NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / डिस्ट्रीब्यूटर्स से धमकियां मिलने के बाद 'लाइगर' के निर्देशक पुरी जगन्नाध ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    मनोरंजन

    डिस्ट्रीब्यूटर्स से धमकियां मिलने के बाद 'लाइगर' के निर्देशक पुरी जगन्नाध ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    डिस्ट्रीब्यूटर्स से धमकियां मिलने के बाद 'लाइगर' के निर्देशक पुरी जगन्नाध ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Oct 28, 2022, 09:51 pm 1 मिनट में पढ़ें
    डिस्ट्रीब्यूटर्स से धमकियां मिलने के बाद 'लाइगर' के निर्देशक पुरी जगन्नाध ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    धमकियां मिलने के बाद 'लाइगर' के निर्देशक पुरी जगन्नाध ने मांगी पुलिस सुरक्षा

    'लाइगर' की असफलता ने फिल्म के मेकर्स की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ऐसी खबरें सामने आई थीं कि इस फिल्म के चलते डिस्ट्रीब्यूटर्स को काफी नुकसान हुआ है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो डिस्ट्रीब्यूटर्स से धमकियां मिलने के बाद 'लाइगर' के निर्देशक पुरी जगन्नाध ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने बताया है कि उन्हें फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर्स से नुकसान की भरपाई करने की धमकी मिली है।

    पुरी ने डिस्ट्रीब्यूटर्स के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

    मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्मेकर पुरी ने डिस्ट्रीब्यूटर्स वारंगल श्रीनु और शोबन बाबू के खिलाफ ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए पुलिस शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि वे वर्तमान में मुंबई में रहते हैं और उनका परिवार हैदराबाद में रहता है। उनका कहना है कि 'लाइगर' के डिस्ट्रीब्यूटर्स ने उनके हैदराबाद स्थित घर में मौजूद परिवार वालों को परेशान करने की योजना बनाई है।

    डिस्ट्रीब्यूटर वारंगल को बकाया का भुगतान कर दिया गया है- पुरी

    पुलिस शिकायत के अनुसार, फिल्ममेकर ने कहा है कि डिस्ट्रीब्यूटर्स का उन्हें किसी भी तरह से धमकी देने का कोई ठोस वजह नहीं है। उन्होंने बताया कि अगर डिस्ट्रीब्यूटर्स को किसी बात की परेशानी है, तो वे उनके खिलाफ दीवानी मामला दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि समझौते के अनुसार डिस्ट्रीब्यूटर वारंगल को उनके सभी बकाया का भुगतान पहले ही कर दिया गया है। उनकी मानें तो पेमेंट मिलने के बावजूद वारंगल ने अन्य डिस्ट्रीब्यूटर्स को पैसे नहीं दिए।

    पुरी और डिस्ट्रीब्यूटर्स के बीच बातचीत का ऑडियो हुआ था लीक

    हाल ही में पुरी और डिस्ट्रीब्यूटर्स के बीच बातचीत का एक ऑडियो ट्विटर पर लीक हुआ है। इस बातचीत में पुरी अपनी भाषा में कहते हैं, "क्या तुम मुझे ब्लैकमेल कर रहे हो? मुझे किसी को पैसे नहीं देने हैं। दुर्भाग्य से वे लोग नुकसान में हैं। इसलिए, मैंने वादा किया है कि उनकी कुछ मदद करूंगा। हमने पहले ही खरीददारों से बात कर रखी है। हमने एक अमाउंट पहले ही फिक्स किया हुआ है और वो उनको मंजूर है।"

    यहां सुनिए वायरल ऑडियो

    Director #PuriJagan leaked conversation on phone 🔥🔥 pic.twitter.com/syZ8GuKpzd

    — Dhanush 🧛 (@Always_kaNTRi) October 24, 2022

    राम गोपाल वर्मा ने शेयर किया डिस्ट्रीब्यूटर्स से जुड़ा मैसेज

    फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने एक व्हाट्सऐप मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें 83 डिस्ट्रीब्यूटर्स को 'लाइगर' के नुकसान का भागीदार बताया गया है। इसमें पुरी के घर के बाहर धरना देने की बात भी लिखी गई है।

