NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'सिंघम' फेम काजल अग्रवाल ने बेटे को दिया जन्म, पति गौतम किचलू ने की पुष्टि
    अगली खबर
    'सिंघम' फेम काजल अग्रवाल ने बेटे को दिया जन्म, पति गौतम किचलू ने की पुष्टि
    'सिंघम' फेम काजल अग्रवाल ने बेटे को दिया जन्म

    'सिंघम' फेम काजल अग्रवाल ने बेटे को दिया जन्म, पति गौतम किचलू ने की पुष्टि

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Apr 20, 2022
    04:12 pm

    क्या है खबर?

    दक्षिण भारती सिनेमा से लेकर बॉलीवुड में अपना जौहर दिखाने वाली काजल अग्रवाल काफी समय से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियां बटोर रही थीं।

    अब आखिरकार उनके घर खुशियों की किलकारियां गूज उठी हैं। 'सिंघम' फेम अभिनेत्री काजल ने नन्हे मेहमान के रूप में अपने बेटे को जन्म दिया है।

    अभिनेत्री काजल के पति और बिजनेसमैन गौतम किचलू ने सोशल मीडिया पर प्रशंसकों के साथ अपनी खुशी शेयर की है।

    नामकरण

    काजल के बेटे का नाम रखा गया नील किचलू

    काजल के पति गौतम ने इंस्टाग्राम पर बेटे के नाम का भी खुलासा कर दिया है। गौतम ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'हमारे दिल भरे हुए हैं और हम बहुत खुश हैं। आपके प्यार और आशीर्वाद के लिए आप सभी का धन्यवाद।'

    इसके अलावा उन्होंने एक खास नोट शेयर किया है।

    इस नोट में उन्होंने लिखा, 'हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि 19 अप्रैल, 2022 को नील किचलू का जन्म हो गया है।'

    बयान

    मंगलवार की सुबह पैरेंट्स बना कपल- काजल की बहन निशा अग्रवाल

    काजल की बहन निशा अग्रवाल ने सबसे पहले यह खुशखबरी मीडिया के साथ शेयर की थी। उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत के दौरान काजल के मां बनने की पुष्टि की थी।

    उन्होंने खुलासा किया था कि यह कपल मंगलवार की सुबह एक बच्चे का माता-पिता बना है।

    सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भियानी ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कपल को पैरेंट्स बनने की शुभकामनाएं दी थीं। सोशल मीडिया पर काजल को ढेर सारी हस्तियों ने बधाइयां दी हैं।

    प्रेग्नेंसी

    जनवरी में आई थी काजल की प्रेग्नेंसी की खबर

    काजल के प्रेग्नेंट होने की खबर उनके पति गौतम ने इस साल जनवरी में प्रशंसकों के साथ शेयर की थी।

    गौतम ने अपने पोस्ट में लिखा था, '2022 की ओर देख रहा हूंl'

    साथ ही उन्होंने एक गर्भवती महिला का इमोजी शेयर किया था।

    इसके बाद से काजल को सोशल मीडिया पर कई तस्वीरों में बेबी बंप शो करते हुए देखा गया था। वह अपनी मदरहुड को एन्जॉय करती हुई नजर आई हैं।

    नजदीकियां

    कैसे बढ़ी काजल-गौतम में नजदीकियां?

    काजल और गौतम लंबे समय तक दोस्ती के रिश्ते में रहे। ऐसी चर्चा है कि कोरोना वायरस की महामारी में वे एक-दूसरे के करीब आए। समय ने उन्हें इस बात का एहसास दिलाया कि उन्हें साथ रहना पसंद है।

    बाद में दोनों इतने करीब आ गए कि शादी के बंधन में बंधने का फैसला कर लिया।

    कोरोना महामारी के कारण उनकी शादी बेहद सादगीपूर्ण तरीके से हुई। 30 अक्टूबर, 2020 को दोनों ने शादी की थी।

    परिचय

    काजल के पति गौतम के बारे में जानिए

    गौतम की बात करें तो वह एक इंटीरियर डिजाइन और होम डेकोर से जुड़े प्लेटफॉर्म 'डिसर्न लिविंग' के मालिक हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी ज्यादातर अपनी डिजाइन्स ही पोस्ट किए हुए हैं।

    घरों को डिजाइन करने के अलावा गौतम की कंपनी डिजाइनर फर्नीचर, सजावट का सामान, पेंटिंग और कई घरेलू चीजें भी बेचती हैं।

    इस कंपनी की वेबसाइट शुरू करने से पहले वह फैबफर्निश के वाइस प्रेसीडेंट और द एलीफेंड कंपनी के CEO रह चुके हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    काजल ने 2011 में दक्षिण भारतीय सिनेमा से बॉलीवुड में कदम रखा था। उन्होंने अजय देवगन के साथ 'सिंघम' से बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद काजल 'स्पेशल 26', 'दो लफ्जों की कहानी', 'मुंबई सागा' जैसी फिल्मों में नजर आईं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    दक्षिण भारतीय सिनेमा
    काजल अग्रवाल

    ताज़ा खबरें

    पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री ISS पर करेंगे सूक्ष्मगुरुत्व प्रयोग, ISRO ने दी जानकारी  ISRO
    1 जून से इन फोन में बंद जाएगा व्हाट्सऐप, जानिए कौन-कौनसे हैं मॉडल  मेटा
    IPL 2025 में खूब चला साई सुदर्शन का बल्ला, आंकड़ों के साथ जानिए उनका प्रदर्शन  साई सुदर्शन
    अब्बास अंसारी को हेट स्पीच मामले में 2 साल की सजा, विधायकी पर भी लटकी तलवार उत्तर प्रदेश

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    राखी सावंत ने किया पति रितेश सिंह से अलग होने का ऐलान इंस्टाग्राम
    वैलेंटाइन डे पर विक्रांत मैसी ने गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर से रचाई शादी बॉलीवुड समाचार
    क्या 'बिग बॉस 14' फेम अली गोनी करेंगे बॉलीवुड में डेब्यू? बॉलीवुड समाचार
    शादी के बंधन में बंधे फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर, सामने आई तस्वीरें मुंबई

    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    राम चरण की तेलुगु फिल्म 'रंगस्थलम' फरवरी में हिन्दी में होगी रिलीज बॉलीवुड समाचार
    18 साल साथ रहने के बाद अलग हुए धनुष और उनकी पत्नी ऐश्वर्या ट्विटर
    रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से कैसे हुई थी धनुष की शादी? बॉलीवुड समाचार
    ऑस्कर के यूट्यूब चैनल पर दिखाई गई सूर्या की फिल्म 'जय भीम' यूट्यूब

    काजल अग्रवाल

    प्रेग्नेंट हैं 'सिंघम' फेम काजल अग्रवाल, पति गौतम किचलू ने की पुष्टि सेलिब्रिटी गॉसिप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025