शाहरुख के गाने 'बेशरम रंग' की यूट्यूब पर धूम, 10 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया
क्या है खबर?
बॉलीवुड में आजकल अगर कोई फिल्म सबसे ज्यादा चर्चा में है तो वो है शाहरुख खान की पठान, जिसका सोशल मीडिया पर विरोध हो रहा है, वहीं इसके पहले गाने 'बेशरम रंग' ने आग में घी डालने का काम किया है।
इसे लेकर देशभर में विवाद हो रहा है। हालांकि, अब जो खबर आई है, उससे शाहरुख के चाहनेवाले तो फूले नहीं समाएंगे। दरअसल, इस गाने ने यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है।
आइए जानते हैं पूरी खबर।
पोस्ट
यशराज फिल्म्स ने दी जानकारी
फिल्म के प्रोडक्शन हाउस यशराज बैनर ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी है।
पोस्ट में लिखा गया, 'अभी तो हमने 'बेशरम रंग' की धुन पर थिरकना शुरू ही किया कि इसने यूट्यूब पर 10 करोड़ व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया।'
इसी के साथ गाने का लिंक भी साथ में साझा किया गया है।
'बेशरम रंग' 12 दिसंबर को रिलीज हुआ था और रिलीज के एक घंटे में ही इसे 10 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया था।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
100M+ views and we are just getting started 💃🏽 Groove to the beats of #BesharamRang song now! https://t.co/vI9U0qxLVF
— Yash Raj Films (@yrf) December 17, 2022
Celebrate #Pathaan with #YRF50 only at a big screen near you on 25th January, 2023. Releasing in Hindi, Tamil and Telugu. pic.twitter.com/DDApneiKMF
गाना
जानिए 'बेशरम रंग' के बारे में
'बेशरम रंग' का खासतौर पर शाहरुख-दीपिका के प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार था।
उन्होंने गाने की पहली झलक सामने आते ही दीपिका की दिलकश अदाओं पर जमकर प्यार लुटाया था और पहले ही इसे चार्टबस्टर साबित कर दिया था।
गाने में शाहरुख और दीपिका रोमांस करते दिख रहे हैं।
बीच साइड पर शूट हुए इस गाने के बोल कुमार ने लिखे हैं, जबकि शिल्पा राव, कारालिसा मोंटेयरो और विशाल-शेखर की जोड़ी ने गाने को अपनी आवाज दी है।
विवाद
गाने को लेकर मचा है बवाल
सोशल मीडिया पर इस गाने की खूब आलोचना हो रही है। खासकर दीपिका की भगवा रंग की बिकनी पर बवाल मचा हुआ है।
मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि यह गाना और गाने में दीपिका के भगवा व हरे रंग के कपड़े आपत्तिजनक हैं।
कई हिंदू संगठनों ने इसका कड़ा विरोध किया है। हाल ही में अभिनेता मुकेश खन्ना ने भी सवाल उठाए कि सेंसर बोर्ड ने इतने अश्लील गाने को पास कैसे कर दिया?
जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस
बॉलीवुड से भगवा रंग का कनेक्शन बहुत पुराना है। फिल्म 'वॉर' के गाने 'घुंघरू टूट गए' में वाणी कपूर भगवा रंग की बिकनी में दिखीं। कैटरीना कैफ फिल्म 'बार बार देखो' के गाने 'आंखों को तेरी आदत है' में इसी रंग की बिकनी में दिखीं।
स्टारकास्ट
'पठान' में शाहरुख-दीपिका के अलावा और कौन-कौन?
फिल्म में शाहरुख और दीपिका ने मुख्य भूमिका निभाई है। इसमें अभिनेता जॉन अब्राहम भी हैं। वह फिल्म में शाहरुख और दीपिका के साथ दो-दो हाथ करते दिखेंगे।
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में आशुतोष राणा भी एक खास भूमिका निभाएंगे। उनके अलावा डिंपल कपाड़िया और गौतम रोडे इसका हिस्सा हैं।
सलमान खान और ऋतिक रोशन फिल्म में मेहमान भूमिका निभाएंगे। 'पठान' 25 जनवरी, 2023 को हिंदी के साथ तमिल और तेलुगु में भी रिलीज होगी।
पोल