    विजय देवरकोंडा ने छह करोड़ रुपये वापस लौटाने का किया था वादा

    खबरों की मानें तो 'लाइगर' फ्लॉप होने के बाद विजय देवरकोंडा ने निर्माताओं को छह करोड़ रुपये वापस लौटाने का वादा किया था। घाटे की भरपाई करने के मकसद से उन्होंने यह पहल की थी। पुरी ने भी डिस्ट्रीब्यूटर्स के नुकसान की भरपाई करने की बात कही थी। फिल्म में देवरकोंडा के साथ अनन्या पांडे नजर आई थीं। 100 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म 25 अगस्त को रिलीज हुई थी। इसे करण जौहर ने प्रोड्यूस किया था।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    हाल में एक रिपोर्ट में बताया गया था कि 'लाइगर' की असफलता के बाद देवरकोंडा और पुरी की फिल्म 'जन गण मन' को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। इसे 'लागइर' की तरह पैन इंडिया लेवल पर रिलीज किया जाना था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    दक्षिण भारतीय सिनेमा
    अनन्या पांडे
    विजय देवरकोंडा
    लाइगर फिल्म

    ताज़ा खबरें

    वैलेंटाइन वीक पर रिलीज हुईं इन पांच बॉलीवुड फिल्मों ने किया था बॉक्स ऑफिस पर कमाल वैलेंटाइन डे
    महिला टी-20 विश्व कप: जेमिमा रोड्रिगेज का कैसा रहा है टूर्नामेंट में प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  जेमिमा रोड्रिगेज
    BMW X5 और X6 हाइब्रिड इंजन के साथ जल्द होंगी लॉन्च, जानिए इनके फीचर्स  BMW कार
    ChatGPT को टक्कर देने के लिए आएगा गूगल का 'बार्ड'; क्या अभी कर सकते हैं उपयोग? गूगल

    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    'थुनिवु' ने इस OTT प्लेटफॉर्म पर दी दस्तक, हिंदी समेत इन भाषाओं में हुई रिलीज नेटफ्लिक्स
    सामंथा रुथ की फिल्म 'शाकुंतलम' की रिलीज टली, निर्माताओं ने जारी किया बयान सामंथा रुथ प्रभु
    फिल्म 'कांतारा' का बनेगा प्रीक्वल, ऋषभ शेट्टी ने खुद किया ऐलान कांतारा फिल्म
    रजनीकांत की कार को जैसलमेर में प्रशंसकों ने घेरा, वीडियो वायरल रजनीकांत

    अनन्या पांडे

    अनन्या पांडे ने थ्रिलर फिल्म के लिए विक्रमादित्य से मिलाए हाथ, जल्द शुरू होगी शूटिंग  बॉलीवुड समाचार
    सीक्वेंस गाउन स्टाइल करने के लिए अपनाएं इन 5 बॉलीवुड अभिनेत्रियों के तरीके कंगना रनौत
    आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल 2' की रिलीज डेट खिसकी! अब इस दिन सिनेमाघरों में आएगी आयुष्मान खुराना
    जन्मदिन विशेष: इन फिल्मों और सीरीज में नजर आएंगी अनन्या पांडे बॉलीवुड समाचार

    विजय देवरकोंडा

    विजय देवरकोंडा ने प्लान की 'फ्री मनाली ट्रिप', आप भी आजमा सकते हैं अपनी किस्मत! मनाली
    बॉलीवुड में फ्लॉप रहा इन साउथ स्टार्स का डेब्यू, रश्मिका से लेकर विजय का नाम शामिल राम चरण
    विजय देवरकोंडा ने की 100 प्रशंसकों के लिए मुफ्त ट्रिप की घोषणा क्रिसमस
    अलविदा 2022: बॉलीवुड की इन पांच फिल्मों पर दिखा बायकॉट का असर, हो गईं फ्लॉप बॉलीवुड समाचार

    लाइगर फिल्म

    अलविदा 2022: 'लाइगर' से 'धनुष-ऐश्वर्या' तक, इस साल विवादों में रही साउथ इंडस्ट्री धनुष
    विजय देवरकोंडा से ED ने 12 घंटे तक की पूछताछ, अभिनेता ने दी प्रतिक्रिया विजय देवरकोंडा
    'लाइगर' की असफलता के बाद ठंडे बस्ते में गई विजय और पुरी की 'जन गण मन' दक्षिण भारतीय सिनेमा
    क्या फिल्म फ्लॉप होने पर 'लाइगर' के निर्माताओं को 6 करोड़ रुपये लौटाएंगे विजय देवरकोंडा? दक्षिण भारतीय सिनेमा

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023