NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / धनुष और आलिया समेत IMDb के अनुसार ये हैं साल के सबसे लोकप्रिय भारतीय सितारे
    अगली खबर
    धनुष और आलिया समेत IMDb के अनुसार ये हैं साल के सबसे लोकप्रिय भारतीय सितारे
    IMDb के अनुसार ये हैं इस साल के सबसे लोकप्रिय सितारे

    धनुष और आलिया समेत IMDb के अनुसार ये हैं साल के सबसे लोकप्रिय भारतीय सितारे

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Dec 14, 2022
    09:00 pm

    क्या है खबर?

    बात फिल्मी सितारों की हो, फिल्मों की, गानों की या फिर वेब सीरीज की, मनोरंजन जगत साल के हर समय चर्चा में रहता है।

    कभी बेहतरीन प्रदर्शन के लिए, तो कभी किसी गॉसिप की वजह से कोई न कोई चर्चा गर्म रहती है।

    IMDb ने इस क्षेत्र में अलग-अलग श्रेणियों में टॉप-10 की सूची जारी की है।

    आइए, नजर डालते हैं IMDb की सूची में इस साल के टॉप-10 भारतीय सितारे कौन हैं।

    #1

    धनुष

    इस सूची में नंबर एक पर हैं तमिल अभिनेता धनुष।

    धनुष इस साल आनंद एल राय की फिल्म 'अतरंगी रे' में नजर आए थे। वह अपनी फिल्म 'मारन' और 'नाने वरुवन' के लिए भी चर्चा में रहे।

    हालांकि, 2022 की जिस फिल्म ने धनुष की प्रतिष्ठा में चार चांद लगाए, वह है हॉलीवुड फिल्म 'द ग्रे मैन'। यह फिल्म इस साल जुलाई में रिलीज हुई थी। फिल्म में धनुष क्रिस इवांस और रेयान गोसलिंग के साथ नजर आए थे।

    #2

    आलिया भट्ट

    IMDb के अनुसार आलिया भट्ट इस साल की सबसे लोकप्रिय भारतीय महिला कलाकार हैं। सबसे लोकप्रिय कलाकारों की सूची में वह दूसरे नंबर पर हैं।

    वह मार्च में चर्चित फिल्म 'RRR' में नजर आई थीं। इसके बाद अप्रैल में रणबीर कपूर के साथ उनकी शादी चर्चा में रही।

    'गंगूबाई काठियावाड़ी' में आलिया का बेजोड़ प्रदर्शन देखने को मिला। उन्होंने 'डार्लिंग्स' में भी कमाल किया।

    सबसे ज्यादा उन्होंने 'ब्रह्मास्त्र' से सुर्खियां बटोरीं।

    प्रेग्नेंसी को लेकर भी आलिया चर्चा में रहीं।

    #3

    ऐश्वर्या राय बच्चन

    अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन इस सूची में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियन सेलवन' से चार साल बाद पर्दे पर वापसी की है।

    फिल्म से जब उनकी पहली झलक जाहिर की गई तो लोग उन्हें दिल दे बैठे। उनकी खूबसूरत तस्वीरें खूब शेयर की गईं।

    हर साल की तरह इस साल भी कान फिल्म फेस्टिवल में उनके लुक की खूब चर्चा हुई।

    रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' में उनकी एंट्री को लेकर भी चर्चा रही।

    #4

    रामचरण

    तेलुगु अभिनेता रामचरण ने भी IMDb की सबसे लोकप्रिय भारतीय सितारों की इस सूची में जगह बनाई है।

    रामचरण ने एसएस राजामौली की फिल्म 'RRR' में मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म सिर्फ भारत में ही नहीं, दुनियाभर में धूम मचा रही है। 'RRR' कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम कर चुकी है।

    राजामौली फिल्म के लिए ऑस्कर कैंपेन भी कर रहे हैं। जहां-जहां फिल्म की स्क्रीनिंग की गई, दर्शक रामचरण के दीवाने हो गए।

    #5

    सामंथा रुथ प्रभु

    सामंथा ने फिल्म 'पुष्पा' के गाने 'ऊ अंतवा' में अपने डांस मूव्स से खूब चर्चा बटोरी थी।

