LOADING...
'खतरों के खिलाड़ी 15' में गौरव खन्ना को किस बात का डर? बताई सबसे बड़ी चिंता
गौरव खन्ना ने 'खतरों के खिलाड़ी 15' को लेकर बात की

'खतरों के खिलाड़ी 15' में गौरव खन्ना को किस बात का डर? बताई सबसे बड़ी चिंता

May 11, 2026
11:16 am

क्या है खबर?

टीवी के जाने-माने अभिनेता गौरव खन्ना आज रियलिटी शोज का बड़ा नाम बन चुके हैं। पहले उन्होंने फराह खान के शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ्स' के पहले सीजन का खिताब जीता। फिर सलमान खान के सबसे बड़े रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 19वें सीजन का विजेता बने। अब गौरव का अगला कदम स्टंट आधारित रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' है, जिसमें आने के लिए वह तैयार हैं। हालांकि, शो में आने से पहले उन्होंने अपनी सबसे बड़ी चिंता पर बात की।

उत्सुकता

'खतरों के खिलाड़ी' को लेकर जाहिर की उत्सुकता

स्क्रीन के साथ बातचीत में, गौरव ने रोहित शेट्‌टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की, लेकिन अपनी सबसे बड़ी चिंता का खुलासा भी किया। उन्होंने कहा कि शो में जाने से पहले उनकी सबसे बड़ी चिंताओं में से एक उनका 'कलर ब्लाइंड' होना है। वह अन्य शारीरिक चुनौतियों से भी जूझ रहे हैं। गौरव को डर है कि इसका असर शो के दौरान उनके कुछ स्टंट टास्क पर पड़ सकता है।

प्रतिद्वंदी

खुद को अपना प्रतिद्वंदी मानते हैं गौरव 

अभिनेता ने कहा कि जिंदगीभर इस समस्या के साथ जीने और इसे संभालने का अनुभव होने के कारण, वह इस चुनौती का सामना करने और यह जानने के लिए उत्साहित हैं कि वह खुद को कितना आगे ले जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह अन्य प्रतियोगी की बजाए खुद को अपना सबसे बड़ा प्रतिद्वंदी मानते हैं। बता दें, शो की तारीख सामने नहीं आई है, लेकिन इसमें रुबीना दिलैक, ऋत्विक धनजानी और अविका गौर समेत कई सितारे नजर आएंगे।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए आने वाले सितारों की झलक

Advertisement