NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: नेहा कक्कड़ को इन गानों से मिली पहचान, ऐसा रहा बॉलीवुड तक का सफर 
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: नेहा कक्कड़ को इन गानों से मिली पहचान, ऐसा रहा बॉलीवुड तक का सफर 
    नेहा कक्कड़ के बेहतरीन गाने (तस्वीर: इंस्टा /@nehakakkar)

    जन्मदिन विशेष: नेहा कक्कड़ को इन गानों से मिली पहचान, ऐसा रहा बॉलीवुड तक का सफर 

    लेखन मेघा
    Jun 06, 2023
    08:18 am

    क्या है खबर?

    अपनी आवाज के जादू से लाखों लोगों का दिल जीतने वाली बॉलीवुड की मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं।

    4 साल की उम्र से माता के जागरण में भजन गाने वाली नेहा ने 'इंडियन आइडल 2' से करियर की शुरुआत की और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

    6 जून, 1988 को ऋषिकेश में जन्मी नेहा आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं।

    आइए इस खास दिन पर उनके बेहतरीन गानों पर नजर डालते हैं।

    विस्तार

    जागरण से कैसे पहुंचीं बॉलीवुड तक

    नेहा अपने पिता के साथ जागरण में गाती थीं, जहां उन्हें 500 रुपये मिलते थे। इसके बाद उन्होंने 'इंडियन आइडल 2' में भाग लिया, लेकिन वह शो से बाहर हो गईं।

    हालांकि, नेहा ने हार नहीं मानी और 2008 में एल्बम 'नेहा-द रॉकस्टार' को लॉन्च किया, जिसको संगीत मीत ब्रदर्स ने दिया था।

    बॉलीवुड में नेहा ने 'मीराबाई नॉट आउट' में कोरस सिंगिंग के जरिए कदम रखा और फिर 'सेकंड हैंड जवानी', 'सनी सनी' सहित कई गानों की आवाज बनीं।

    #1

    लंदन ठुमकदा

    2014 में कंगना रनौत की फिल्म 'क्वीन' को दर्शकों ने काफी पसंद किया था तो इसके गाने भी उनका दिल जीतने में सफल रहे थे।

    फिल्म का गाना 'लंदन ठुमकदा' तो आज भी हर शादी और पार्टी की जान बना हुआ है और अक्सर ही इस पर लोग थिरकते हुए नजर आते हैं।

    इस गाने को नेहा के साथ उनकी बहन सोनू कक्कड़ और लाभ जंजुआ ने अपनी आवाज दी थी, जिसे लोगों ने खूब सराहा है।

    #2

    कर गई चुल

    2016 में रिलीज हुई फिल्म 'कपूर एंड सन्स' बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, लेकिन इसके गानों को लोगों ने पसंद किया था।

    फिल्म का गाना 'कर गई चुल' सुपरहिट साबित हुआ था, जिसे आज भी पार्टी में सुना जा सकता है।

    इस फिल्म में आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा और फवाद खान मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

    गाने में नेहा के साथ बादशाह, फाजिलपुरिया और सुकृति कक्कड़ ने अपनी आवाज से समां बांध दिया था।

    #3

    काला चश्मा

    2016 में सिद्धार्थ और कैटरीना कैफ की फिल्म 'बार बार देखो' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी, जो असफल साबित हुई थी।

    हालांकि, फिल्म के गाने 'काला चश्मा' में न सिर्फ सितारों के डांस को पसंद किया गया बल्कि गायकों की भी तारीफ हुई थी।

    यह रीमेक्स गाना पार्टी में डांस करने के सबसे सही साबित होता है। इसे नेहा के साथ अमर अर्शी और रैपर बादशाह ने अपनी आवाज दी है।

    #4

    आंख मारे

    2018 में आई रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म 'सिंबा' के गाने 'आंख मारे' को नेहा ने गाया था।

    इस गाने में फिल्म निर्माता करण जौहर भी दिखाई दिए थे।

    यह गाना 1996 में आई फिल्म 'तेरे मेरे सपने' के गाने 'आंख मारे' का रीमेक्स वर्जन था, जिसे लोगों ने भी अच्छा प्रतिक्रिया दी थी।

    इस गाने को मीका सिंह और कुमार सानू ने भी अपनी आवाज दी है और तनिष्क बागची ने इसे रीक्रिएट किया है।

    #5

    दिलबर

    जॉन अब्राहम की 2019 में आई फिल्म 'सत्यमेव जयते' के गाने 'दिलबर' को नोरा फतेही के साथ फिर से रीक्रिएट किया गया था।

    गाने को नेहा, इक्का सिंह और ध्वनि भानुशाली ने बेहतरीन अंदाज में गाया था तो नोरा के डांस ने इसे और भी शानदार बना दिया।

    इस गाने को लोगों ने प्यार दिया और यह नेहा के बेहतरीन गानों की लिस्ट में शुमार हो गया।

    इन गानों से नेहा बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने में सफल रही हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जन्मदिन विशेष
    नेहा कक्कड़

    ताज़ा खबरें

    TVS एनटॉर्क 125 ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम, बनाया यह रिकॉर्ड  TVS मोटर
    सुप्रीम कोर्ट ने बर्खास्त IAS पूजा खेडकर को अग्रिम जमानत दी, कहा- क्या उसने हत्या की? सुप्रीम कोर्ट
    IMDb के मुताबिक ये हैं इस साल की 5 बहुप्रतीक्षित फिल्में ऋतिक रोशन
    मिजोरम में सबसे अधिक पढ़े-लिखे लोग, जानिए कैसे हासिल की पूर्ण साक्षर राज्य की उपलब्धि मिजोरम

    जन्मदिन विशेष

    जयंती विशेष: जोहरा सहगल की फिल्म थी कान्स में पहुंचने वाली पहली भारतीय फिल्म बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष: सामंथा रुथ प्रभु के हिंदी प्रशंसकों के लिए क्या है खास? सामंथा रुथ प्रभु
    जन्मदिन विशेष: सामंथा रुथ प्रभु हैं करोड़ों की मालकिन, जानिए गाड़ियों का कलेक्शन  सामंथा रुथ प्रभु
    जन्मदिन विशेष: फिट रहने के लिए देसी तरीके अपनाते हैं सिद्धांत चुतर्वेदी, जानिए उनका फिटनेस मंत्र सिद्धांत चतुर्वेदी

    नेहा कक्कड़

    लॉकडाउन के बीच रिलीज हुआ हनी सिंह और नेहा कक्कड़ का नया गाना, देखें वीडियो बॉलीवुड समाचार
    नेहा के बाद आदित्य नारायण का छलका दर्द, बोले- बॉलीवुड में गायकों को नहीं मिलते पैसे बॉलीवुड समाचार
    जल्द शुरू होगा डिजिटल सिंगिंग रियलिटी शो, जज बनेंगे नेहा, सोनू और टोनी कक्कड़ बॉलीवुड समाचार
    नेहा कक्कड़ ने रचा इतिहास, इंटरनेशनल सिंगर्स सेलेना गोम्ज और एरियाना ग्रैंडे को पछाड़ निकलीं आगे हॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025