाडेल' को लेकर भी सुर्खियों में हैं। एवेंजर्स एंडगेम' के रूसो ब्रदर्स इस सीरीज को बना रहे हैं।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
चंद्रशेखर  कुमार
चंद्रशेखर कुमार
Twitter
मीडिया के क्षेत्र में मुझे करीब दो साल से अधिक का अनुभव है। मैंने आईआईएमसी से हिन्दी जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। कविता और लेख लिखने का शौक बचपन से रहा है। देश की कई चर्चित पत्र-पत्रिकाओं में मेरी कविताएं और लेख प्रकाशित हुए हैं। लाइफस्टाइल, हेल्थ और एंटरटेनमेंट पर लिखना पसंद है।
ताज़ा खबरें
हॉलीवुड समाचार
प्रियंका चोपड़ा
आगामी फिल्में
लेटेस्ट फिल्में
ताज़ा खबरें
प्रज्ञा ठाकुर को दाऊद इब्राहिम के भाई की गैंग से मिली हत्या की धमकी, FIR दर्ज
प्रज्ञा ठाकुर को दाऊद इब्राहिम के भाई की गैंग से मिली हत्या की धमकी, FIR दर्ज देश
जानें कौन है स्टेफनिया मारासिनेनु, जिन्हें गूगल ने डूडल बनाकर किया याद
जानें कौन है स्टेफनिया मारासिनेनु, जिन्हें गूगल ने डूडल बनाकर किया याद टेक्नोलॉजी
अंतरिक्ष से पृथ्वी पर भेजी जाएगी सौर ऊर्जा, चीन ने किया सफल परीक्षण
अंतरिक्ष से पृथ्वी पर भेजी जाएगी सौर ऊर्जा, चीन ने किया सफल परीक्षण टेक्नोलॉजी
उत्तर प्रदेश: कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित, ऐसे करें डाउनलोड
उत्तर प्रदेश: कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित, ऐसे करें डाउनलोड करियर
अग्निपथ योजना: प्रदर्शनकारियों को वायुसेना प्रमुख की चेतावनी, कहा- नहीं होगा पुलिस वेरिफिकेशन
अग्निपथ योजना: प्रदर्शनकारियों को वायुसेना प्रमुख की चेतावनी, कहा- नहीं होगा पुलिस वेरिफिकेशन देश
हॉलीवुड समाचार
ग्रुप से ब्रेक ले रहा BTS, अब अलग-अलग नजर आएंगे गायक
ग्रुप से ब्रेक ले रहा BTS, अब अलग-अलग नजर आएंगे गायक मनोरंजन
जेल कैदियों की रोमांचक कहानी, रोंगटे खड़े कर देंगी ये पांच हॉलीवुड फिल्में
जेल कैदियों की रोमांचक कहानी, रोंगटे खड़े कर देंगी ये पांच हॉलीवुड फिल्में मनोरंजन
बॉयफ्रेंड सैम संग ब्रिटनी स्पीयर्स ने रचाई शादी, शेयर की तस्वीरें
बॉयफ्रेंड सैम संग ब्रिटनी स्पीयर्स ने रचाई शादी, शेयर की तस्वीरें मनोरंजन
जस्टिन बीबर के चेहरे को हुआ लकवा, वीडियो में बताई अपनी बीमारी
जस्टिन बीबर के चेहरे को हुआ लकवा, वीडियो में बताई अपनी बीमारी मनोरंजन
मुकदमे के 10 मिलियन डॉलर छोड़ सकते हैं जॉनी डेप
मुकदमे के 10 मिलियन डॉलर छोड़ सकते हैं जॉनी डेप मनोरंजन
और खबरें
प्रियंका चोपड़ा
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को गिफ्ट में मिला ये विशेष वाहन, जानिये क्या हैं खूबियां
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को गिफ्ट में मिला ये विशेष वाहन, जानिये क्या हैं खूबियां ऑटो
प्रियंका ने शेयर की बेटी की पहली तस्वीर, 100 दिन बाद अस्पताल से घर आई बच्ची
प्रियंका ने शेयर की बेटी की पहली तस्वीर, 100 दिन बाद अस्पताल से घर आई बच्ची मनोरंजन
'कॉफी विद करण' के डिजिटल संस्करण में इन पांच जोड़ियों को देखना चाहेंगे फैंस
'कॉफी विद करण' के डिजिटल संस्करण में इन पांच जोड़ियों को देखना चाहेंगे फैंस मनोरंजन
सामने आया प्रियंका की बेटी का नाम, जानिए क्या है इसका मतलब
सामने आया प्रियंका की बेटी का नाम, जानिए क्या है इसका मतलब मनोरंजन
प्रियंका ने मां बनने के बाद पहली बार कही अपने दिल की बात
प्रियंका ने मां बनने के बाद पहली बार कही अपने दिल की बात मनोरंजन
और खबरें
आगामी फिल्में
रजनीकांत की 'थलाइवर 169' अब हुई 'जेलर', निर्माता ने जारी किया पोस्टर
रजनीकांत की 'थलाइवर 169' अब हुई 'जेलर', निर्माता ने जारी किया पोस्टर मनोरंजन
'कैफे कॉफी डे' के संस्थापक सिद्धार्थ पर बनेगी बायोपिक, टी-सीरीज और ऑलमाइटी ने मिलाया हाथ
'कैफे कॉफी डे' के संस्थापक सिद्धार्थ पर बनेगी बायोपिक, टी-सीरीज और ऑलमाइटी ने मिलाया हाथ मनोरंजन
रोहित शेट्टी ने की पुष्टि, अजय देवगन के साथ बनाएंगे 'सिंघम 3'
रोहित शेट्टी ने की पुष्टि, अजय देवगन के साथ बनाएंगे 'सिंघम 3' मनोरंजन
जाह्नवी की 'गुड लक जेरी' का फर्स्ट लुक जारी, 29 जुलाई को हॉटस्टार पर आएगी फिल्म
जाह्नवी की 'गुड लक जेरी' का फर्स्ट लुक जारी, 29 जुलाई को हॉटस्टार पर आएगी फिल्म मनोरंजन
300 करोड़ रुपये के बजट में बनेगी फिल्म 'शक्तिमान', मुकेश खन्ना ने की पुष्टि
300 करोड़ रुपये के बजट में बनेगी फिल्म 'शक्तिमान', मुकेश खन्ना ने की पुष्टि मनोरंजन
और खबरें
लेटेस्ट फिल्में
सुनिर खेत्रपाल ने दो फिल्मों के लिए तापसी और रकुल प्रीत से मिलाया हाथ
सुनिर खेत्रपाल ने दो फिल्मों के लिए तापसी और रकुल प्रीत से मिलाया हाथ मनोरंजन
कार्तिक आर्यन की फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी जेनिफर विंगेट?
कार्तिक आर्यन की फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी जेनिफर विंगेट? मनोरंजन
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने ठुकरा दी थी ये सुपरहिट फिल्में
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने ठुकरा दी थी ये सुपरहिट फिल्में मनोरंजन
किरण खेर ने इन फिल्मों में खूबसूरती से निभाया मां का किरदार
किरण खेर ने इन फिल्मों में खूबसूरती से निभाया मां का किरदार मनोरंजन
'पुष्पा' से 'लाइगर' तक, इन बड़ी फिल्मों को ठुकरा चुकी हैं दिशा पाटनी
'पुष्पा' से 'लाइगर' तक, इन बड़ी फिल्मों को ठुकरा चुकी हैं दिशा पाटनी मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022