NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / विराट कोहली की बायोपिक में काम करना चाहते हैं कार्तिक आर्यन
    अगली खबर
    विराट कोहली की बायोपिक में काम करना चाहते हैं कार्तिक आर्यन
    विराट की बायोपिक में काम करना चाहते हैं कार्तिक

    विराट कोहली की बायोपिक में काम करना चाहते हैं कार्तिक आर्यन

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Jan 08, 2022
    10:31 am

    क्या है खबर?

    कार्तिक आर्यन मौजूदा दौर के सबसे व्यस्त अभिनेताओं में शामिल हैं। एक से बढ़कर एक उनकी कई फिल्में लाइन में लगी हैं। यही वजह है कि उनकी फैन फॉलोइंग में भी काफी इजाफा हुआ है।

    अब एक इंटरव्यू में उन्होंने कुछ ऐसी बात कह दी है कि मनोरंजन जगत के साथ-साथ खेल प्रेमियों की निगाहें भी उनपर टिक गई हैं।

    कार्तिक ने हालिया इंटरव्यू में कहा कि वह भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की बायोपिक में काम करना चाहते हैं।

    रिपोर्ट

    इस सवाल के जवाब में कार्तिक ने जताई इच्छा

    बॉलीवुड हंगामा से हुई बातचीत में कार्तिक ने कहा कि वह विराट की बायोपिक में काम करना चाहते हैं।

    जब कार्तिक से पूछा गया कि अगर उन्हें कभी मौका मिला तो वह किसकी बायोपिक करना चाहेंगे। इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने क्रिकेटर विराट का नाम लिया।

    इससे साफ जाहिर होता है कि अगर कार्तिक क्रिकेट पर आधारित बायोपिक में काम करेंगे, तो विराट उनकी पहली पसंद होंगे। वाकई विराट के रोल में उन्हें देखना अलग अनुभव होगा।

    संभावना

    क्या शरण शर्मा की फिल्म में क्रिकेटर बनेंगे कार्तिक?

    हाल में कार्तिक ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह मैदान पर क्रिकेट खेलते हुए दिखे थे। उन्होंने अपने ट्विटर पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, 'जल्द आ रहा हूं।'

    इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग कयास लगाने लगे थे कि वह अपनी अगली फिल्म में क्रिकेटर की भूमिका में नजर आएंगे।

    कुछ महीने पहले खबरें आई थीं कि कार्तिक निर्देशक शरण शर्मा की फिल्म में क्रिकेटर की भूमिका में दिखेंगे।

    ट्विटर पोस्ट

    हाल में क्रिकेट खेलते नजर आए थे कार्तिक

    Coming soon 🏏 pic.twitter.com/hwx9zpYtFV

    — Kartik Aaryan (@TheAaryanKartik) December 21, 2021

    वर्कफ्रंट

    इन फिल्मों में भी दिखाई देंगे कार्तिक

    कार्तिक के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह साजिद नाडियाडवाला की फिल्म 'लुका छुपी 2' में नजर आएंगे। वह फिल्म 'शहजादा' में भी नजर आएंगे।

    हंसल मेहता की फिल्म 'कैप्टन इंडिया' में कार्तिक मुख्य भूमिका निभाएंगे। वह एकता कपूर की फिल्म 'फ्रेडी' से जुड़े हैं। वह निर्देशक अनीस बाज्मी की फिल्म 'भूल भुलैया 2' में काम कर रहे हैं।

    अनीस बाज्मी की एक अन्य रोमांटिक फिल्म को लेकर भी कार्तिक सुर्खियों में हैं।

    अन्य बायोपिक

    सौरव गांगुली समेत इन क्रिकेटर्स की बायोपिक जल्द आएंगी

    क्रिकेट पर आधारित '83' हाल में रिलीज हुई है। इस फिल्म में पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव को केंद्र में रखा गया था।

    शाहिद कपूर की 'जर्सी' भी एक क्रिकेट पर आधारित फिल्म है। फिल्म में शाहिद उम्र के तीसवें पड़ाव में वापसी करने और भारत के लिए खेलने का फैसला करते हैं।

