Page Loader
परिणीति चोपड़ा की शादी के लहंगे को बनाने में लगे थे 2,500 घंटे, डिजाइनर ने बताया
परिणीति के लहंगे को बनाने में लगे थे 2,500 घंटे (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@parineetichopra)

परिणीति चोपड़ा की शादी के लहंगे को बनाने में लगे थे 2,500 घंटे, डिजाइनर ने बताया

Sep 25, 2023
12:13 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के युवा सांसद राघव चड्ढा हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो चुके हैं। दोनों ने 24 सितंबर को अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। परिणीति और राघव की शादी की तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। अब इस बीच जाने-माने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने खुलासा किया कि परिणीति की शादी का लहंगा बनाने में लगभग 2,500 घंटे लगे थे।

लहंगा

कढ़ाई से सजा हुआ है परिणीति का लंहगा  

मनीष ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर परिणीति और राघव की शादी की तस्वीर साझा की है। इसके साथ उनकी टीम ने खुलासा किया कि परिणीति की शादी के लहंगे को बनाने में 2,500 घंटे लगे थे और यह पूरी तरह से हाथ की कढ़ाई से सजाया गया था। बता दें, परिणीति की शादी के लहंगे के ब्लाउज ने हर शख्स का ध्यान खींचा। दरअसल, इसमें बड़े-बड़े अक्षरों में उनके दूल्हे राघव का नाम लिखा हुआ है।

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए मनीष मल्होत्रा का पोस्ट

इंस्टाग्राम पोस्ट

परिणीति और राघव की शादी की तस्वीरें