LOADING...
प्रधानमंत्री मोदी की अपील से सोने के कारोबारियों में हड़कंप? कल PMO अधिकारियों से मिलेंगे
सोने के कारोबारियों में हड़कंप क्यों?

प्रधानमंत्री मोदी की अपील से सोने के कारोबारियों में हड़कंप? कल PMO अधिकारियों से मिलेंगे

लेखन गजेंद्र
May 11, 2026
11:23 am

क्या है खबर?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद आभूषण संघ यानि सोने के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। खबर आई है कि संगठन के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के अधिकारियों से मिलने की अनुमति मांगी है। उनकी बैठक मंगलवार को हो सकती है। यह घटनाक्रम ऐसे समय पर सामने आया है, जब प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की है।

बयान

मोदी ने क्या कहा था?

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को तेलंगाना के हैदराबाद में भाजपा की रैली को संबोधित कर कहा कि आज के समय में विदेशी मुद्रा को बचाना बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा, "सोने की खरीद। इसमें विदेशी मुद्रा बहुत अधिक खर्च होती है। एक जमाना था, जब संकट-युद्ध होने पर लोग देशहित में सोना दान देते थे। आज दान की जरूरत नहीं है, लेकिन देशहित में हमको तय करना होगा कि एक साल तक कोई भी पारिवारिक कार्यक्रम हो, सोना नहीं खरीदेंगे।"

गिरावट

आभूषण कंपनियों के शेयरों में गिरावट

प्रधानमंत्री की अपील के बाद, टाइटन कंपनी और कल्याण ज्वैलर्स के शेयरों में सोमवार को 8 प्रतिशत और सेन्को गोल्ड समेत अन्य आभूषण कंपनियों के शेयरों में 10 प्रतिशत तक की गिरावट आई है। थंगामयिल ज्वैलरी के शेयरों में भी 5 प्रतिशत की और गिरावट आई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के सचिव सुरेंद्र मेहता ने बताया कि सीमा शुल्क विभाग द्वारा सोने पर 3 प्रतिशत एकीकृत GST मांगने के बाद बैंकों ने सोने की खेप रोक दी है।

Advertisement

जानकारी

दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सोना आयातक

भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सोने का उपभोक्ता है। वित्त वर्ष 2026 के दौरान भारत ने औसतन 60 टन प्रति माह सोने का आयात किया था, जिसकी औसत मासिक लागत 6 अरब डॉलर (करीब 57,000 करोड़ रुपये) थी।

Advertisement