NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / प्रेग्नेंट हैं 'सिंघम' फेम काजल अग्रवाल, पति गौतम किचलू ने की पुष्टि
    अगली खबर
    प्रेग्नेंट हैं 'सिंघम' फेम काजल अग्रवाल, पति गौतम किचलू ने की पुष्टि
    प्रेग्नेंट हैं 'सिंघम' फेम काजल अग्रवाल

    प्रेग्नेंट हैं 'सिंघम' फेम काजल अग्रवाल, पति गौतम किचलू ने की पुष्टि

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Jan 02, 2022
    01:50 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड और साउथ अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने अक्टूबर, 2020 में बिजनेसमैन गौतम किचलू के साथ शादी की थी। पिछले कुछ समय से कयास लगाए जा रहे थे कि काजल प्रेग्नेंट हो गई हैं।

    अब उनके पति गौतम ने खुद इस खबर पर अपनी मुहर लगा दी है।

    इस साल इस कपल के घर में खुशियों की किलकारी गूंजने वाली है। नया साल काजल के प्रशंसकों के लिए खुशी का एक अवसर लेकर आया है।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    गौतम ने इंस्टाग्राम पर काजल की तस्वीर शेयर कर दी खुशखबरी

    गौतम ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर प्रशंसकों के साथ यह खुशी बांटी है। उन्होंने अपनी पत्नी काजल की तस्वीर शेयर करते हुए उनकी प्रग्नेंसी पर चुप्पी तोड़ी है।

    इस तस्वीर में काजल काफी खुश नजर आ रही हैं। उन्होंने पीले रंग का ड्रेस पहन रखा है।

    गौतम ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, '2022 की ओर देख रहा हूंl' साथ ही उन्होंने एक गर्भवती महिला का इमोजी भी शेयर किया है।

    मौजूदगी

    गौतम और काजल ने दुबई में नए साल का जश्न मनाया

    सोशल मीडिया पर फैंस ने जमकर बधाइयां दी हैं। एक यूजर ने अपने कमेंट में लिखा, 'हे भगवान। विश्वास नहीं कर सकता कि यह खबर अब आधिकारिक है।'

    यह कपल नए साल का जश्न मनाने के लिए दुबई में मौजूद है। उन्होंने दुबई के हार्बर एरिया से अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी। इस तस्वीर में हरे रंग के गाउन में काजल बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

    वहीं, गौतम काले रंग के लिबाज में दिखे थे।

    नजदीकियां

    कोरोना महामारी में करीब आए काजल और गौतम

    काजल और गौतम लंबे समय तक दोस्ती के रिश्ते में रहे। ऐसी चर्चा है कि कोरोना वायरस की महामारी में वे एक-दूसरे के करीब आए। समय ने उन्हें इस बात का एहसास दिलाया कि उन्हें साथ रहना पसंद है।

    बाद में दोनों इतने करीब आ गए कि शादी के बंधन में बंधने का फैसला कर लिया।

    कोरोना महामारी के कारण उनकी शादी बेहद सादगीपूर्ण तरीके से हुई। घर पर ही हल्दी और मेहंदी के फंक्शन्स रखे गए थे।

    परिचय

    काजल के पति गौतम के बारे में जानिए

    गौतम की बात करें तो वह एक इंटीरियर डिजाइन और होम डेकोर से जुड़े प्लेटफॉर्म 'डिसर्न लिविंग' के मालिक हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी ज्यादातर अपनी डिजाइन्स ही पोस्ट किए हुए हैं।

    घरों को डिजाइन करने के अलावा गौतम की कंपनी डिजाइनर फर्नीचर, सजावट का सामान, पेंटिंग और कई घरेलू चीजें भी बेचती हैं।

    इस कंपनी की वेबसाइट शुरू करने से पहले वह फैबफर्निश के वाइस प्रेसीडेंट और द एलीफेंड कंपनी के CEO रह चुके हैं।

    करियर

    काजल ने 'सिंघम' से किया था बॉलीवुड में डेब्यू

    काजल ने 2011 में दक्षिण भारतीय सिनेमा से बॉलीवुड में कदम रखा था। उन्होंने अजय देवगन के साथ फिल्म 'सिंघम' से बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।

    इसके बाद काजल 'स्पेशल 26', 'दो लफ्जों की कहानी', 'मुंबई सागा' जैसी फिल्मों में नजर आईं।

    काजल जल्द ही फिल्म 'आचार्य' में साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म 4 फरवरी को दर्शकों के बीच आने वाली है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    बॉलीवुड समाचार
    लेटेस्ट फिल्में

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    तीसरी बार मां बनने वाली हैं अभिनेत्री लीजा हेडन, सोशल मीडिया पर दी जानकारी लीजा हेडन
    अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी बने माता-पिता, अभिनेत्री ने बेटे को दिया जन्म मनोरंजन
    रणधीर कपूर ने किया खुलासा, करीना कपूर 15 फरवरी को बच्चे को दे सकती हैं जन्म बॉलीवुड समाचार
    अर्जुन कपूर 100 कैंसर पीड़ित कपल की करेंगे आर्थिक मदद बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    सोनू सूद ने किया अपनी नई फिल्म 'फतेह' का ऐलान, देखिए पोस्टर सोशल मीडिया
    शिल्पा शेट्टी से लेकर रानी मुखर्जी तक, 2021 में इन अभिनेत्रियों ने की पर्दे पर वापसी शिल्पा शेट्टी
    रोमांटिक अवतार में दिखे प्रभास, रिलीज हुआ 'राधे श्याम' का ट्रेलर प्रभास
    सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल का ब्रेकअप, अभिनेत्री बोलीं- रिश्ता बहुत पहले टूट गया था इंस्टाग्राम

    लेटेस्ट फिल्में

    विनय पाठक अभिनीत शिलादित्य की 'भगवान भरोसे' अगले साल के अंत में आएगी बॉलीवुड समाचार
    अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा' का ट्रेलर रिलीज, दमदार एक्शन में दिखे अभिनेता फिल्म का ट्रेलर
    शादी के बाद साथ में फिल्म करेंगे विक्की-कैटरीना, मिल रहे कई ऑफर- रिपोर्ट सेलिब्रिटी गॉसिप
    भारतीयों के लिए दूसरी सबसे अधिक देखी जाने वाली फिल्म बनी 'सूर्यवंशी' अक्षय कुमार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025