NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / माइकल जैक्सन के बच्चों को विरासत में मिले पैसों के लिए करना होगा इंतजार
    अगली खबर
    माइकल जैक्सन के बच्चों को विरासत में मिले पैसों के लिए करना होगा इंतजार
    माइकल जैक्सन के बच्चों को क्यों हो रही है दिक्कत?

    माइकल जैक्सन के बच्चों को विरासत में मिले पैसों के लिए करना होगा इंतजार

    लेखन पलक
    May 31, 2024
    03:39 pm

    क्या है खबर?

    'किंग ऑफ पॉप' के नाम से मशहूर माइकल जैक्सन ने दुनियाभर के फैंस पर राज किया। इस सफर में उन्होंने बहुत पैसे कमाए, जिस पर उनके परिवार और बच्चों का हक होना चाहिए।

    हालांकि, ताजा जानकारी के अनुसार अभी किसी को भी उनकी संपत्ति से कुछ नहीं मिलेगा।

    दरअसल, जब तक उनकी संपत्ति और IRS (अमेरिकी आयकर विभाग) के बीच चल रहा विवाद हल नहीं हो जाता, तब तक उनकी संपत्ति पर किसी का मालिकाना हक नहीं हो सकता।

    रोक

    माइकल के बच्चों को नहीं मिलेगा पिता का पैसा

    माइकल के तीन बच्चों प्रिंस जैक्सन, पेरिस जैक्सन और बिगी जैक्सन को उनके पिता का पैसा जल्दी नहीं मिलेगा।

    पीपुल्स को मिले अदालती दस्तावेजों के अनुसार, प्रिंस, पेरिस और बिगी के साथ ही माइकल की मां कैथरीन जैक्सन को भी उनके ट्रस्ट से पैसा मिलने पर रोक लगा दी है।

    यह रोक तब तक लगाई गई है, जब तक माइकल की संपत्ति और IRS के बीच वर्षों पुराना विवाद सुलझ नहीं जाता।

    विवाद

    कब शुरू हुआ विवाद?

    चल रहे कानूनी विवाद की शुरुआत तब हुई थी जब IRS ने एस्टेट के संघीय एस्टेट टैक्स रिटर्न का ऑडिट किया था।

    इस ऑडिट के बाद IRS ने दावा किया था कि एस्टेट ने अपनी संपत्तियों का कम मूल्यांकन किया। एस्टेट को टैक्स और पैनलटीज में अतिरिक्त 700 मिलियन डॉलर का भुगतान करना था।

    साल 2021 में एस्टेट ने उन मूल्यांकनों पर विवाद किया और 2021 में टैक्स कोर्ट में मुकदमे के बाद जीत हासिल की थी।

    अनुरोध

    वकीलों ने किया अनुरोध

    हालांकि, तब एस्टेट ने 'मिजैक' के न्यायालय के मूल्य के बारे में पुनर्विचार प्रस्ताव दायर किया था, जो लंबित है। इसलिए टैक्स उद्देश्यों के लिए एस्टेट का मूल्य निर्धारित नहीं किया गया।

    एक बार जब यह निर्धारित हो जाता है, तो अंतिम निर्णय दर्ज किए जाने से पहले IRS और एस्टेट को सहमत होना होगा।

    ऐसे में वकीलों ने अनुरोध किया है कि संपत्ति का एक हिस्सा प्रशासन के अधीन रहे और उसे माइकल के परिवार को ना दिया जाए।

    निधन

    2009 में हुआ था माइकल का निधन

    माइकल का निधन 25 जून, 2009 को अमेरिका में हुआ था। माइकल को लेकर कहा जाता है कि उनकी मौत ड्रग्स ओवरडोज के कारण हुई थी। वहीं कुछ रिपोर्ट में उनकी सर्जरी को भी उनकी मौत का एक कारण बताया गया।

    माइकल की पहली शादी लिसा प्रेस्ली के साथ हुई थी, जिससे उनके दो बच्चे प्रिंस और पेरिस हैं। वहीं उनकी दूसरी शादी डेबी रो के साथ हुई थी। माइकल और डेबी के घर बिगी का जन्म हुआ था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    माइकल जैक्सन
    हॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    CDS अनिल चौहान बोले- पाकिस्तान से हर बार धोखा ही मिला, बताई युद्धविराम की वजह अनिल चौहान
    विदेशी निवेशकों ने एक दिन में बेचे 6,450 करोड़ रुपये के शेयर, जानिए आंकड़े  शेयर बाजार समाचार
    हॉलीवुड में बॉलीवुड का डंका बजा चुकीं ये अभिनेत्रियां, अब दिशा पाटनी की बारी प्रियंका चोपड़ा
    अंकिता भंडारी हत्याकांड: वॉट्सऐप चैट ने कैसे खोले राज? कहा था- क्या 10,000 में बिक जाऊंगी?  उत्तराखंड

    माइकल जैक्सन

    'लीविंग नेवरलैंड': माइकल जैक्सन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का पहला ट्रेलर ज़ारी हॉलीवुड समाचार
    आज का इतिहास: 25 जून को हुआ था माइकल जैक्सन का निधन, जानें इतिहास शिक्षा
    आज का इतिहास: माइकल जैक्सन के जन्मदिन समेत जानें 29 अगस्त के इतिहास की प्रमुख घटनाएं शिक्षा
    पेरिस: माइकल जैक्सन की टोपी हो रही नीलाम, लगभग 90 लाख रुपये में बिकने की उम्मीद अजब-गजब खबरें

    हॉलीवुड समाचार

    ग्रैमी अवॉर्ड्स 2024: पुरस्कार पाने से चूकीं बियॉन्से तो भड़क गए पति जे-जेड, जानिए क्या कहा बियॉन्से
    66वें ग्रैमी अवॉर्ड्स: पेरिस जैक्सन के शरीर पर नहीं दिखा कोई टैटू, प्रशंसक हुए हैरान माइकल जैक्सन
    BAFTA अवॉर्ड्स 2024: 'ओपेनहाइमर' ने जीते सबसे ज्यादा 7 पुरस्कार, खाली हाथ लौटी 'बार्बी' फिल्म पुरस्कार
    BAFTA अवॉर्ड्स 2024 में छाईं दीपिका पादुकोण, प्रेजेंटर बन जीत लिया दुनियाभर के दर्शकों का दिल दीपिका पादुकोण
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025