NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / इस साल रिलीज होने वाली हैं अभिनेत्री पूजा हेगड़े की ये बड़ी फिल्में
    अगली खबर
    इस साल रिलीज होने वाली हैं अभिनेत्री पूजा हेगड़े की ये बड़ी फिल्में
    पूजा हेगड़े की आगामी फिल्में

    इस साल रिलीज होने वाली हैं अभिनेत्री पूजा हेगड़े की ये बड़ी फिल्में

    लेखन नेहा शर्मा
    Jan 14, 2022
    09:15 am

    क्या है खबर?

    पूजा हेगड़े ना सिर्फ साउथ, बल्कि बॉलीवुड में भी अपनी एक खास पहचान बना चुकी हैं। पूजा का जन्म मुंबई में ही हुआ था तो ऐसे में उनका अभिनय से नाता जुड़ना कोई आश्चर्य की बात नहीं।

    कॉलेज के दिनों से ही पूजा को एक्टिंग, मॉडलिंग का शौक था और यही शौक उन्हें फिल्मी दुनिया में लेकर आया। इस साल पूजा एक से बढ़कर एक फिल्मों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी।

    आइए उनकी आगामी फिल्मों से आपको रूबरू कराते हैं।

    #1

    'बीस्ट'

    तमिल फिल्म 'बीस्ट' में पूजा साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय के साथ नजर आएंगी। किसी भी फिल्म में विजय का नाम होना ही फिल्म की कामयाबी की गारंटी मानी जाती है। ऐसे में माना जा रहा है कि इसके जरिए पूजा के हाथ एक और हिट फिल्म लगने वाली है।

    इस फिल्म से पूजा तमिल सिनेमा में अपनी वापसी कर रही हैं। एक बड़े बजट पर बनी ब्लैक कॉमेडी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'बीस्ट' अप्रैल में रिलीज होने वाली है।

    #2

    'आचार्य'

    पूजा साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी और उनके बेटे राम चरण की तेलुगु फिल्म 'आचार्य का हिस्सा हैं। इसमें वह नीलांबरी नाम की एक गांव की लड़की का किरदार निभा रही हैं।

    पहले यह फिल्म 4 फरवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते इसकी रिलीज टल गई है।

    फिल्म का दर्शक इसलिए भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि इसके जरिए पहली बार चिरंजीवी और राम चरण की जोड़ी उनके बीच आ रही है।

    #3

    'सर्कस'

    पूजा हिंदी फिल्म 'सर्कस' में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म शेक्सपियर के प्ले 'कॉमेडी ऑफ एरर्स' से प्रेरित है। फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी हैं।

    कयास लगाए जा रहे थे कि यह फिल्म 15 जुलाई को रिलीज हो रही है, लेकिन रोहित ने साफ कर दिया है कि उनकी इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान अभी नहीं हुआ है।

    फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस भी दिखाई देंगी और दीपिका पादुकोण इसमें एक स्पेशल आइटम नंबर करती दिखेंगी।

    #4

    'राधे श्याम'

    पूजा की पैन इंडिया फिल्म 'राधे श्याम' भी काफी समय से सुर्खियों में है। इसमें उनकी जोड़ी सुपरस्टार प्रभास के साथ बनी है। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया है।

    फिल्म में पूजा ने प्रेरणा नाम की एक महिला का किरदार निभाया, जिसमें प्यार के लिए लड़ने की ताकत है।

    ट्रेलर में उन्हें एक राजकुमारी के रूप में दिखाया गया है। पूजा के अवतार और अंदाज के दर्शक मुरीद हो गए हैं। फिल्म में भाग्यश्री भी नजर आएंगी।

    #5

    'भाईजान'

    फिल्म 'भाईजान' के जरिए पूजा अपने करियर में पहली बार सलमान खान के साथ काम करने जा रही हैं।

    फिल्म में वह सलमान की गर्लफ्रेंड का किरदार निभाएंगी, जो एक छोटे से कस्बे में रहने वाली लड़की है, जिसका स्वभाव सलमान से बिल्कुल उलट है।

    इससे पहले फिल्म का नाम 'कभी ईद कभी दिवाली' रखा गया था। फरहाद सामजी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अभिनेता जहीर इकाबल और साउथ के स्टार वेंकटेश भी एक खास भूमिका निभाएंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    दक्षिण भारतीय सिनेमा
    आगामी फिल्में
    पूजा हेगड़े

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    बॉलीवुड समाचार

    नेटफ्लिक्स पर कब देखने को मिलेगी तापसी पन्नू की फिल्म 'लूप लपेटा'? नेटफ्लिक्स
    सुकेश संग रोमांटिक तस्वीर वायरल होने के बाद जैकलीन ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा सोशल मीडिया
    'पुष्पा' के दूसरे पार्ट की शूटिंग कब शुरू करेंगे अल्लू अर्जुन? पुष्पा फिल्म
    फिल्मी है फराह खान की लव स्टोरी, जानिए कैसे आया शिरीष पर दिल फराह खान

    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    फिल्म 'पोन्नियन सेलवन' से लीक हुआ ऐश्वर्या का लुक, इस अवतार में नजर आईं अभिनेत्री बॉलीवुड समाचार
    ड्रग्स मामला: ED ने राणा दग्गुबाती, रकुल और रवि तेजा समेत 12 लोगों को तलब किया दग्ती
    क्या इस तमिल फिल्म के हिंदी रीमेक में अभिषेक के साथ नजर आएंगे मीजान जाफरी? बॉलीवुड समाचार
    तापसी और विजय सेतुपति की फिल्म 'ऐनाबेले सेतुपति' का फर्स्ट लुक आया सामने, रिलीज डेट जारी मनोरंजन

    आगामी फिल्में

    इस साल शुरू होगी सलमान अभिनीत 'मास्टर' की हिन्दी रीमेक की शूटिंग- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार
    वैक्सीन लगवाने के बाद भी कोरोना संक्रमित हुए जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया बॉलीवुड समाचार
    पहली बार एक्शन फिल्म का निर्देशन करेंगे करण जौहर करण जौहर
    'हीरोपंती 2' से 'भूल भुलैया 2' तक, इस साल आएंगी इन हिट फ्रेंचाइजी की फिल्में बॉलीवुड समाचार

    पूजा हेगड़े

    डिब्बाबंद नहीं हुई सलमान की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली', जानिए क्या है सच मनोरंजन
    रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' में भी नजर आ सकते हैं अजय देवगन बॉलीवुड समाचार
    क्या साजिद की 'कभी ईद कभी दिवाली' के लिए सलमान ने फीस में की कटौती? सलमान खान
    25 साल बाद बॉलीवुड में वापसी करेंगे वेंकटेश, सलमान की 'कभी ईद कभी दिवाली' में दिखेंगे सलमान खान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025