Page Loader
ओरी के खिलाफ शिकायत दर्ज, लगा माता वैष्णो देवी के पास शराब पीने का आरोप 
ओरी के खिलाफ दर्ज हुई FIR (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@orry)

ओरी के खिलाफ शिकायत दर्ज, लगा माता वैष्णो देवी के पास शराब पीने का आरोप 

Mar 17, 2025
12:11 pm

क्या है खबर?

सोशल मीडिया इन्फुएंसर ओरहान अवात्रामणि उर्फ ओरी हाल ही में अपने दोस्तों के साथ माता वैष्णो देवी के दर्शन करने कटरा पहुंचे, जहां उन्होंने होटल कटरा मैरियट रिजॉर्ट एंड स्पा में एक कमरा बुक किया और अपने दोस्तो के साथ वहीं ठहरे। हालांकि, इस दौरान ओरी आरोप लग गया। दरअसल, ओरी के खिलाफ कटरा पुलिस ने एक मामला दर्ज किया है। उन पर आरोप माता वैष्णो देवी बेस कैंप में शराब पीने का आरोप लगा है।

पहचान

जानिए क्या है पूरा मामला 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ओरी समेत 7 अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज हुई है, जिनमें एक रूसी नागरिक भी शामिल है। आरोपियों की पहचान ओरी, दर्शन सिंह, पार्थ रैना,ऋतिक सिंह, राशि दत्ता, रक्षिता भोगल, शगुन कोहली और एक रूसी नागरिक अनास्तासिला अर्जामास्किना के रूप में हुई है। वे सभी कटरा के एक होटल में शराब पीते हुए पकड़े गए, जो वैष्णो देवी मंदिर का आधार शिविर है। इस क्षेत्र में शराब और मांसाहारी भोजन का सेवन सख्त वर्जित है।

बयान

पुलिस ने क्या कहा?

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक बयान में कहा कि इन 8 लोगों के खिलाफ 'देश के कानून का उल्लंघन करने' के लिए FIR दर्ज की गई है और 'लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने' के लिए उन्हें गिरफ्तार करने के लिए एक टीम गठित की गई है। कटरा पुलिस स्टेशन को बीते 15 मार्च को एक शिकायत मिली कि एक होटल में ठहरे कुछ मेहमानों को परिसर में नियमों का उल्लंघन करते हुए शराब पीते हुए पाया गया।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट