नमित मल्होत्रा लेकर आएंगे 'रामायण' पर बना गेम, लोग कर सकेंगे रावण से युद्ध
क्या है खबर?
GTA 6 एक वीडियो गेम है, जिसकी लोकप्रियता पूरी दुनिया में देखने को मिल रही है। हालांकि, अब हमें महाकाव्य रामायण पर आधारित गेम मिलने वाला है। दरअसल, फिल्म निर्माता नमित मल्होत्रा ने इस खबर पर मोहर लगा दी है कि वह 'रामायण' को बड़े पर्दे से आपके गेमिंग कंसोल तक लाने वाले हैं। वह चाहते हैं कि हर बच्चा रामायण को उसी तरह खेले, जैसे वे GTA खेलते हैं और इस महाकाव्य के बारे में और सीखें।
गेम
GTA जैसा एक गेम भी आ रहा है- नमित
दूरदर्शन से बात करते हुए नमित ने कहा, "मैं चाहता हूं हर कोई, चाहे बच्चा हो या बुजुर्ग, रामायण पर गर्व महसूस करे। GTA जैसा एक गेम भी आ रहा है, लेकिन इसके बारे में मैं सही समय आने पर और जानकारी दूंगा। ये गेम रामायण पर आधारित होगा। मैं चाहता हूं कि हर बच्चा रामायण वाला गेम खेले, ठीक वैसे ही जैसे वे GTA खेलते हैं। मैं चाहता हूं कि वे खेलें और साथ ही कुछ सीखें भी।"
नमित
गेमिंग इंडस्ट्री फिल्म इंडस्ट्री से आगे निकल गई है- नमित
नमित ने आगे कहा, "आज, गेमिंग इंडस्ट्री फिल्म इंडस्ट्री से आगे निकल गई है। मेरी रणनीति थी कि जब लोगों को ये भरोसा हो जाए कि उन्हें इस दुनिया से जुड़ी फिल्म देखने में मजा आ रहा है तो वे जान सकें कि अब वे जटायु के साथ उड़ान भर सकते हैं और रावण से लड़ सकते हैं। हम अपने गेम में यही सब दिखाएंगे, जिस पर अभी काम चल रहा है।"
निर्माता इस पर विस्तार से आगे बात करेंगे।