NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / रणवीर और जाह्नवी कपूर आ सकते हैं 'तेजाब' के रीमेक में नजर, निर्माताओं ने किया संपर्क
    अगली खबर
    रणवीर और जाह्नवी कपूर आ सकते हैं 'तेजाब' के रीमेक में नजर, निर्माताओं ने किया संपर्क
    'तेजाब' में मुख्य भूमिका निभाएंगे रणवीर सिंह? (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@ranveersingh)

    रणवीर और जाह्नवी कपूर आ सकते हैं 'तेजाब' के रीमेक में नजर, निर्माताओं ने किया संपर्क

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jan 06, 2023
    06:16 pm

    क्या है खबर?

    अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की लोकप्रिय फिल्म 'तेजाब' को लेकर तरह-तरह की चर्चा होती रहती है।

    कबीर सिंह फेम प्रोड्यूसर मुराद खेतानी ने 2021 में फिल्म के राइट्स खरीदे थे।

    इसके बाद खबरें आई थीं कि फिल्म में मुख्य भूमिका के लिए वह श्रद्धा कपूर और कार्तिक आर्यन को कास्ट करेंगे।

    अब चर्चा है कि फिल्म में रणवीर सिंह और जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका निभा सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो यह जोड़ी पहली बार पर्दे पर दिखेगी।

    कास्टिंग

    मुख्य भूमिका के लिए रणवीर और जाह्नवी से संपर्क

    फिल्म के लिए श्रद्धा कपूर और कार्तिक आर्यन निर्माताओं की पहली पसंद थे। हालांकि, उनके साथ किसी वजह से बात नहीं बन पाई।

    बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार अब निर्माता उन्हीं भूमिकाओं के लिए रणवीर सिंह और जाह्नवी कपूर से बात कर रहे हैं।

    पहले उन्होंने इसके लिए रणवीर से बात की। इसके बाद फीमेल लीड के लिए उन्होंने श्रद्धा की जगह जाह्नवी को लेने का फैसला किया।

    हालांकि, कास्टिंग को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

    रीमेक

    आधुनिक पृष्ठभूमि पर होगी रीमेक की कहानी

    इस फिल्म को बनाने के लिए 2021 में प्रोड्यूसर मुराद ने इसके अधिकार खरीद लिए थे। कहा जा रहा है कि 'तेजाब' की रीमेक की कहानी आधुनिक समय के हिसाब से होगी।

    इसमें लीड रोल के लिए निर्माताओं को नई जोड़ी की तलाश है। इस संबंध में कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि माधुरी दीक्षित और अनिल फिल्म में होंगे या नहीं।

    रणवीर और जाह्नवी दोनों का बड़ा प्रशंसक वर्ग है। ऐसे में इनको पर्दे पर देखना दिलचस्प होगा।

    तेजाब

    1988 में आई थी 'तेजाब'

    माधुरी ने 1988 में रिलीज हुई फिल्म 'तेजाब' के जरिए बॉक्स ऑफिस पर पहली बार सफलता का स्वाद चखा था। वह फिल्म के गाने 'एक दो तीन' के जरिए प्रशंसकों के दिलों पर छा गई थीं।

    इस गाने के बाद से ही कोरियोग्राफर सरोज खान और माधुरी की जोड़ी हिट हो गई थी।

    एन चंद्रा ने फिल्म 'तेजाब' का निर्देशन किया था।

    इसमें चंकी पांडे, अनुपम खेर, सुरेश ओबेरॉय और अन्नू कपूर जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए थे।

    आगामी फिल्में

    इन फिल्मों में दिखेंगे रणवीर और जाह्नवी

    रणवीर सिंह करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेमकहानी' का हिस्सा हैं। इस फिल्म में वह आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे।

    जाह्नवी कपूर वरुण धवन के साथ 'बवाल' में नजर आएंगी। यह एक जबरदस्त एक्शन फिल्म होगी।

    वह राजकुमार राव के साथ 'मिस्टर और मिसेज माही' में क्रिकेटर की भूमिका निभाएंगी।

    इसके अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' का भी हिस्सा हैं।

    पोल

    आप इनमें से किस अभिनेता के प्रशंसक हैं?

