NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / कलर्स के शो 'हुनरबाज' से टीवी पर डेब्यू करेंगी परिणीति चोपड़ा
    अगली खबर
    कलर्स के शो 'हुनरबाज' से टीवी पर डेब्यू करेंगी परिणीति चोपड़ा
    'हुनरबाज' से टीवी पर डेब्यू करेंगी परिणीति

    कलर्स के शो 'हुनरबाज' से टीवी पर डेब्यू करेंगी परिणीति चोपड़ा

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Dec 13, 2021
    04:59 pm

    क्या है खबर?

    परिणीति चोपड़ा ने मेहनत के बदौलत बॉलीवुड में अपना अलग मुकाम हासिल किया है। वह आए दिन अपनी प्रतिभा में निखार लाती रही हैं।

    'संदीप और पिंकी फरार', 'साइना' और 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' जैसी फिल्मों से इस साल भी उन्होंने अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है।

    अब उनके प्रशंसकों के लिए एक खुशखबरी आई है। परिणीति कलर्स के शो 'हुनरबाज' से छोटे पर्दे पर अपना डेब्यू करेंगी। दर्शकों को उनका एक अलग अंदाज देखने को मिलेगा।

    इंस्टाग्राम

    करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

    इस शो का शीर्षक 'हुनरबाज- देश की शान' रखा गया है। हाल में खबर आई थी कि दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और फिल्ममेकर करण जौहर इस रियलिटी शो में जज की भूमिका निभाएंगे।

    अब परिणीति इन दोनों कलाकारों को साथ देने के लिए टीम में शामिल हो गई हैं।

    खुद फिल्ममेकर करण ने इस संबंध में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर जानकारी दी है। उन्होंने मिथुन और परिणीति के साथ अपनी एक तस्वीर भी शेयर की है।

    बयान

    नई शुरुआत हमेशा खास होती है- करण

    करण ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'नई शुरुआत हमेशा खास होती है। महान मिथुन दा और बिल्कुल प्यारी परिणीति के साथ 'हुनरबाज- देश की शान' नामक एक रियलिटी शो की शुरुआत करने के लिए उत्साहित हूं।'

    उन्होंने आगे बताया कि इस शो का प्रसारण कलर्स चैनल पर होगा। वूट पर भी दर्शक इस शो का आनंद ले पाएंगे। करण को इस नई शुरुआत के लिए सोशल मीडिया पर खूब बधाइयां मिल रही हैं।

    प्रतिक्रिया

    यह शो परिणीति के लिए क्यों है खास?

    इस शो का हिस्सा बनने पर परिणीति बेहद खुश हैं।

    उन्होंने कहा, "मुझे हमेशा मंच पर रहना और लाइव दर्शकों के साथ बातचीत करना पसंद है। मुझे पता था कि रियलिटी टेलीविजन शो मुझे भारत के अलग-अलग हिस्सों के लोगों से मिलने का मौका देगा, जिनसे हम आसानी से बातचीत नहीं कर पाते और उनकी कहानियां सुनने का मौका नहीं मिलता।"

    उन्होंने कहा कि इस शो के जरिए उन्हें अलग-अलग लोगों से मिलने का मौका मिलेगा।

    प्रतिभा

    इस प्रकार के हुनरबाज दिखाएंगे अपनी प्रतिभा

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शो का ऑडिशन चल रहा है। यह शो देश के अंदर छिपी हुई प्रतिभाओं को एक बेहतर मंच प्रदान करेगा।

    इस शो में कई प्रकार के कलाकारों को अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाने का मौका मिलेगा। शो में गायकों, नृत्यकारों, स्टंटमैन, हास्य कलाकारों और जादूगरों की जादूगरी हमें देखने को मिल सकती है।

    यह शो ऐसे कलाकारों को एक पैन इंडिया मंच मुहैया कराएगा। यह निश्चत रूप से नई प्रतिभाओं के लिए अच्छा मौका है।

