NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / शाहरुख खान ने विवाद के बीच रखा 'आस्क मी एनिथिंग' सेशन, 'पठान' को बताया देशभक्ति फिल्म
    अगली खबर
    शाहरुख खान ने विवाद के बीच रखा 'आस्क मी एनिथिंग' सेशन, 'पठान' को बताया देशभक्ति फिल्म
    शाहरुख खान ने पठान को बताया देशभक्ति फिल्म

    शाहरुख खान ने विवाद के बीच रखा 'आस्क मी एनिथिंग' सेशन, 'पठान' को बताया देशभक्ति फिल्म

    लेखन वर्तिका तोलानी
    Dec 18, 2022
    10:29 am

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'पठान' सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले ही विवादों में घिर गई है।

    'पठान' और उसके चर्चित गाने 'बेशरम रंग' पर विवाद इस कदर बढ़ गया है कि लोग फिल्म को बैन करने तक की मांग कर रहे हैं।

    बायकॉट की मांग के बीच किंग खान ने फिल्म 'पठान' का देशभक्ति से कनेक्शन जोड़ दिया है।

    आइये इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

    आस्क मी एनिथिंग

    शाहरुख खान ने दिया फैंस के सवालों का जवाब

    दरअसल, किंग खान ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 15 मिनट का 'आस्क मी एनिथिंग' सेशन रखा था।

    इस सेशन के दौरान अभिनेता से एक यूजर ने सवाल किया कि क्या पठान एक देशभक्ति फिल्म है? इसके जवाब में शाहरुख ने लिखा, 'हां, पठान भी एक देशभक्ति फिल्म है, लेकिन अलग तरह की..।'

    इतना ही नहीं, शाहरुख ने अपने करियर, परिवार और फीफा विश्व कप के बारे में पूछे गए सवालों के भी जवाब दिए।

    अवतार

    अवतार के फैन निकले किंग खान

    'आस्क मी एनिथिंग' सेशन के दौरान शाहरुख हाल ही में आई फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' को लेकर भी काफी उत्साहित दिखे।

    दरअसल, एक फैन ने अभिनेता से पूछा कि इस वक्त उनके बच्चे उनकी किस फिल्म को लेकर ज्यादा उत्साहित हैं- 'पठान', 'जवान' या 'डंकी'?

    इस सवाल के जवाब में शाहरुख ने लिखा, 'इस समय हम सभी 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' के लिए उत्साहित हैं...'पठान' जनवरी में आएगी।'

    बॉक्स ऑफिस

    'पठान' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर क्या बोले शाहरुख?

    एक यूजर ने शाहरुख से 'पठान' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी सवाल पूछा।

    यूजर ने लिखा, 'आपको क्या लगता है 'पठान' पहले दिन कितने करोड़ रुपये की कमाई करेगी?'

    अभिनेता ने यूजर के इस सवाल का जवाब देते हुए ट्वीट किया, 'मैं प्रेडिक्शन के बिजनेस में नहीं पड़ता हूं... मैं आपका मनोरंजन करने और आपके चहरे पर मुस्कान लाने के बिजनेस में हूं।'

    बता दें कि शाहरुख का यह अंदाज लोगों को बेहद पसंद आ रहा है।

    जानकारी

    ठीक नहीं है शाहरुख की तबीयत

    सेशन के दौरान जब एक प्रशंसक ने अभिनेता से उनके खाने की आदतों के बारे में पूछा, तब शाहरुख ने खुलासा किया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है।

    अभिनेता ने बताया, 'इन्फेक्शन के चलते इन दिनों तबीयत थोड़ी ठीक नहीं है इसलिए आजकल केवल दाल चावल खा रहा हूं।'

    अभिनेता के फैंस परेशान हो गए हैं और अभिनेता को अपना ख्याल रखने की सलाह दे रहे हैं। एक प्रशंसक ने लिखा, "इतनी सारी चीजें चल रही हैं...अपना ध्यान रखिए।"

