Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
सिद्धू मूसेवाला
गायक केके
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / लता मंगेशकर की याद में मध्य प्रेदश में बनेगा संग्रहालय और संगीत अकादमी
मनोरंजन

लता मंगेशकर की याद में मध्य प्रेदश में बनेगा संग्रहालय और संगीत अकादमी

लता मंगेशकर की याद में मध्य प्रेदश में बनेगा संग्रहालय और संगीत अकादमी
लेखन चंद्रशेखर कुमार
Feb 09, 2022, 08:30 pm 3 मिनट में पढ़ें
लता मंगेशकर की याद में मध्य प्रेदश में बनेगा संग्रहालय और संगीत अकादमी
लता की याद में बनेगा संगीत अकादमी और संग्रहालय

बीते रविवार को महान गायिका लता मंगेशकर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। कोरोना की जटिलताओं के कारण उनका निधन मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ। पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनका जन्म 28 सितंबर, 1929 को मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था। अब मध्य प्रदेश सरकार ने लता की स्मृति में उनके जन्म स्थान इंदौर में एक संगीत अकादमी और एक संग्रहालय स्थापित करने का ऐलान किया है।

शिक्षा
संगीत अकादमी में बच्चों को दी जाएगी संगीत की शिक्षा

सोमवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में लती की प्रतिमा के साथ उनके नाम पर एक संगीत अकादमी और संग्रहालय स्थापित करने की घोषणा की है। लता के नाम पर बने संगीत अकादमी में बच्चों को संगीत की शिक्षा दी जाएगी। लता के सभी गानों को म्यूजियम में स्टोर करके रखा जाएगा। गायिका लता के निधन के बाद राज्य सरकार ने एक अच्छी पहल की है।

पुरस्कार
गायिका के नाम पर दिया जाएगा लता मंगेशकर पुरस्कार

मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से लता की जयंती पर लता मंगेशकर पुरस्कार दिया जाएगा। राज्य में दो दिनों के राजयकीय शोक की घोषणा भी की गई थी। मुख्यमंत्री शिवराज ने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा, 'लता जी का जन्म इंदौर में हुआ था। हमने फैसला किया है कि इंदौर में लता जी के नाम से संगीत अकादमी स्थापित की जाएगी। संगीत महाविद्यालय, जहां बच्चे सुरों की साधना कर सकेंगे। संग्रहालय स्थापित होगा जिसमें उनके सभी गीत उपलब्ध रहेंगे।'

ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए मुख्यमंत्री का ट्विटर पोस्ट

लता जी का जन्म इंदौर में हुआ था। हमने फैसला किया है कि इंदौर में लता जी के नाम से संगीत अकादमी स्थापित की जाएगी। संगीत महाविद्यालय, जहां बच्चे सुरों की साधना कर सकेंगे। संग्रहालय स्थापित होगा जिसमें उनके सभी गीत उपलब्ध रहेंगे।#LataMangeshkar pic.twitter.com/xgsjulcZ4H

— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) February 7, 2022
देहांत
मल्टी ऑर्गन फेल्योर के कारण हुआ लता का देहांत

मल्टी ऑर्गन फेल्योर के कारण लता का देहांत हुआ था। उनका निधन रविवार सुबह 8 बजकर 12 मिनट पर हुआ। लता को 2019 में नवंबर महीने में भी सांस लेने में तकलीफ हुई थी। उस समय भी उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के ICU में भर्ती कराना पड़ा था। गायिका की छोटी बहन ऊषा मंगेशकर ने जानकारी दी थी कि लता को वायरल इंफेक्शन हुआ था। इस बार लाख कोशिशों के बावजूद लता को बचाया नहीं जा सका।

पुरस्कार
2001 में लता को मिला था 'भारत रत्न'

लता के करियर की बात करें तो उनकी गायिकी का दुनिया दीवाना रहा। अपने सात दशक लंबे करियर में लता ने विभिन्न भाषाओं में 30,000 से ज्यादा गाने गाए हैं। 2001 में उन्हें भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' दिया गया था। 1989 में लता को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी शामिल है। वह ना सिर्फ देश, बल्कि विदेशों में भी बेहद लोकप्रिय हैं।

जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

लता ने लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल, राहुल देव बर्मन, सदाबहार गायक किशोर कुमार, मन्ना डे, मुकेश और मोहम्मद रफी जैसे कलाकारों के साथ भी काम किया है। इसके अलावा उन्होंने अपनी बहनों आशा भोसले और उषा के साथ भी काम किया है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
चंद्रशेखर  कुमार
चंद्रशेखर कुमार
Twitter
मीडिया के क्षेत्र में मुझे करीब दो साल से अधिक का अनुभव है। मैंने आईआईएमसी से हिन्दी जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। कविता और लेख लिखने का शौक बचपन से रहा है। देश की कई चर्चित पत्र-पत्रिकाओं में मेरी कविताएं और लेख प्रकाशित हुए हैं। लाइफस्टाइल, हेल्थ और एंटरटेनमेंट पर लिखना पसंद है।
ताज़ा खबरें
मध्य प्रदेश
बॉलीवुड समाचार
इंदौर
शिवराज सिंह चौहान
लता मंगेशकर
ताज़ा खबरें
बारात में नहीं ले गया तो भड़का दोस्त, भेजा 50 लाख रुपये का मानहानि नोटिस
बारात में नहीं ले गया तो भड़का दोस्त, भेजा 50 लाख रुपये का मानहानि नोटिस अजब-गजब
इंग्लैंड बनाम भारत: पांचवें टेस्ट के लिए सैम बिलिंग्स को मिली इंग्लिश टीम में जगह
इंग्लैंड बनाम भारत: पांचवें टेस्ट के लिए सैम बिलिंग्स को मिली इंग्लिश टीम में जगह खेलकूद
अमेरिका: टेक्सास में ट्रक में मिले 46 अप्रवासियों के शव, हो रही थी मानव तस्करी
अमेरिका: टेक्सास में ट्रक में मिले 46 अप्रवासियों के शव, हो रही थी मानव तस्करी दुनिया
'रहना है तेरे दिल में' की रीमेक पर माधवन बोले- यह बेवकूफी है
'रहना है तेरे दिल में' की रीमेक पर माधवन बोले- यह बेवकूफी है मनोरंजन
मुंबई: शापूरजी पालोनजी समूह के चेयरमैन पालोनजी मिस्त्री का 93 साल की उम्र में निधन
मुंबई: शापूरजी पालोनजी समूह के चेयरमैन पालोनजी मिस्त्री का 93 साल की उम्र में निधन देश
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश: आम के पेड़ों की सिक्योरिटी में लगे कई गार्ड और कुत्ते, जानिए वजह
मध्य प्रदेश: आम के पेड़ों की सिक्योरिटी में लगे कई गार्ड और कुत्ते, जानिए वजह अजब-गजब
महाराष्ट्र के सियासी संकट के बीच कितनी अहम है राज्यपाल की भूमिका?
महाराष्ट्र के सियासी संकट के बीच कितनी अहम है राज्यपाल की भूमिका? राजनीति
महाराष्ट्र का सियासी संकट: हालिया सालों में किस-किस राज्य में गिरी हैं सरकारें?
महाराष्ट्र का सियासी संकट: हालिया सालों में किस-किस राज्य में गिरी हैं सरकारें? राजनीति
प्रज्ञा ठाकुर को दाऊद इब्राहिम के भाई की गैंग से मिली हत्या की धमकी, FIR दर्ज
प्रज्ञा ठाकुर को दाऊद इब्राहिम के भाई की गैंग से मिली हत्या की धमकी, FIR दर्ज देश
सिकंदराबाद में तीन ट्रेनों में लगी आग के बीच 40 यात्रियों को कैसे सुरक्षित निकाला?
सिकंदराबाद में तीन ट्रेनों में लगी आग के बीच 40 यात्रियों को कैसे सुरक्षित निकाला? देश
और खबरें
बॉलीवुड समाचार
वर्टिगो अटैक और पीठ में चोट सहित कई तकलीफों के बावजूद किया काम- नुसरत भरूचा
वर्टिगो अटैक और पीठ में चोट सहित कई तकलीफों के बावजूद किया काम- नुसरत भरूचा मनोरंजन
माता-पिता बनने वाले हैं रणबीर और आलिया, अभिनेत्री ने की पुष्टि
माता-पिता बनने वाले हैं रणबीर और आलिया, अभिनेत्री ने की पुष्टि मनोरंजन
'जुग जुग जियो' के सेट पर कियारा से दो-तीन बार हो गई थी लड़ाई- वरुण धवण
'जुग जुग जियो' के सेट पर कियारा से दो-तीन बार हो गई थी लड़ाई- वरुण धवण मनोरंजन
'टाइगर 3' में कैमियो की भूमिका में दिखेंगे शाहरुख, अभिनेता ने की पुष्टि
