Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / कोरोना वायरस से संक्रमित हुईं लता मंगेशकर, ICU में भर्ती
मनोरंजन

कोरोना वायरस से संक्रमित हुईं लता मंगेशकर, ICU में भर्ती

कोरोना वायरस से संक्रमित हुईं लता मंगेशकर, ICU में भर्ती
लेखन नेहा शर्मा
Jan 11, 2022, 01:21 pm 3 मिनट में पढ़ें
कोरोना वायरस से संक्रमित हुईं लता मंगेशकर, ICU में भर्ती
कोरोना वायरस से संक्रमित हुईं लता मंगेशकर

फिल्मी जगत से एक के बाद एक सितारे कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं। अब सुरों की कोकिला लता मंगेशकर भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। 92 साल की दिग्गज गायिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके कोरोना से संक्रमित होने से फैंस बहुत दुखी हैं और सोशल मीडिया पर वे उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। आइए जानते हैं क्या कुछ जानकारी मिली है।

पुष्टि
लता की भतीजी ने दी जानकारी

संक्रमित होने के बाद लता को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके परिवार ने जानकारी दी है कि लता को कोरोना के हल्के लक्षण हैं। उनकी तबीयत ठीक है, लेकिन उम्र के लिहाज से ऐहतियातन उन्हें ICU में रखा गया है। उनका इलाज चल रहा है। उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है लता की भतीजी रचना ने कहा, "कृपया करके हमारी निजता का सम्मान करें और लता दीदी को अपनी दुआओं में रखें।"

हालत
2019 में भी बिगड़ी थी तबीयत

जानकारी के मुताबिक, लता को 2019 में नवंबर महीने में सांस लेने में तकलीफ हुई थी। उस समय भी उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के ICU में भर्ती कराना पड़ा था। गायिका की छोटी बहन ऊषा ने जानकारी थी कि मंगेशकर को वायरल इंफेक्शन हुआ था। हालांकि, अपने चाहनेवालों की दुआओं से सेहत में सुधार होने के बाद उन्हें कुछ दिन में अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। उस समय भी देश कोरोना महामारी से जूझ रहा था।

सम्मान
कई पुरस्कारों से सम्मानित हैं लता

लता के लिए सोशल मीडिया में दुआओं और प्रार्थनाओं का सिलसिला जारी है। अपने सात दशक लंबे करियर में लता ने विभिन्न भाषाओं में 30,000 से ज्यादा गानें गाए हैं। 2001 में उन्हें भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' दिया गया था। 1989 में लता को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। लता का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी शामिल है। वह ना सिर्फ देश, बल्कि विदेश में भी बेहद लोकप्रिय हैं।

स्थिति
कैसे हैं देश में कोरोना के हालात?