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम की शानदार खिलाड़ी झूलन गोस्वामी की बायोपिक भी चर्चा में है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली की बायोपिक भी जल्द आ सकती है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    विराट से पहले पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर भी बायोपिक बन चुकी है। उनकी बायोपिक का नाम 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' था, जिसमें दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी का किरदार निभाया था।

    करियर

    शानदार है विराट का क्रिकेट करियर

    भले ही पिछले दो सालों से विराट का प्रदर्शन फीका रहा है, लेकिन उन्होंने अपने करियर में कई सफलताएं हासिल की हैं।

    विराट ने वनडे अंतरराष्ट्रीय में 43 शतक लगाए हैं और वह इस प्रारूप में सचिन तेंदुलकर (50) के बाद विश्व में दूसरे सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं।

    विराट ने टेस्ट क्रिकेट में 27 शतक दर्ज किए हैं और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उनका सर्वोच्च स्कोर 94* रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विराट कोहली
    बायोपिक
    कार्तिक आर्यन
    आगामी फिल्में

    ताज़ा खबरें

    ...जब सलमान खान की पार्टी में बही शराब, सीढ़ियों से लुढ़कते-लुढ़कते सेट पर पहुंचा रूसी क्रू सलमान खान
    MG कॉमेट EV की कीमत में हुआ इजाफा, जानिए अब कितनी हुई  MG मोटर्स
    भारत ने ड्रोन-रोधी प्रणाली 'भार्गवास्त्र' का किया सफल परीक्षण; जानें ये कितना ताकतवर, क्या है खासियत? पाकिस्तान समाचार
    कौन है सबसे तेजी से घूमने वाला ग्रह और अन्य ग्रहों की क्या है रफ्तार? सौरमंडल

    विराट कोहली

    'हम बहादुरी से नहीं खेले' वाले बयान पर कपिल देव के निशाने पर आए विराट कोहली क्रिकेट समाचार
    विराट कोहली की बेटी को रेप की धमकी, महिला आयोग का पुलिस को नोटिस दिल्ली पुलिस
    टी-20 विश्व कप: सेमीफाइनल में नहीं पहुंचा भारत तो जाएगी कोहली की वनडे कप्तानी- रिपोर्ट रोहित शर्मा
    जन्मदिन विशेष: विराट कोहली के ये आंकड़े आपको जरूर जानने चाहिए क्रिकेट समाचार

    बायोपिक

    मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित मेजर मोहित शर्मा पर बनेगी बायोपिक भारत की खबरें
    दाऊद इब्राहिम की बायोपिक बना रहे हैं राम गोपाल वर्मा, ऐसी होगी कहानी मुंबई
    'सरदार उधम सिंह' में भगत सिंह का किरदार निभाएंगे अमोल पाराशर मुंबई
    देशभक्ति पर आधारित इन फिल्मों का फैंस को है बेसब्री से इंतजार भारत की खबरें

    कार्तिक आर्यन

    अक्षय कुमार अगले साल शुरू करेंगे करण जौहर की 'दोस्ताना 2' की शूटिंग- रिपोर्ट करण जौहर
    'सत्यनारायण की कथा' में कार्तिक आर्यन के साथ दिखेंगी श्रद्धा कपूर बॉलीवुड समाचार
    क्या पर्दे पर फिर दिखेगा कार्तिक-सारा का रोमांस? साजिद नाडियाडवाला कर रहे प्लानिंग मनोरंजन
    फिल्म 'भूल भुलैया 2' का हिस्सा नहीं हैं विद्या बालन, खुद बताई सच्चाई विद्या बालन

    आगामी फिल्में

    अक्षय और सोनाक्षी की फिल्म 'राउडी राठौर' के सीक्वल पर काम शुरू, जल्द तैयार होगी स्क्रिप्ट अक्षय कुमार
    क्या रणवीर के बाद कार्तिक आर्यन अगली फिल्म में क्रिकेटर का रोल करेंगे? क्रिकेट समाचार
    क्या सिद्धार्थ और कियारा अगले साल अपने रिश्ते को करेंगे ऑफिशियल? सेलिब्रिटी गॉसिप
    क्या संजय गुप्ता की अगली स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म से जुड़े मीजान जाफरी और मौनी रॉय? बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025