NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / रणबीर कपूर की 'एनिमल' 2023 के स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर होगी रिलीज
    मनोरंजन

    रणबीर कपूर की 'एनिमल' 2023 के स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर होगी रिलीज

    रणबीर कपूर की 'एनिमल' 2023 के स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर होगी रिलीज
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Nov 20, 2021, 10:31 am 1 मिनट में पढ़ें
    रणबीर कपूर की 'एनिमल' 2023 के स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर होगी रिलीज
    'एनिमल' 2023 के स्वतंत्रता दिवस वीकेंड में आएगी

    रणबीर कपूर आने वाले दिनों में कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। कुछ दिन पहले ही रणबीर अभिनीत लव रंजन की आगामी फिल्म की रिलीज डेट घोषित हुई है। लव रंजन की यह फिल्म 26 जनवरी, 2023 को रिलीज होगी। अब उनकी एक और फिल्म की रिलीज डेट आ गई है। रणबीर की 'एनिमल' 2023 के स्वतंत्रता दिवस वीकेंड में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन 'कबीर सिंह' के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने किया है।

    'एनिमल' की नई रिलीज डेट 11 अगस्त, 2023 है- निर्देशक संदीप

    'एनिमल' की नई रिलीज डेट 11 अगस्त, 2023 है- निर्देशक संदीप

    निर्देशक संदीप ने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर किया है। उन्होंने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा, 'फिल्म 'एनिमल' की नई रिलीज डेट 11 अगस्त, 2023 है।' इस प्रोजेक्ट की घोषणा इस साल की शुरुआत में हुई थी। एक शानदार टीजर के साथ मेकर्स ने इस फिल्म का ऐलान किया था। मार्च में घोषणा की गई थी कि फिल्म 2022 में दशहरा के मौके पर रिलीज होगी। हालांकि, अब नई रिलीज डेट आ गई है।

    बॉबी देओल और परिणीति चोपड़ा भी आएंगे नजर

    इस फिल्म में रणबीर के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल और परिणीति चोपड़ा भी अपने अभिनय का जौहर दिखाएंगे। फिलहाल इस फिल्म की कहानी के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। फिल्म का टीजर काफी धमाकेदार और एक्शन से भरपूर था। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज के लिए स्वतंत्रता दिवस का अवसर चुना है। जाहिर तौर पर त्योहारों में निर्माताओं को अच्छी ओपनिंग की उम्मीद रहती है।

    गैंगस्टर ड्रामा होगी फिल्म की कहानी

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 'एनिमल' एक गैंगस्टर ड्रामा है। इस फिल्म में इमोशन, प्रतिशोध और ड्रामे का भरपूर तड़का शामिल होगा। पिंकविला ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि फिल्म 'एनिमल' में परिणीति, रणबीर की पत्नी का किरदार निभाएंगी। यह पहली बार होगा जब रणबीर और परिणीति स्क्रीन पर साथ दिखेंगे। इस लिहाज से यह एक फ्रेश जोड़ी होगी। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में अभिनेता बॉबी भी अलग भूमिका में नजर आने वाले हैं।

    2023 के लिए अभी से हो रहे हैं रिलीज स्लॉट बुक

    पिछले दो साल सिनेमा जगत के लिए मुश्किलों भरा रहा है। कोरोना वायरस की महामारी ने मनोरंजन जगत के बिजनेस को अत्यधिक प्रभावित किया। इसके कारण कई फिल्मों की रिलीज डेट टली। अब जब बॉलीवुड में कामकाज पटरी पर लौट रहा है, तो अभी से 2023 के लिए फिल्मों की रिलीज डेट बुक की जा रही हैं। ऋतिक रोशन की 'फाइटर' भी 26 जनवरी, 2023 को पर्दे पर आएगी। शाहिद कपूर की 'बुल' भी 7 अप्रैल, 2023 को आएगी।

    ये हैं रणबीर की आने वाली बड़ी फिल्में

    रणबीर के वर्कफ्रंट की बात करें तो आने वाले दिनों में उन्हें कई फिल्मों में देखा जा सकता है। रणबीर अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर चर्चा में हैं। इसके बाद वह करण मल्होत्रा की 'शमशेरा' में दिखेंगे। इस फिल्म में उनके साथ संजय दत्त और वाणी कपूर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। विक्की कौशल अभिनीत 'मिस्टर लेले' के एक खास गाने में भी रणबीर नजर आने वाले हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट फिल्में
    एनिमल फिल्म

    ताज़ा खबरें

    ऑटो एक्सपो में इस बार हिस्सा नहीं लेंगी ये बड़ी कंपनियां, जानें किनका होगा जलवा MG मोटर्स
    साल 2022 में इन पांच गाड़ियों का चला जादू, लिस्ट में सबसे ज्यादा मारुति की कारें मारुति सुजुकी ऑल्टो
    गोल्डन ग्लोब 2023: क्या 'RRR' रचेगी इतिहास? जानें कब और कहां देख सकते हैं प्रसारण गोल्डन ग्लोब अवार्ड
    डीन एल्गर दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट कप्तान बने रहना चाहते हैं, जानिए उनके आंकड़े दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    रणबीर कपूर

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट कब दिखाएंगे बेटी की पहली तस्वीर? लिया यह फैसला आलिया भट्ट
    IIFA 2023 का कार्यक्रम हुआ स्थगित, घोषित की गई नई तारीख IIFA
    सनी की 'गदर 2' की रिलीज डेट आई सामने, रणबीर की 'एनिमल' से भिड़ेगी फिल्म गदर 2 फिल्म
    शाहरुख-नयनतारा से रणबीर-श्रद्धा तक, 2023 में पर्दे पर दिखेंगी ये नई जोड़ियां बॉलीवुड समाचार

    लेटेस्ट फिल्में

    अनंत महादेवन ने की अपनी अगली डॉक्यूमेंट्री 'वेटरन्स ऑफ वॉर' की घोषणा डॉक्यूमेंट्री
    प्रभास की फिल्म 'प्रोजेक्ट K' ने रिलीज से पहले ही मारा बड़ा हाथ प्रभास
    चिरंजीवी की 'वाल्टेयर वीरय्या' 13 जनवरी को हिंदी में भी होगी रिलीज चिरंजीवी
    राजकुमार संतोषी की बेटी तनीषा 'गांधी गोडसे एक युद्ध' से करेंगी डेब्यू, देखिए पहला लुक बॉलीवुड समाचार

    एनिमल फिल्म

    'एनिमल' से जारी हुआ रणबीर कपूर का लुक, जानें फिल्म की दिलचस्प बातें रणबीर कपूर
    'एनिमल' में गैंगस्टर के किरदार पर बोले रणबीर कपूर- मुझसे कोई ऐसी उम्मीद नहीं करता रणबीर कपूर
    रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' में हुई रश्मिका मंदाना की एंट्री रणबीर कपूर
    शूटिंग से पहले परिणीति ने छोड़ी रणबीर की फिल्म 'एनिमल', जानिए वजह बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023