NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / रियलिटी शो में जज के तौर पर दिखेंगे मिथुन चक्रवर्ती और करण जौहर
    अगली खबर
    रियलिटी शो में जज के तौर पर दिखेंगे मिथुन चक्रवर्ती और करण जौहर
    इस शो में बतौर जज होंगे मिथुन चक्रवर्ती और करण जौहर

    रियलिटी शो में जज के तौर पर दिखेंगे मिथुन चक्रवर्ती और करण जौहर

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Nov 19, 2021
    09:36 am

    क्या है खबर?

    आज के दौर में रियलिटी शोज की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है। यही वजह है कि बॉलीवुड के सितारे कई रियलिटी शोज की शोभा बढ़ाते हुए नजर आए हैं।

    अब जानकारी सामने आ रही है कि दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और फिल्ममेकर करण जौहर एक रियलिटी शो में साथ नजर आएंगे। ये दोनों कलाकार जज की भूमिका निभाएंगे।

    इस शो का शीर्षक 'हुनरबाज- देश की शान' रखा गया है।

    प्रसारण

    शो का प्रसारण कलर्स टीवी पर होगा

    मेकर्स ने इस संबंध में आधिकारिक बयान जारी किया है। मिथुन और करण ने कई शो में एक साथ जज की कुर्सी संभाली है। इस शो का प्रसारण कलर्स टीवी पर होगा।

    कहा जा रहा है कि शो का ऑडिशन चल रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही शो के रिलीज डेट का ऐलान कर दिया जाएगा।

    मेकर्स के बयान के मुताबिक, यह शो देश के अंदर छिपी हुई प्रतिभाओं को एक बेहतर मंच प्रदान करेगा।

    कलाकार

    इस प्रकार के हुनरबाज दिखाएंगे अपनी प्रतिभा

    इस शो में कई प्रकार के कलाकारों को अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाने का मौका मिलेगा। शो में गायकों, नृत्यकारों, स्टंटमैन, हास्य कलाकारों और जादूगरों की जादूगरी हमें देखने को मिल सकती है।

    यह शो ऐसे कलाकारों को एक पैन इंडिया मंच मुहैया कराएगा। यह निश्चत रूप से नई प्रतिभाओं के लिए अच्छा मौका है।

    शो में मनोरंजन जगत के चर्चित कलाकारों को जज के रूप में शामिल किया जाएगा।

    बयान

    शो को जज करने को लेकर करण ने क्या कहा?

    करण ने इससे पहले 'झलक दिखला जा 5' और 'इंडियाज गॉट टैलेंट 4' को जज किया है। उन्होंने इस शो को लेकर अपनी खुशी व्यक्त की है।

    उन्होंने कहा, "सभी प्रतिभाशाली लोगों के लिए लाखों लोगों के सामने इस पल को जीने का एक बड़ा अवसर है।"

    करण ने शो को जज करने को लेकर कहा, "शानदार प्रतिभाओं को जज करना एक बहुत ही सम्मान की बात होगी, जो उन्हें एक भव्य मंच प्रदान करने वाला है।"

    जानकारी

    इस साल इस शो को भी मिथुन ने किया था जज

    मिथुन का मानना है कि यह शो प्रतिभाशाली लोगों को परफेक्ट प्लेटफॉर्म देगा। उन्होंने टीवी करियर की शुरुआत 'डांस बांग्ला डांस' से की थी। इस साल उन्होंने बंगाली भाषा में 'डांस डांस जूनियर' को भी जज किया था।

    वर्कफ्रंट

    करण की आने वाली फिल्में

    करण की कई फिल्में रिलीज की कतार में शामिल हैं। वह फिल्म 'लाइगर' का भी निर्माण कर रहे हैं। इसमें विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे लीड रोल में नजर आएंगी।

    वह 'दोस्ताना 2', 'मिस्टर लेले' और 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर सुर्खियों में हैं। 'ब्रह्मास्त्र' में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर प्रमुख भूमिका में हैं।

    इसके अलावा 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' भी उनके खाते में है। हाल में करण ने 'गोविंदा नाम मेरा' का ऐलान किया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    करण जौहर
    टीवी शो
    कलर्स TV
    मिथुन चक्रवर्ती

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: केएल राहुल ने रचा इतिहास, 3 टीमों से शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने IPL 2025

    करण जौहर

    'बिग बॉस 15' के OTT संस्करण में दिखेंगी शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी- रिपोर्ट राज कुंद्रा
    क्या करण से रिश्ता टूटने के बाद 'बिग बॉस' के घर में दाखिल होंगी निशा रावल? मनोरंजन
    'बिग बॉस 15' का नया प्रोमो करण जौहर ने किया जारी, ऐसा होगा शो का फॉर्मेट बॉलीवुड समाचार
    करण जौहर ने 'इंडियन आइडल 12' की अरुणिता कांजीलाल को दिया फिल्म में गाने का ऑफर बॉलीवुड समाचार

    टीवी शो

    'जस्सी जैसी कोई नहीं' की मोना सिंह पांच साल बाद टीवी पर करेंगी वापसी मुंबई
    फिल्मों की चाह में दो साल से घर पर बैठे हैं अभिनेता विवेक दहिया, जताई नाराजगी मनोरंजन
    'तारक मेहता...' के 3,000 एपिसोड पूरे करने पर गिनिज बुक में दर्ज हो सकता है नाम मुंबई
    'साथ निभाना साथिया' फेम रूपल पटेल अस्पताल में हुईं भर्ती, पति ने दी जानकारी मुंबई

    कलर्स TV

    बिग बॉस 12: दीपिका कक्कड़ बनीं इस सीज़न की विजेता, श्रीसंत बने फर्स्ट रनर-अप बिग बॉस
    लॉकडाउन में किसी काम का नहीं रहा सुपरहिट शो 'बिग बॉस 13', करना पड़ा बंद टीवी शो
    'नागिन 4' पर पड़ी लॉकडाउन की मार, बिना अंत दिखाए ही बंद करना पड़ा शो टीवी शो
    'बिग बॉस 14' के लिए करना होगा लंबा इंतजार, इस वजह से किया गया पोस्टपोन टीवी शो

    मिथुन चक्रवर्ती

    एक बार फिर डिस्को की दुनिया में वापस ले जाने आ रहे हैं टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड समाचार
    मिथुन चक्रवर्ती के पिता का मुंबई में निधन, लॉकडाउन की कारण बेंगलुरु में फंसे अभिनेता बॉलीवुड समाचार
    मार्शल आर्ट्स में ब्लैक बेल्ट हासिल कर चुके हैं ये बॉलीवुड सितारे अक्षय कुमार
    बॉलीवुड के इन अभिनेताओं ने फिल्मी करियर के लिए बदले अपने नाम बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025