    वर्कफ्रंट

    शाहरुख के नाम होगा साल 2023

    साल 2023 बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख के नाम होने वाला है।

    25 जनवरी को दीपिका पादुकोण और शाहरुख की फिल्म 'पठान' रिलीज होने वाली है।

    2 जून को एटली के निर्देशन में बन रही एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'जवान' दस्तक देने वाली है।

    वहीं, अगले साल 22 दिसंबर को शाहरुख और तापसी पन्नू की फिल्म 'डंकी' आने वाली है।

    बता दें कि शाहरुख को आखिरी बार साल 2018 में आई फिल्म 'जीरो' में देखा गया था।

    जानकारी

    क्या है बेशरम रंग विवाद?

    फिल्म 'पठान' के गाने 'बेशरम रंग' के एक दृश्य में दीपिका ने ऑरेंज कलर की बिकिनी पहनी है। सोशल मीडिया पर इसी को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है।

    लोगों का आरोप है कि यह भगवा रंग है और भगवा हिंदू धर्म का रंग है। इस रंग की बिकिनी हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाती है।

    यही वजह है कि लोग शाहरुख और दीपिका पर भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं और उनकी फिल्म को बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शाहरुख खान
    पठान फिल्म
    फीफा विश्व कप
    अवतार: द वे ऑफ वॉटर

    ताज़ा खबरें

    ब्रेक लगाते समय क्यों हिलती है गाड़ी? जानिए कारण और समाधान  कार
    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025

    शाहरुख खान

    शाहरुख खान के जन्मदिन पर फिर से सिनेमाघरों में दिखेगी 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे
    जन्मदिन विशेष: शाहरुख खान फिट रहने के लिए करते हैं इस डाइट और एक्सरसाइज को फॉलो कार्डियो एक्सरसाइज
    जन्मदिन विशेष: शाहरुख खान के ये डायलॉग देते हैं लोगों को संघर्ष करने की प्रेरणा जन्मदिन विशेष
    पठान: शाहरुख के जन्मदिन पर फिल्म का टीजर जारी, ऐक्शन में दिखे कलाकार पठान फिल्म

    पठान फिल्म

    'पठान' से 'टाइगर 3' तक, करोड़ों रुपये में बिके इन फिल्मों के डिजिटल राइट्स आगामी फिल्में
    क्या शाहरुख की फिल्म 'पठान' इस दिवाली पर नहीं होगी रिलीज? दीपिका पादुकोण
    शाहरुख ने किया फिल्म 'पठान' की रिलीज डेट का ऐलान, देखिए टीजर दीपिका पादुकोण
    'पठान' के चलते इन फिल्मों की बदल सकती है रिलीज डेट शाहरुख खान

    फीफा विश्व कप

    मुझे नहीं पता 2022 फीफा विश्व कप में खेल पाउंगा या नहीं- लियोनल मेसी लियोनल मेसी
    2022 फीफा विश्व कप मेज़बानी: पूर्व UEFA प्रेसीडेंट माइकल प्लातिनी गिरफ्तार, जानें क्या है मामला FIFA
    इंटरनेशनल खिताब के बिना ही खत्म हो सकता है मेसी का इंटरनेशनल करियर, जानें कारण लियोनल मेसी
    सेकेंडों में लगाया गोल, देखें इंटरनेशनल फुटबॉल में लगे सबसे तेज गोल्स के वीडियो फुटबॉल समाचार

    अवतार: द वे ऑफ वॉटर

    13 साल बाद आएगी 'अवतार 2', नाम के साथ फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान हॉलीवुड समाचार
    दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज होगी जैम्स कैमरून की 'अवतार', जानें रिलीज डेट हॉलीवुड समाचार
    'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' के नए ट्रेलर और रिलीज डेट समेत जानिए जरुरी बातें जेम्स कैमरून
    अवतार 2: भारत में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू, रात 12 बजे दिखाया जाएगा पहला शो जेम्स कैमरून
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025