    यह पोल अब सक्रिय नहीं है
    यह भी जानिए:
    सर्कस: रणवीर सिंह की लगातार तीसरी फिल्म फ्लॉप, क्या कहते हैं ट्रेड एक्सपर्ट्स? सर्कस: रणवीर सिंह की लगातार तीसरी फिल्म फ्लॉप, क्या कहते हैं ट्रेड एक्सपर्ट्स?
    यह भी जानिए:
    कार्तिक आर्यन को है 'प्यार का पंचनामा 3' का इंतजार, फिल्म पर तोड़ी चुप्पी कार्तिक आर्यन को है 'प्यार का पंचनामा 3' का इंतजार, फिल्म पर तोड़ी चुप्पी
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रणवीर सिंह
    जाह्नवी कपूर
    बॉलीवुड समाचार
    आगामी फिल्में

    ताज़ा खबरें

    अडाणी एनर्जी बोर्ड ने 4,300 करोड़ रुपये जुटाने को दी मंजूरी, जानिए क्या है योजना  अडाणी समूह
    गाजा में राहत सामग्री लेने जा रहे फिलिस्तीनियों पर हमला, 40 लोगों की मौत इजरायल
    रोहित शेट्टी एक्शन के बाद हॉरर से मचाएंगे धमाल, पहली बार नुसरत भरूचा पर लगाएंगे दांव रोहित शेट्टी
    कोरोना वायरस के मामले 3,700 पार, फ्लू और कोविड के लक्षणों में कैसे पहचानें अंतर? कोरोना वायरस

    रणवीर सिंह

    ये हैं बॉलीवुड के दमदार सहायक किरदार, जो मुख्य किरदारों के सामने भी अलग चमके बॉलीवुड समाचार
    क्या अगले भागों में रणवीर सिंह निभाएंगे 'डॉन' का किरदार? शाहरुख खान
    क्या आप जानते हैं? 'बैंड बाजा बारात' के लिए रणवीर सिंह के एक्टिंग कोच थे नवाजुद्दीन बॉलीवुड समाचार
    पर्दे पर फिर साथ नजर आएंगे रणवीर-दीपिका? अभिनेता ने दिया इशारा सेलिब्रिटी गॉसिप

    जाह्नवी कपूर

    मलयालम हिट फिल्म 'वन' की हिन्दी रीमेक बनाएंगे बोनी कपूर बॉलीवुड समाचार
    नई मां श्रीदेवी का नाम लेकर अर्जुन को चिढ़ाते थे दोस्त, अभिनेता ने साझा किया दर्द श्रीदेवी
    शरण शर्मा की अगली फिल्म में कार्तिक को रिप्लेस करेंगे राजकुमार, जाह्नवी भी आएंगी नजर बॉलीवुड समाचार
    'स्टार वर्सेज फूड 2' में अनिल, जाह्नवी, अनन्या और नोरा फतेही समेत दिखेंगे कई सितारे बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    'हिट: द सेकेंड केस' इस OTT प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक, जानिए कब देखें  अदिवी शेष
    गदर 2: सनी देओल की दिखी पहली झलक, इस बार पहिया उठाए नजर आए 'तारा सिंह' सनी देओल
    सोनम कपूर ने मुंबई में 32 करोड़ रुपये में अपना आलीशान फ्लैट बेचा सोनम कपूर
    सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी लेंगे सात फेरे, तारीख से वेन्यू तक ये बातें आईं सामने कियारा आडवाणी

    आगामी फिल्में

    कार्तिक आर्यन की 'फ्रेडी' का बनेगा सीक्वल? अभिनेता ने कही ये बात कार्तिक आर्यन
    अनन्या पांडे ने थ्रिलर फिल्म के लिए विक्रमादित्य से मिलाए हाथ, जल्द शुरू होगी शूटिंग  अनन्या पांडे
    फिल्म 'चोर पुलिस' में दिखेंगे जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर, 21 साल बाद आए साथ जैकी श्रॉफ
    'ओमकारा' का रीमेक और 'देसी बॉयज' का सीक्वल बनेगा, आनंद पंडित ने की घोषणा अजय देवगन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025