LOADING...
मोहित सूरी का पलटवार- इमरान हाशमी ने 24 घंटे शूटिंग की, एक्टिंग कोई डेस्क जॉब नहीं
मोहित सूरी ने 8 घंटे काम की मांग पर दिया ये जवाब

मोहित सूरी का पलटवार- इमरान हाशमी ने 24 घंटे शूटिंग की, एक्टिंग कोई डेस्क जॉब नहीं

Mar 21, 2026
04:27 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड में दीपिका पादुकोण की 8 घंटे की वर्क शिफ्ट वाली मांग पर छिड़ी बहस के बीच निर्देशक मोहित सूरी ने इमरान हाशमी का उदाहरण देते हुए कड़ा रुख अपनाया है। मोहित ने एक बातचीत में खुलासा किया कि इमरान ने उनके साथ बिना रुके लगातार 24 घंटे तक शूटिंग की है। उनका मानना है कि अभिनय कोई 9 से 6 की डेस्क जॉब नहीं है, बल्कि ये एक कला है, जिसे समय की सीमाओं में नहीं बांधा जा सकता।

खुलासा

इमरान हाशमी ने बिना रुके 24 घंटे शूट किया

वैराइटी इंडिया से बातचीत में मोहित सूरी ने कहा, "जब जरूरत पड़ी है, तब मैंने कलाकारों के साथ लगातार 24 घंटे काम किया है। मुझे याद है जब हम फिल्म 'आवारापन' की शूटिंग कर रहे थे, तब हमारे पास इंटरकॉन्टिनेंटल होटल की छत पर सबसे महंगा और VIP कमरा था। वो लोकेशन हमारे पास सिर्फ 24 घंटे के लिए थी और मुझे याद है कि इमरान हाशमी ने मेरे साथ लगातार 24 घंटे शूटिंग की थी।"

सलाह

काम को अहंकार की लड़ाई मत बनाइए- मोहित

मोहित आगे बोले, "अब ये मामला काम से ज्यादा अहंकार की लड़ाई बन गया है। हम इसे अहंकार का मुद्दा बना रहे हैं। आखिर कोई दूसरा ये कैसे तय कर सकता है कि शिफ्ट कितने समय की होगी? काम को अहंकार का मुद्दा न बनाएं।" मोहित के मुताबिक, फिल्म बनाना एक रचनात्मक प्रक्रिया है, जिसे किसी तयशुदा नियम या अहंकार की भेंट नहीं चढ़ाया जाना चाहिए। काम की गुणवत्ता और यूनिट के संघर्ष पर भी मोहित ने खुलकर बात की।

Advertisement

मुद्दा

बात सिर्फ सितारों की नहीं, पूरी यूनिट की है- मोहित

मोहित ने ये भी कहा कि 12 घंटे की शिफ्ट बोलने में 12 घंटे लगती है, लेकिन असल में काम 14-15 घंटे चल जाता है (आना-जाना, सामान लगाना-हटाना भी शामिल है)। इससे पूरी टीम बहुत थक जाती है, इसलिए 8 घंटे की शिफ्ट कोई नखरा नहीं है, बल्कि जरूरी है ताकि पूरी टीम आराम से काम कर सके और ज्यादा परेशान न हो। बात सिर्फ कलाकारों की नहीं, पूरी टीम (लाइटमैन, स्पॉट बॉय, ड्राइवर) की होनी चाहिए।

Advertisement

बहस

दीपिका के फैसले से तेज हुई बहस

बता दें कि फिल्म इंडस्ट्री में 8 घंटे की काम की शिफ्ट को लेकर छिड़ी बहस उस समय और तेज हो गई, जब ऐसी खबरें आईं कि दीपिका पादुकोण ने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' और 'कल्कि 2898 AD' के सीक्वल से किनारा कर लिया है। काम के मोर्चे पर बात करें तो मोहित सूरी ने 'सैयारा' के साथ अपने करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म दी है, फिलहाल, वो अपनी अगली फिल्म की कहानी लिखने में व्यस्त हैं।

Advertisement