NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / प्रभास को मिला दुनिया की नंबर एक दक्षिण ऐशियाई हस्ती का खिताब
    अगली खबर
    प्रभास को मिला दुनिया की नंबर एक दक्षिण ऐशियाई हस्ती का खिताब
    प्रभास बने दुनिया की नंबर वन दक्षिण ऐशियाई हस्ती

    प्रभास को मिला दुनिया की नंबर एक दक्षिण ऐशियाई हस्ती का खिताब

    लेखन नेहा शर्मा
    Dec 10, 2021
    11:01 am

    क्या है खबर?

    प्रभास एक ऐसे अभिनेता हैं, जिन्होंने ना सिर्फ देश, बल्कि दुनियाभर में अपनी सफलता का परचम लहराया है। 'बाहबुली' जैसी फिल्म के बाद उनकी फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा हुआ था और यह कहना गलत नहीं होगा कि ये फिल्म उनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई।

    पैन इंडिया स्टार प्रभास कई खिताब अपने नाम कर चुके हैं और अब उन्हें टॉप ग्लोबल एशियन सेलेब्रिटी का खिताब भी मिल गया है।

    आइए पूरी खबर जानते हैं।

    उपलब्धि

    फिल्म, टीवी, साहित्य, संगीत और सोशल मीडिया जगत में कई सितारों को छोड़ा पीछे

    ब्रिटेन के 'ईस्टर्न आई' साप्ताहिक अखबार ने प्रभास को 2021 के लिए विश्व में नंबर एक दक्षिण एशियाई हस्ती करार दिया है। 'दुनिया की 50 एशियाई हस्तियों' की सूची में प्रभास सबसे ऊपर हैं।

    अभिनेता ने फिल्म, टीवी, साहित्य, संगीत और सोशल मीडिया की दुनिया में कई वैश्विक सितारों को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की।

    प्रभास की भारत में क्षेत्रीय फिल्मों के प्रति ध्यान खींचने वाली काबिलियत को देखते हुए उन्हें यह सम्मान दिया गया है।

    बयान

    ईस्टर्न आई के एंटरटेनमेंट एडिटर ने कही ये बात

    ईस्टर्न आई के एंटरटेनमेंट एडिटर असजद नजीर ने यह सूची तैयार की है, जो शुक्रवार को अखबार में प्रकाशित हुई है।

    नजीर ने इस पर कहा, "प्रभास ने भारत में क्षेत्रीय फिल्मों के प्रति ऐसा आकर्षण पैदा किया, जैसा पहले नहीं देखा गया था। उन्होंने दिखाया है कि बॉलीवुड अब बॉस नहीं है।"

    उन्होंने कहा, "प्रभास ने सभी को कई भारतीय भाषाओं में फिल्में रिलीज करने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने गोपनीयता रखते हुए अद्भुत परोपकारी काम किए हैं।"

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    प्रभास अपनी उदारता के लिए भी जाने जाते हैं। कोरोना संकट के दौरान उन्होंने जरूरतमंदों के लिए 4.5 करोड़ रुपये दान किए थे। प्रभास ने हाल में ही आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये की बड़ी राशि दान की है।

    सितारे

    ये कलाकार भी सूची में शामिल

    इस सूची में ब्रिटिश-पाकिस्तानी अभिनेता रिज अहमद दूसरे, प्रियंका चोपड़ा तीसरे और चौथे स्थान पर भारतीय अमेरिकी एक्ट्रेस मिंडी कलिंग हैं। पाकिस्तान में जन्मे अमेरिकी अभिनेता कुमैल नानजियानी छठे, जबकि पाकिस्तानी अभिनेत्री सजल एली सातवें स्थान पर हैं।

    अभिनेता देव पटेल नौवें, शहनाज गिल 10वें और दिलीजीत दोसांझ 11वें नंबर पर हैं। लिलि सिंह 12वें, तापसी पन्नू 14वें, विजय 15वें, रुबीना दिलैक 17वें और अक्षय कुमार 18वें नंबर पर हैं।