    इसके बाद उनके बॉलीवुड डेब्यू की भी चर्चा जोरों पर रही। हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

    वह करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में भी नजर आईं।

    बीते दिनों उन्होंने दुर्लभ बीमारी मायोसाइटिस से पीड़ित होने की बात कही थी।

    हाल ही में फिल्म 'यशोदा' में उनके प्रदर्शन की खूब तारीफ हुई।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    इस सूची में टॉप-10 में शामिल अन्य सितारों की बात करें तो इसमें 6. ऋतिक रोशन, 7. कियारा आडवाणी, 8. जूनियर NTR, 9. अल्लू अर्जुन और 10. यश के नाम शामिल हैं।

    पोल

    इनमें से आपका पसंदीदा स्टार कौन है?

    यह पोल अब सक्रिय नहीं है
    यह भी पढ़िए:
    'गंगूबाई काठिवाड़ी' को BAFTA के लिए भेजेंगे भंसाली, इन श्रेणियों के लिए जाएगी फिल्म 'गंगूबाई काठिवाड़ी' को BAFTA के लिए भेजेंगे भंसाली, इन श्रेणियों के लिए जाएगी फिल्म
    यह भी पढ़िए:
    सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी दुर्लभ बीमारी मायोसाइटिस पर कहा- यह जानलेवा नहीं है सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी दुर्लभ बीमारी मायोसाइटिस पर कहा- यह जानलेवा नहीं है
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    धनुष
    आलिया भट्ट
    IMDb

    ताज़ा खबरें

    ज्योति मल्होत्रा के बाद उत्तर प्रदेश का व्यापारी गिरफ्तार, पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोप उत्तर प्रदेश
    भीषण गर्मी और उमस ने छुड़ाए पसीने, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम  गर्मी की लहर
    'तन्वी द ग्रेट' ने कान्स 2025 में लूटी वाहवाही, अनुपम खेर ने किया रिलीज तारीख का ऐलान अनुपम खेर
    हैदराबाद में बम विस्फोट की साजिश नाकाम, IS से जुड़े 2 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार हैदराबाद

    धनुष

    अक्षय कुमार इस तरह खत्म करेंगे अपनी सात फिल्मों पर काम, जानिए उनकी योजना अक्षय कुमार
    साउथ फिल्म इंडस्ट्री के ये पांच कलाकार कर चुके हैं हॉलीवुड में काम हॉलीवुड समाचार
    अभिनेता धनुष और विजकांत के घर बम की सूचना से मचा हड़कंप, फर्जी निकली कॉल्स बॉलीवुड समाचार
    'एवेंजर्स एंडगेम' के डायरेक्टर्स ने किया धनुष को साइन, क्रिस इवांस के साथ आएंगे नजर हॉलीवुड समाचार

    आलिया भट्ट

    'ब्रह्मास्त्र' रिव्यू: कमजोर कहानी पर शानदार विजुअल इफेक्ट्स, अयान ने बनाई अपनी दुनिया रणबीर कपूर
    रणबीर-आलिया की 'ब्रह्मास्त्र 2' की हुई घोषणा, जानिए क्या रखा गया फिल्म का शीर्षक रणबीर कपूर
    ऑनलाइन लीक हुई 'ब्रह्मास्त्र', रणबीर ने की फिल्म का हिस्सा लीक नहीं करने की अपील बॉलीवुड समाचार
    रणबीर-आलिया की 'ब्रह्मास्त्र' ने ओपनिंग डे को दुनियाभर में कमाए 75 करोड़ रुपये रणबीर कपूर

    IMDb

    IMDb पर दुनिया की चौथी सबसे लोकप्रिय वेब सीरीज बनी 'द फैमिली मैन 2' OTT प्लेटफॉर्म
    'कोटा फैक्ट्री' से 'गुल्लक' तक, IMDb पर भारत के टॉप 10 शोज में छह TVF के मनोरंजन
    कृति सेनन की 'मिमी' बनी 2021 की सबसे अधिक रेटिंग्स पाने वाली फिल्म बॉलीवुड समाचार
    सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'शेरशाह' बनी IMDb पर सबसे अधिक रेटिंग्स पाने वाली हिन्दी फिल्म बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025