'टाइगर 3' में कैमियो की भूमिका में दिखेंगे शाहरुख, अभिनेता ने की पुष्टि मनोरंजन
फिर एक प्रोजेक्ट में साथ नजर आएंगे रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण
फिर एक प्रोजेक्ट में साथ नजर आएंगे रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण मनोरंजन
और खबरें
इंदौर
इंदौर के नजदीक मौजूद हैं ये ऑफबीट पर्यटन स्थल, जहां मजे से बितेंगे छुट्टियों के दिन
इंदौर के नजदीक मौजूद हैं ये ऑफबीट पर्यटन स्थल, जहां मजे से बितेंगे छुट्टियों के दिन लाइफस्टाइल
इंदौर अग्निकांड: सिरफिरे आशिक ने लगाई थी आग, शादी का प्रस्ताव ठुकराने से था नाराज
इंदौर अग्निकांड: सिरफिरे आशिक ने लगाई थी आग, शादी का प्रस्ताव ठुकराने से था नाराज देश
इंदौर: दो मंजिला इमारत में आग लगने से 7 लोगों की मौत, 9 को बचाया गया
इंदौर: दो मंजिला इमारत में आग लगने से 7 लोगों की मौत, 9 को बचाया गया देश
लिव-इन संबंध है अभिशाप, बन रहा यौन अपराधों में इजाफे का कारण- मध्य प्रदेश हाई कोर्ट
लिव-इन संबंध है अभिशाप, बन रहा यौन अपराधों में इजाफे का कारण- मध्य प्रदेश हाई कोर्ट देश
IIM इंदौर: मैनेजमेंट इंटीग्रेटेड प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू, कक्षा 12 पास कर सकते हैं आवेदन
IIM इंदौर: मैनेजमेंट इंटीग्रेटेड प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू, कक्षा 12 पास कर सकते हैं आवेदन करियर
और खबरें
शिवराज सिंह चौहान
उत्तराखंड: चार धामा यात्रा पर जा रही बस खाई में गिरी, 26 तीर्थयात्रियों की मौत
उत्तराखंड: चार धामा यात्रा पर जा रही बस खाई में गिरी, 26 तीर्थयात्रियों की मौत देश
मध्य प्रदेश में अब जनता करेगी मेयर का चुनाव, राज्यपाल ने दी अध्यादेश को मंजूरी
मध्य प्रदेश में अब जनता करेगी मेयर का चुनाव, राज्यपाल ने दी अध्यादेश को मंजूरी राजनीति
मध्य प्रदेश: शिकारियों के साथ मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मियों की मौत, मुख्यमंत्री ने बुलाई आपात बैठक
मध्य प्रदेश: शिकारियों के साथ मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मियों की मौत, मुख्यमंत्री ने बुलाई आपात बैठक देश
गरीबों के घर जलाने वालों के खिलाफ बुलडोजर का इस्तेमाल जरूरी- शिवराज सिंह चौहान
गरीबों के घर जलाने वालों के खिलाफ बुलडोजर का इस्तेमाल जरूरी- शिवराज सिंह चौहान देश
मध्य प्रदेश: खरगौन हिंसा की गलत फोटो ट्वीट करने पर दिग्विजय सिंह पर 5 मामले दर्ज
मध्य प्रदेश: खरगौन हिंसा की गलत फोटो ट्वीट करने पर दिग्विजय सिंह पर 5 मामले दर्ज देश
और खबरें
लता मंगेशकर
लता  मंगेशकर को भव्य श्रद्धांजलि देने के लिए साथ आए 18 लोकप्रिय गायक
लता मंगेशकर को भव्य श्रद्धांजलि देने के लिए साथ आए 18 लोकप्रिय गायक मनोरंजन
लता के गाने को लेकर 'तारक मेहता...' की टीम से हुई चूक, मेकर्स ने मांगी माफी
लता के गाने को लेकर 'तारक मेहता...' की टीम से हुई चूक, मेकर्स ने मांगी माफी मनोरंजन
ऑस्कर के बाद ग्रैमी में भी नहीं दी गई लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि, निराश हुए फैंस
ऑस्कर के बाद ग्रैमी में भी नहीं दी गई लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि, निराश हुए फैंस मनोरंजन
निधन के बाद चैरिटी में चली गई इन कलाकारों की संपत्ति
निधन के बाद चैरिटी में चली गई इन कलाकारों की संपत्ति मनोरंजन
इस साल इन बॉलीवुड कलाकारों ने दुनिया को कहा अलविदा
इस साल इन बॉलीवुड कलाकारों ने दुनिया को कहा अलविदा मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022