NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / मार्वल स्टार एंथोनी मैकी के साथ हॉलीवुड फिल्म 'एंडिंग थिंग्स' में नजर आएंगी प्रियंका
    अगली खबर
    मार्वल स्टार एंथोनी मैकी के साथ हॉलीवुड फिल्म 'एंडिंग थिंग्स' में नजर आएंगी प्रियंका
    एंथोनी मैकी के साथ नजर आएंगी प्रियंका

    मार्वल स्टार एंथोनी मैकी के साथ हॉलीवुड फिल्म 'एंडिंग थिंग्स' में नजर आएंगी प्रियंका

    लेखन नेहा शर्मा
    Feb 03, 2022
    03:54 pm

    क्या है खबर?

    प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं।

    पिछले दिनों खबर आई थी कि मां बनने के बाद प्रियंका ने फिल्मों से कुछ समय का ब्रेक लेने का फैसला किया है, लेकिन अब खबर आ रही है कि वह हॉलीवुड एक्शन फिल्म 'एंडिंग थिंग्स' का हिस्सा बन गई हैं। खास बात यह है कि इसमें वह 'मार्वल' सीरीज फेम स्टार एंथोनी मैकी के साथ नजर आएंगी।

    आइए जानते हैं क्या कुछ जानकारी मिली है।

    रिपोर्ट

    प्रियंका की हो गई फिल्म में एंट्री

    पिछली बार हाॉलीवुड फिल्म 'द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स' में नजर आईं प्रियंका जल्द ही एक दूसरी हॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाली हैं। डेडलाइन की रिपोर्टे के मुताबिक, एक्शन फिल्म 'एंडिंग थिंग्स' में एंथोनी मैकी के साथ प्रियंका को साइन कर लिया गया है।

    'एंडिंग थिंग्स' में प्रियंका और एंथोनी के किरदारों की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। प्रियंका ने अभी इस खबर को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। उम्मीद है जल्द ही वह इसका आधिकारिक ऐलान करेंगी।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    एंथोनी मैकी हॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता हैं। उन्हें 'कैप्टन अमेरिका: द विंटर सोल्जर', 'एंट-मैन', 'कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर', 'एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर' और 'एवेंजर्स: एंडगेम' सहित मार्वल्स की कई फिल्मों में सैम विल्सन या सुपरहीरो फाल्कन की भूमिका में देखा जा चुका है।

    कहानी

    कुछ ऐसी होगी फिल्म की कहानी

    रिपोर्ट में कहा गया है कि यह फिल्म 1994 की एक्शन-कॉमेडी 'ट्रू लाइज' से प्रेरित है, जिसे जेम्स कैमरून ने निर्देशित किया था। फिल्म एक ऐसी महिला के बारे में है, जो अपनी नौकरी और व्यक्तिगत संबंधों के साथ संघर्ष करती है।

    महिला हत्या के व्यवसाय से बाहर निकलना चाहती है, वह अपने बिजनेस पार्टनर के साथ व्यक्तिगत संबंधों को भी खत्म करना चाहती है। हालांकि, बाद में उसे अपने फैसले पर अफसोस होता है।

    फिल्म

    पिछली बार 'द मैट्रिक्स रीसरेक्शंस' में दिखीं प्रियंका

    प्रियंका पिछली बार हॉलीवुड फिल्म 'द मैट्रिक्स रीसरेक्शंस' में नजर आई थीं। फिल्म में उन्होंने सती की भूमिका निभाई और हमेशा की तरह उन्हें दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया। यह फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज हुई थी।

    प्रियंका ने अमेरिकी टीवी सीरीज 'क्वांटिको' से अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था। इस थ्रिलर सीरीज में वह FBI एजेंट एलेक्स पैरिश की मुख्य भूमिका में नजर आईं और एक अमेरिकी सीरीज की मुख्य भूमिका में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।

    फिल्में

    इन फिल्मों में भी नजर आएंगी प्रियंका

    प्रियंका जल्द ही हॉलीवुड रोमांटिक फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी। हाल ही में उन्होंने इसकी शूटिंग पूरी की है।

    फिल्म 'जी ले जरा' भी प्रियंका के खाते से जुड़ी है। पिछले दिनों चर्चा थी कि उन्होंने यह फिल्म छोड़ दी है, लेकिन प्रियंका की तरफ से इस खबर की पुष्टि नहीं हुई।

    प्रियंका अपनी पहली वेब सीरीज 'सिटाडेल' को लेकर भी सुर्खियों में हैं। एवेंजर्स एंडगेम' के रूसो ब्रदर्स इस सीरीज को बना रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    प्रियंका चोपड़ा
    आगामी फिल्में

    ताज़ा खबरें

    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स
    यूक्रेन का रूस के एयरबेस पर बड़ा ड्रोन हमला, मार गिराए 40 बमवर्षक विमान रूस समाचार
    आमिर खान ने रीना दत्ता के साथ अपनी शादी को बताया 'जवानी का जोश'  आमिर खान

    हॉलीवुड समाचार

    वरुण धवन का डिजिटल डेब्यू, प्रियंका अभिनीत 'सिटाडेल' के हिंदी वर्जन में आ सकते हैं नजर लंदन
    प्रियंका चोपड़ा के शो 'द एक्टिविस्ट' पर हुआ बवाल, अभिनेत्री ने मांगी माफी बॉलीवुड समाचार
    एमी अवॉर्ड्स 2021: 'द क्राउन' और 'टेड लेस्सो' का जलवा, देखिए विजेताओं की पूरी लिस्ट नेटफ्लिक्स
    नेटफ्लिक्स सीरीज के लिए साथ आए राणा दग्गुबाती और वेंकटेश नेटफ्लिक्स

    बॉलीवुड समाचार

    सोनू निगम को मिलेगा पद्मश्री सम्मान, गायक ने जताया आभार सोनू निगम
    'उमराव जान' के लिए खुद को राष्ट्रीय पुरस्कार के काबिल नहीं मानती थीं रेखा रेखा
    'लव हॉस्टल' से 'एनिमल' तक, इन फिल्मों में नजर आएंगे बॉबी देओल जन्मदिन विशेष
    ...जब हीरो की गर्लफ्रेंड के कारण रवीना के हाथ से निकलीं फिल्में रवीना टंडन

    प्रियंका चोपड़ा

    आदर्श गौरव को एशियन वर्ल्ड फिल्म फेस्टिवल में मिला 'द राइजिंग स्टार' अवार्ड बॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड में जल्दी ही वापसी करेंगी प्रियंका, जानिए कब आएगी फिल्म मनोरंजन
    ऑस्कर नॉमिनेशंस की घोषणा के बाद प्रियंका चोपड़ा BAFTA पुरस्कारों को प्रस्तुत करेंगी लंदन
    BAFTA अवॉर्ड : बेस्ट एक्टर अवॉर्ड से चूके आदर्श, ऋषि और इरफान को किया गया याद मुंबई

    आगामी फिल्में

    'एक विलेन रिटर्न्स' के लिए जॉन अब्राहम ने ली 21 करोड़ रुपये फीस बॉलीवुड समाचार
    फिल्म 'पठान' में भी अपने सारे स्टंट खुद करेंगी दीपिका दीपिका पादुकोण
    'मेजर' से लेकर 'सैम बहादुर' तक, सेना पर आधारित ये फिल्में इस साल आएंगी बॉलीवुड समाचार
    क्या सोनल चौहान के साथ बनने जा रही सुपरस्टार नागार्जुन की जोड़ी? बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025