    अमिताभ बच्चन इस सूची में 32वें नंबर पर हैं।

    फिल्में

    ये हैं प्रभास की आने वाली फिल्में

    प्रभास फिल्म 'आदिपुरुष' में भगवान राम का किरदार निभाने वाले हैं। वह फिल्म 'राधे श्याम' में अभिनेत्री पूजा हेगड़े के साथ दिखाई देंगे।

    प्रभास अपने करियर की 25वीं फिल्म 'स्पिरिट' को लेकर भी सुर्खियों में हैं। वह एक्शन थ्रिलर फिल्म 'सालार' में काम कर रहे हैं। इसके अलावा प्रभास निर्देशक नाग अश्विन की साइंस फिक्शन फिल्म का हिस्सा हैं।

    वह 'रैम्बो' के हिंदी रीमेक से जुड़े हैं। निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की फिल्म में प्रभास एक रॉ एजेंट की भूमिका निभाएंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    प्रभास
    प्रियंका चोपड़ा
    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    ताज़ा खबरें

    AMT गियरबॉक्स के कारण गाड़ी में क्यों लगते हैं झटके? जानिए कैसे पाएं छुटकारा  कार
    हैदराबाद के गुलजार हाउस के पास लगी भीषण आग, बच्चों समेत 8 लोगों की मौत तेलंगाना
    पाकिस्तान को बेनकाब करेगा 59 सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल; जानें किसे मिली जगह, कौनसा दल कहां जाएगा कांग्रेस समाचार
    मिथुन चक्रवर्ती को मुंबई नगर निगम का नोटिस- एक हफ्ते में जवाब दें, वरना होगी कार्रवाई मिथुन चक्रवर्ती

    बॉलीवुड समाचार

    'बॉब बिस्वास' रिव्यू: अभिषेक का अभिनय तारीफ का हकदार, लेकिन कहानी ने नहीं दिया साथ सुजॉय घोष
    क्या सीधे OTT पर रिलीज होगी दीपिका, सिद्धांत और अनन्या की अगली फिल्म? दीपिका पादुकोण
    तापसी पन्नू की 'शाबाश मिठू' अगले साल 4 फरवरी को आएगी मिताली राज
    वरुण धवन की पत्नी नताशा करेंगी OTT डेब्यू, इस शो में आएंगी नजर वरुण धवन

    प्रभास

    रावण-सीता को लेकर बयान ने बढ़ाई सैफ की मुसीबतें, दिल्ली में दर्ज हुआ केस दिल्ली
    सोनू सूद बने ग्लोबल एशियन सेलिब्रिटी 2020, कई भारतीय हस्तियों ने बनाई लिस्ट में जगह बॉलीवुड समाचार
    प्रभास की फिल्म 'सालार' में हुई श्रुति हासन की एंट्री बॉलीवुड समाचार
    प्रभास के साथ पैन इंडिया फिल्म बनाने जा रहे हैं 'वॉर' के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद! बॉलीवुड समाचार

    प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका चोपड़ा का पुराना घर अब जैकलीन फर्नांडीज का नया आशियाना बना सेलिब्रिटी गॉसिप
    क्या प्रभास की फिल्म 'सालार' में एक स्पेशल गाने में दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा? बॉलीवुड समाचार
    प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क में खुद का भारतीय रेस्तरां खोला, सोशल मीडिया पर दी जानकारी अमेरिका
    आदर्श गौरव BAFTA की लीडिंग एक्टर कैटेगरी के लिए हुए नामित, प्रियंका ने दी शुभकामनाएं नेटफ्लिक्स

    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    प्रभास की फिल्म 'राधे श्याम' की नई रिलीज डेट जारी, देखिए पोस्टर बॉलीवुड समाचार
    अल्लू ने किया फिल्म 'पुष्पा' की रिलीज डेट का ऐलान, क्रिसमस पर आमिर से होगी टक्कर मनोरंजन
    क्या इस साल रिलीज नहीं होगी सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'मिशन मजनू'? बॉलीवुड समाचार
    अभिनेता प्रकाश राज हुए घायल, सर्जरी के लिए हैदराबाद रवाना बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025