Page Loader
टीवी पर अपना स्वयंवर रचाने के लिए मीका सिंह ने मांगे 50 करोड़ रुपये
अपने स्वयंवर के लिए मीका सिंह ने मांगी इतनी रकम

टीवी पर अपना स्वयंवर रचाने के लिए मीका सिंह ने मांगे 50 करोड़ रुपये

Mar 10, 2022
07:09 pm

क्या है खबर?

सिंगर मीका सिंह यूं तो अक्सर अपने गानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से वह टीवी पर आने वाले अपने स्वयंवर शो को लेकर चर्चा में हैं। वह नेशनल टेलीविजन पर अपनी दुल्हनिया तलाशने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अब जो खबर आ रही है, उससे बेशक हर कोई हैरान रह जाएगा। दरअसल, मीका ने इस शो के लिए निर्माताओं से अच्छी-खासी रकम मांगी है। आइए जानते हैं क्या कुछ जानकारी मिली है।

मांग

मीका ने मांगे 50 करोड़ रुपये

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खुद का स्वयंवर करवाने के लिए मीका ने टीवी चैनल से 50 करोड़ रुपये की फीस मांगी है। जब निर्माताओं ने शो के लिए मीका से सपंर्क किया तो उन्होंने हामी भरने से पहले उनके सामने अपनी शर्त रखी कि उन्हें इस शो के लिए 50 करोड़ रुपये दी जाए। निर्माता भी उन्हें मुंह-मांगी रकम देने के लिए राजी हो गए, क्योंकि मीका का स्वयंवर करना निर्माताओं के लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है।

चर्चा

राखी सावंत भी बनेंगी मीका के स्वयंवर का हिस्सा?

मीका एक समय राखी सावंत को बर्थडे पार्टी में किस करके सुर्खियां बटोर चुके हैं और खबर यह भी है कि राखी भी इस शो का हिस्सा बन सकती हैं। इस शो में अगर मीका को कोई लड़की पसंद आती है तो वह सेट पर सिर्फ सगाई करेंगे। अपने रिश्ते और शादी की बाकी रस्में वह शो के बाद तसल्ली से अपनी तरह पूरी करेंगे। शो में मीका अपने लिए दुल्हन तलाशने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

सितारे

अभी तक हो चुके हैं इतने स्वयंवर

राखी सावंत ने अपने स्वयंवर में इलेश पारुंजवाला से सगाई की थी। हालांकि, कुछ वक्त बाद दोनों अलग हो गए। रतन राजपूत का भी स्वयंवर हुआ था। उन्होंने अभिनव शर्मा को अपना दूल्हा चुना था। दोनों ने शो में सगाई की। हालांकि, एक साल बाद रिश्ता टूट गया। फिर राहुल महाजन का स्वयंवर हुआ। उन्होंने डिंपी गांगुली से शादी की। शादी के कुछ साल बाद दोनों अलग हो गए थे। मल्लिका शेरावत भी टीवी पर अपना स्वयंवर रचा चुकी हैं।

लोकप्रियता

संगीत की दुनिया में किसी परिचय के मोहताज नहीं मीका

मीका सिंह पंजाबी सिंगर दलेर मेंहदी के छोटे भाई हैं। मीका का असली नाम अमरीक सिंह है। मीका म्यूजिक इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। उन्होंने करीबन हर एक्टर के लिए गाना गया है। फिल्म 'सिम्बा', के गाने 'आंख मारे' में मीका ने अपनी आवाज दी थी। इसके अलावा उनके 'आज की पार्टी मेरी तरफ से', 'ढिंका चिका', 'गणपत' और 'मौजा ही मौजा' जैसे कई गाने सुपर-डुपरहिट हुए। मीका खासतौर पर युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय हैं।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

अर्शी खान भी नेशनल टीवी पर अपना दुल्हा ढूंढने वाली हैं। उनके शो का नाम 'आएंगे तेरे सजना' होगा। अर्शी ने पिछले साल साल कहा था कि कोरोना के कारण इस शो की शूटिंग शुरू नहीं हो पाई। जल्द ही इस पर काम शुरू होगा।