NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / इन सदाबहार गानों में संतूर वादक पंडित शिवकुमार ने दिया संगीत
    मनोरंजन

    इन सदाबहार गानों में संतूर वादक पंडित शिवकुमार ने दिया संगीत

    इन सदाबहार गानों में संतूर वादक पंडित शिवकुमार ने दिया संगीत
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    May 10, 2022, 05:40 pm 1 मिनट में पढ़ें
    इन सदाबहार गानों में संतूर वादक पंडित शिवकुमार ने दिया संगीत
    इन गानों में पंडित शिवकुमार ने दिया संगीत

    महान संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा ने आज अपनी आखिरी सांस ली। रिपोर्ट की मानें तो दिल का दौरा पड़ने के कारण 84 साल की उम्र में उनका निधन हुआ। उनके निधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई हस्तियों ने अपनी श्रद्धांजलि दी है। एक म्यूजिक कंपोजर के रूप में उन्होंने संगीत जगत को कई हिट गाने दिए हैं। आइए उन सदाबहार गानों पर नजर डालते हैं, जिनमें शिवकुमार ने अपना संगीत दिया है।

    देखा एक ख्वाब

    देखा एक ख्वाब

    पंडित शिवकुमार ने 'सिलसिला' के थीम सॉन्ग का संगीत तैयार किया था। 1981 में आई फिल्म के गाने 'देखा एक ख्वाब' को शिवकुमार ने हरि प्रसाद चौरसिया के साथ मिलकर कंपोज किया था। बॉलीवुड में 'शिव-हरी' के नाम से उनकी जोड़ी प्रसिद्ध रही है। अमिताभ बच्चन और रेखा की केमिस्ट्री ने इस गाने में जान डाल दी थी। यह गाना आपको रूमानियत के अलग सफर पर लेकर जाएगा। दिवंगत लता मंगेशकर और किशोर कुमार ने गाने को आवाज दी थी।

    मेरे हाथों में नौ-नौ चूड़ियां

    मेरे हाथों में नौ-नौ चूड़ियां

    1989 में रिलीज हुई फिल्म 'चांदनी' का गाना 'मेरे हाथों में नौ-नौ चूड़ियां' काफी हिट हुआ था। यह गाना आज भी दर्शकों की जुबां पर चढ़ा हुआ है। इस गाने के संगीत को 'शिव-हरी' की जोड़ी ने ही कंपोज किया था। आनंद बख्शी ने गाने के बोल लिखे थे, जबकि इसे गायिका लता ने अपनी आवाज दी थी। इस गाने में दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के शानदार डांस ने दर्शकों का ध्यान खींचा था।

    जादू तेरी नजर

    जादू तेरी नजर

    1993 में दर्शकों के बीच आई फिल्म 'डर' के गाने 'जादू तेरी नजर' से हम भलिभांति वाकिफ हैं। इस गाने ने ना जाने कितने युवा दिलों को धड़काया होगा। इसमें एक लवर बॉय के रूप में शाहरुख खान की छवि उभरकर आई थी। जूही चावला ने भी अपने अंदाज से महफिल लूट ली थी। इस गाने को भी महान संगीतकार शिवकुमार ने हरि प्रसाद के साथ मिलकर कंपोज किया था।

    चूड़ियां खनक गई

    चूड़ियां खनक गई

    श्रीदेवी की फिल्म 'लम्हे' का गाना 'चूड़ियां खनक गई' आपको मंत्रमुग्ध कर देगी। यश चोपड़ा के निर्देशन की यह फिल्म 1991 में रिलीज हुई थी। इला अरुण और लता की जोड़ी ने इस गाने को गाया था। आनंद बख्शी साबह ने इस गाने का लेखन किया है, जबकि 'शिव-हरी' की जोड़ी ने इसका म्यूजिक कंपोज किया। इसका संगीत अव्वल दर्जे का है और आपको बार-बार इसे सुनने का मन करेगा।