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,68,063 नए मामले सामने आए और 277 मरीजों की मौत दर्ज हुई। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,58,75,790 हो गई है और 4,84,213 लोगों की मौत हुई है। दूसरी तरफ देश में ओमिक्रॉन के अब तक 4,033 मामले सामने आ चुके हैं। देश में कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में अब तक 69,53,514 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 1,41,647 लोगों की मौत हुई है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
नेहा शर्मा
नेहा शर्मा
Twitter
मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन करते ही हिन्दुस्तान अखबार से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और खबरों की दुनिया से मुखातिब हुईं। सात साल हिन्दुस्तान से जुड़े रहने के दौरान विशेषतौर पर मनोरंजन जगत की खबरों पर पकड़ मजबूत की। मार्च, 2021 में न्यूबाइट्स के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक नई शुरुआत की, जिसके जरिए मुख्य रूप से मनोरंजन समाचार आप तक पहुंचा रही हूं।
ताज़ा खबरें
बॉलीवुड समाचार
लता मंगेशकर
कोरोना वायरस
कोरोना वायरस के मामले
ताज़ा खबरें
अगले IPL सीजन में भी खेलते दिखेंगे महेंद्र सिंह धोनी, खुद किया खुलासा
अगले IPL सीजन में भी खेलते दिखेंगे महेंद्र सिंह धोनी, खुद किया खुलासा खेलकूद
त्वचा पर बढ़ती उम्र के प्रभावों को कम करने के लिए इन चीजों का सेवन करें
त्वचा पर बढ़ती उम्र के प्रभावों को कम करने के लिए इन चीजों का सेवन करें लाइफस्टाइल
RR बनाम CSK: टॉस जीतकर चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी चुनी, रायुडू की हुई वापसी
RR बनाम CSK: टॉस जीतकर चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी चुनी, रायुडू की हुई वापसी खेलकूद
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी नाथन हॉरिट्ज बने आयरलैंड के स्पिन गेंदबाजी कोच
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी नाथन हॉरिट्ज बने आयरलैंड के स्पिन गेंदबाजी कोच खेलकूद
सनी देओल के बेटे राजवीर के साथ डेब्यू करेंगी पूनम ढिल्लों की बेटी पलोमा
सनी देओल के बेटे राजवीर के साथ डेब्यू करेंगी पूनम ढिल्लों की बेटी पलोमा मनोरंजन
बॉलीवुड समाचार
गुटखे का प्रमोशन करने के कारण शाहरुख, अमिताभ, अजय और रणवीर के खिलाफ केस दर्ज
गुटखे का प्रमोशन करने के कारण शाहरुख, अमिताभ, अजय और रणवीर के खिलाफ केस दर्ज मनोरंजन
अमिताभ से जैकी श्रॉफ तक, पाई-पाई को मोहताज हो गए थे ये बॉलीवुड सितारे
अमिताभ से जैकी श्रॉफ तक, पाई-पाई को मोहताज हो गए थे ये बॉलीवुड सितारे मनोरंजन
जल्द शादी रचाएंगे अभिनेता अभय देओल, खुद किया ऐलान
जल्द शादी रचाएंगे अभिनेता अभय देओल, खुद किया ऐलान मनोरंजन
23 मई को रिलीज होगी राजीव कपूर की आखिरी फिल्म 'तुलसीदास जूनियर'
23 मई को रिलीज होगी राजीव कपूर की आखिरी फिल्म 'तुलसीदास जूनियर' मनोरंजन
क्या साल के अंत तक शादी रचा लेंगे अर्जुन कपूर और मलाइका?
क्या साल के अंत तक शादी रचा लेंगे अर्जुन कपूर और मलाइका? मनोरंजन
और खबरें
लता मंगेशकर
लता  मंगेशकर को भव्य श्रद्धांजलि देने के लिए साथ आए 18 लोकप्रिय गायक
लता मंगेशकर को भव्य श्रद्धांजलि देने के लिए साथ आए 18 लोकप्रिय गायक मनोरंजन
लता के गाने को लेकर 'तारक मेहता...' की टीम से हुई चूक, मेकर्स ने मांगी माफी
लता के गाने को लेकर 'तारक मेहता...' की टीम से हुई चूक, मेकर्स ने मांगी माफी मनोरंजन
ऑस्कर के बाद ग्रैमी में भी नहीं दी गई लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि, निराश हुए फैंस
ऑस्कर के बाद ग्रैमी में भी नहीं दी गई लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि, निराश हुए फैंस मनोरंजन
निधन के बाद चैरिटी में चली गई इन कलाकारों की संपत्ति
निधन के बाद चैरिटी में चली गई इन कलाकारों की संपत्ति मनोरंजन
इस साल इन बॉलीवुड कलाकारों ने दुनिया को कहा अलविदा
इस साल इन बॉलीवुड कलाकारों ने दुनिया को कहा अलविदा मनोरंजन
और खबरें
कोरोना वायरस
कई देशों में दर्ज हुए मंकीपॉक्स के मामले, ब्रिटेन ने गे और बाइसेक्सुअल लोगों को चेताया
कई देशों में दर्ज हुए मंकीपॉक्स के मामले, ब्रिटेन ने गे और बाइसेक्सुअल लोगों को चेताया दुनिया
कोरोना वायरस: भारत पहुंचा ओमिक्रॉन का BA.4 सब-वेरिएंट, हैदराबाद में मिला पहला मामला
कोरोना वायरस: भारत पहुंचा ओमिक्रॉन का BA.4 सब-वेरिएंट, हैदराबाद में मिला पहला मामला देश
चीन में लगा कोविड लॉकडाउन कैसे पूरी दुनिया को प्रभावित कर रहा है?
चीन में लगा कोविड लॉकडाउन कैसे पूरी दुनिया को प्रभावित कर रहा है? दुनिया
इस राज्य में कोरोना वायरस महामारी के बाद 30 प्रतिशत छात्र नहीं पहुंचे दोबारा स्कूल
इस राज्य में कोरोना वायरस महामारी के बाद 30 प्रतिशत छात्र नहीं पहुंचे दोबारा स्कूल करियर
वैक्सीनेटेड लोगों में बूस्टर खुराक से ज्यादा इम्युनिटी बढ़ाता है ओमिक्रॉन से संक्रमण- स्टडी
वैक्सीनेटेड लोगों में बूस्टर खुराक से ज्यादा इम्युनिटी बढ़ाता है ओमिक्रॉन से संक्रमण- स्टडी देश
और खबरें
कोरोना वायरस के मामले
महाराष्ट्र: कोरोना के मामले बढ़ते रहे तो फिर अनिवार्य किया जा सकता है मास्क- स्वास्थ्य मंत्री
महाराष्ट्र: कोरोना के मामले बढ़ते रहे तो फिर अनिवार्य किया जा सकता है मास्क- स्वास्थ्य मंत्री देश
दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के क्या कारण हैं?
दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के क्या कारण हैं? देश
दिल्ली: मास्क न पहनने पर बरती जाएगी सख्ती, जुर्माने के लिए 88 टीमें तैनात
दिल्ली: मास्क न पहनने पर बरती जाएगी सख्ती, जुर्माने के लिए 88 टीमें तैनात देश
कोरोना वायरस: बढ़ते संक्रमण के कारण उत्तर प्रदेश में स्कूलों के लिए नई गाइडलाइंस, मास्क अनिवार्य
कोरोना वायरस: बढ़ते संक्रमण के कारण उत्तर प्रदेश में स्कूलों के लिए नई गाइडलाइंस, मास्क अनिवार्य करियर
कोरोना वायरस: देश में लगातार पांचवें दिन मिले 2,000 से अधिक संक्रमित, बीते दिन 2,593 मामले
कोरोना वायरस: देश में लगातार पांचवें दिन मिले 2,000 से अधिक संक्रमित, बीते दिन 2,593 मामले देश
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल कांग्रेस समाचार भाजपा समाचार कोरोना वायरस कोरोना वायरस वैक्सीन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022