NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / गायिका लता मंगेशकर की तबीयत फिर बिगड़ी, वेंटिलेटर पर हुईं शिफ्ट
    अगली खबर
    गायिका लता मंगेशकर की तबीयत फिर बिगड़ी, वेंटिलेटर पर हुईं शिफ्ट
    गायिका लता मंगेशकर की तबीयत फिर बिगड़ी

    गायिका लता मंगेशकर की तबीयत फिर बिगड़ी, वेंटिलेटर पर हुईं शिफ्ट

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Feb 05, 2022
    04:06 pm

    क्या है खबर?

    सुर कोकिला लता मंगेशकर 8 जनवरी को कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई थीं। इसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तभी से उनकी तबीयत खराब चल रही है।

    हाल में ऐसी खबरें आई थीं कि 92 वर्षीया लता की तबीयत में सुधार हुआ है। इसके बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट से हटाया गया था।

    अब खबर है कि एक बार फिर लता की तबीयत बिगड़ गई है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।

    रिपोर्ट

    लता की हालत है नाजुक- डॉक्टर प्रतीत समदानी

    ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, गायिका लता की तबीयत फिर खराब हो गई है। ANI को ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समदानी ने लता की हेल्थ अपडेट दी है।

    उन्होंने अपने बयान में कहा, "दिग्गज गायिका लता की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। उनकी हालत नाजुक है। वह वेंटिलेटर पर हैं। वह अभी ICU में हैं और डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगी।"

    बता दें कि फैंस काफी समय से लता की रिकवरी की दुआएं कर रहे हैं।

    ट्विटर पोस्ट

    ANI ने दी जानकारी

    Veteran singer Lata Mangeshkar's health condition has deteriorated again, she is critical. She is on a ventilator. She is still in ICU and will remain under the observation of doctors: Dr Pratit Samdani, Breach Candy Hospital

    (file photo) pic.twitter.com/U7nfRk0WnM

    — ANI (@ANI) February 5, 2022

    बयान

    महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने दी थी लता की हेल्थ अपडेट

    हाल ही में महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया था कि लता कोरोना संक्रमण से ठीक हो गई हैं।

    उन्होंने कहा था, "मैंने डॉक्टर प्रतीत से बात की है, जो गायिका लता का इलाज कर रहे हैं। वह ठीक हो रही हैं। कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर थीं, लेकिन अब बेहतर हैं। लता अब वेंटिलेटर पर नहीं हैं। उन्हें सिर्फ ऑक्सीजन दी जा रही है। वह अपने उपचार के प्रति रिस्पॉन्स दे रही हैं।"

    रिकवरी

    कोरोना और निमोनिया से उबर गई थीं लता

    लता को कोरोना होने के बाद निमोनिया हो गया था। दोनों ही बीमारियों से वह उबर चुकी थीं। लोग कयास लगा रहे थे कि लता को जल्द अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

    डॉक्टर प्रतीत उनका इलाज कर रहे हैं, जो फेंफड़ों से संबंधित रोग के विशेषज्ञ हैं।

    लता के स्वास्थ्य से जुड़ी अफवाहें भी कई बार फैली हैं। लता की टीम ने एक बयान जारी करके ऐसी झूठी खबरों पर ध्यान नहीं देने की बात कही थी।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    लता को 2019 में नवंबर महीने में सांस लेने में तकलीफ हुई थी। उस समय भी उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के ICU में भर्ती कराना पड़ा था। गायिका की छोटी बहन ऊषा मंगेशकर ने बताया था कि लता को वायरल इंफेक्शन हुआ था।

    सम्मान

    'भारत रत्न' से सम्मानित हो चुकी हैं लता

    अपने सात दशक लंबे करियर में लता ने विभिन्न भाषाओं में 30,000 से ज्यादा गानें गाए हैं। 2001 में उन्हें भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' दिया गया था।

    1989 में लता को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। लता का नाम 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स' में भी शामिल है। वह ना सिर्फ देश, बल्कि विदेशों में भी बेहद लोकप्रिय हैं।

    उम्मीद है कि लता जल्द स्वस्थ हो जाएंगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    लता मंगेशकर
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    बॉलीवुड समाचार

    आलिया की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की रिलीज डेट बदली, अगले महीने इस दिन होगी रिलीज आलिया भट्ट
    वेब सीरीज 'बेस्टसेलर' से अपना डिजिटल डेब्यू करेंगे मिथुन चक्रवर्ती, रिलीज डेट जारी मिथुन चक्रवर्ती
    मौनी रॉय समेत इन अभिनेत्रियों ने बिजनेसमैन से रचाई शादी सेलिब्रिटी गॉसिप
    अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मुंबई में बनाया आलीशान बंगला, पिता की याद में रखा नाम मुंबई

    लता मंगेशकर

    'मुंगडा' गाने पर लता मंगेशकर की टिप्पणी, अजय बोले- गलती की तो थप्पड़ खाने को तैयार बॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड गायिका लता मंगेशकर का ऐलान, भारतीय सेना की मदद के लिए देंगी एक करोड़ रुपये अक्षय कुमार
    रेलवे स्टेशन पर गाने वाली महिला का बदला रूप, मिला रियलिटी शो में मौक़ा फेसबुक
    लता मंगेश्कर ने पूछा सवाल, "जब मैं रिटायर नहीं हुई तो धोनी क्यों?" क्रिकेट समाचार

    कोरोना वायरस

    रॉश इंडिया ने कोरोना टेस्ट के लिए लॉन्च की होम टेस्ट किट, 15 मिनट में परिणाम भारत की खबरें
    भारत में ओमिक्रॉन बना कोरोना वायरस का सबसे प्रमुख वेरिएंट, और बढ़ सकते हैं मामले- सरकार स्वास्थ्य मंत्रालय
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 2.51 लाख नए मरीज, सक्रिय मामलों में गिरावट जारी कोरोना वायरस के मामले
    क्या है नया कोरोना वायरस 'नियोकोव' जिसको लेकर चीनी वैज्ञानिकों ने जारी की है चेतावनी? चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025