    लगी आज सावन की

    लगी आज सावन की

    फिल्म 'चांदनी' के एक और गाने 'लगी आज सावन की' को शिवकुमार ने हरि प्रसाद के साथ कंपोज किया था। इस गाने में श्रीदेवी ने अपने रोमांटिक अंदाज से पर्दे पर जलवा बिखेरा था। वहीं, दिवंगत विनोद खन्ना का अंदाज भी दर्शकों को पसंद आया था। सुरेश वाडेकर और अनुपमा देशपांडे ने यह शानदार गाना गाया था। आज भी इसे प्यार करने वाले जोड़ियों का पसंदीदा गाना माना जाता है। इसमें प्यार की एक तड़प सुनाई देती है।

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    'शिव-हरी' की जोड़ी ने भारतीय संगीत जगत में एक अलग मुकाम हासिल किया है। इन दोनों ने आठ फिल्मों में एक साथ काम किया है। इनमें से सात फिल्में महान निर्देशक यश चोपड़ा ने निर्देशित की थीं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    संगीत इंडस्ट्री
    सेलिब्रिटी की मौत
    गाना

    ताज़ा खबरें

    चंद्रयान-3 और आदित्य L1 इसी साल के मध्य तक हो सकते हैं लॉन्च चंद्रयान-3
    दिल्ली: AAP ने किया था लाखों नौकरियों का वादा, सरकार को ही नहीं पता कितनों को मिली दिल्ली
    इस दुल्हन ने अपनी शादी में मेहमानों को सिर्फ पानी पिलाने की बनाई योजना, जानिए कारण सोशल मीडिया
    राजकुमार राव ने खरीदी मर्सिडीज बेंज GLS SUV, जानें क्या है कार की कीमत और फीचर्स राजकुमार राव

    बॉलीवुड समाचार

    ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद बोलीं- अधूरे प्यार को असफल नहीं कह सकते सबा आजाद
    शबाना आजमी ने 'अर्थ' के लिए नहीं ली थी फीस, खुद लाती थीं कपड़े- महेश भट्ट शबाना आजमी
    कंगना ने दिलजीत पर साधा निशाना, बोलीं- खालिस्तानियों का सहयोग किया था, अगला नंबर तुम्हारा है कंगना रनौत
    #NewsBytesExplainer: भारतीय सिनेमा को कब मिली आवाज? जानिए पहली फिल्म 'आलम आरा' बनने की पूरी कहानी #NewsBytesExplainer

    संगीत इंडस्ट्री

    'जी रहे थे हम' से पहले सलमान खान ने इन हिट गानों में भी लगाए सुर सलमान खान
    'किसी का भाई किसी की जान': सलमान की आवाज में नया गाना रिलीज  सलमान खान
    तब्बू ने लॉन्च किया महेंद्र कपूर के पोते सिद्धांत कपूर का पहला गाना 'बेपरवाह'  तब्बू
    कुमार सानू नहीं सुनते आजकल के गाने, बोले- सुनने लायक ही नहीं हैं कुमार सानू

    सेलिब्रिटी की मौत

    समीर खाखर को कैसे मिला था धारावाहिक 'नुक्कड़'? बेहद दिलचस्प है किस्सा टीवी शो
    दिग्गज अभिनेता समीर खाखर का निधन, 70 साल की उम्र में ली आखिरी सांस टीवी शो
    सतीश कौशिक: बयान दर्ज कराने नहीं पहुंची हत्या का शक जताने वाली महिला, जारी होगा नोटिस सतीश कौशिक
    माधुरी दीक्षित ने साझा की दिवंगत मां की तस्वीर, बोली- आप हमारी यादों में जिंदा रहेंगी माधुरी दीक्षित

    गाना

    'पठान' के 'बेशरम रंग' को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज शाहरुख खान
    शाहरुख खान की 'पठान' का पहला गाना 'बेशरम रंग' रिलीज, यहां देखिए शाहरुख खान
    राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, 'KGF 2' के गानों के कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप राहुल गांधी
    पंजाब कोर्ट ने सिद्धू मूसेवाला के गाने 'जांदी वार' की रिलीज पर लगाई रोक पंजाब

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023