    वर्कफ्रंट

    इन फिल्मों में नजर आएंगी परिणीति

    परिणीति निर्देशक सूरज बड़जात्या की फिल्म 'ऊंचाई' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे।

    खबरों की मानें तो इस फिल्म में परिणीति एक टूरिस्ट गाइड की भूमिका में दिखने वाली हैं।

    इसके अलावा वह 'एनिमल' में भी दिखेंगी। इस फिल्म में वह रणबीर कपूर के अपोजिट भूमिका में दिखाई देंगी। इस फिल्म में अनिल कपूर भी अभिनय करते नजर आएंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    करण जौहर
    टीवी शो
    परिणीति चोपड़ा
    कलर्स TV

    ताज़ा खबरें

    'हाउसफुल' समेत इन बॉलीवुड फिल्मों के बने सबसे ज्यादा सीक्वल, एक के तो 8 भाग आए हाउसफुल फिल्म
    अपने स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ कैसे बढ़ाएं? यहां जानिए तरीका स्मार्टफोन
    IPL 2025, क्वालीफायर-1: RCB ने PBKS को हराकर फाइनल में बनाई जगह, देखिए शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    क्वालीफायर-1: फिल सॉल्ट ने IPL में 10वां अर्धशतक लगाया, बने 'प्लेयर ऑफ द डे'  IPL 2025

    करण जौहर

    'बिग बॉस 15' के OTT संस्करण से बाहर होने वाली पहली प्रतिभागी बनीं उर्फी जावेद सलमान खान
    क्या 'बिग बॉस OTT' से जुड़ीं रेखा? शो में यूं दर्ज करा सकती हैं अपनी मौजूदगी सलमान खान
    क्या जोया अख्तर की फिल्म से बॉलीवुड में कदम रख रहीं शाहरुख की बेटी सुहाना? बॉलीवुड समाचार
    क्या 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से फिल्मों में कदम रख रहे इब्राहिम खान? सैफ अली खान

    टीवी शो

    'पवित्र रिश्ता 2.0' में शाहिर निभाएंगे सुशांत का 'मानव' वाला रोल, कास्टिंग डायरेक्टर ने की पुष्टि बॉलीवुड समाचार
    सीरियल 'साथ निभाना साथिया' के प्रीक्वल का टाइटल होगा 'तेरा मेरा साथ रहे'- रिपोर्ट मुंबई
    क्विज शो 'द बिग पिक्चर' के लिए कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन? रणवीर ने शेयर की जानकारी बॉलीवुड समाचार
    रणविजय सिंह और प्रियंका वोहरा दूसरी बार बने माता-पिता, बेटे का हुआ जन्म मुंबई

    परिणीति चोपड़ा

    श्रद्धा कपूर ने छोड़ी सायना नेहवाल की बायोपिक, अब यह अभिनेत्री फिल्म में निभाएंगी रोल बॉलीवुड समाचार
    प्रियंका-निक की तलाक की खबरों पर बहन परिणीति ने दिया जवाब, बताई सच्चाई हॉलीवुड समाचार
    इस हॉलीवुड फिल्म का बनने जा रहा है हिंदी रीमेक, लीड रोल में दिखेंगी परिणीति चोपड़ा हॉलीवुड समाचार
    परिणीति चोपड़ा को ऑफर हुई थी दीपिका पादुकोण की यह सुपरहिट फिल्म दीपिका पादुकोण

    कलर्स TV

    बिग बॉस 12: दीपिका कक्कड़ बनीं इस सीज़न की विजेता, श्रीसंत बने फर्स्ट रनर-अप बिग बॉस
    लॉकडाउन में किसी काम का नहीं रहा सुपरहिट शो 'बिग बॉस 13', करना पड़ा बंद टीवी शो
    'नागिन 4' पर पड़ी लॉकडाउन की मार, बिना अंत दिखाए ही बंद करना पड़ा शो टीवी शो
    'बिग बॉस 14' के लिए करना होगा लंबा इंतजार, इस वजह से किया गया पोस्टपोन टीवी शो
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025