NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सैफ-करीना ने अपने दूसरे बेटे का नाम रखा 'जहांगीर'
    अगली खबर
    सैफ-करीना ने अपने दूसरे बेटे का नाम रखा 'जहांगीर'
    सैफ-करीना ने अपने दूसरे बेटे का नाम भी मुगल बादशाह पर रखा

    सैफ-करीना ने अपने दूसरे बेटे का नाम रखा 'जहांगीर'

    लेखन नेहा शर्मा
    Aug 10, 2021
    11:44 am

    क्या है खबर?

    प्रशंसक सैफ अली खान और करीना कपूर खान के दूसरे बेटे का नाम जानने के लिए आतुर थे और अब उनके छोटे नवाब का नाम भी सामने आ गया है।

    यह खुलासा करीना की किताब 'प्रेग्नेंसी बाइबिल' में हुआ है, जिसमें करीना ने अपने दोनों बेटों के जन्म के दौरान का अनुभव साझा किया है।

    चर्चा थी कि तैमूर के छोटे भाई का नाम 'जेह' रखा गया है, लेकिन असल में उसका नाम 'जहांगीर' है।

    खुलासा

    बच्चे के घर का नाम है 'जेह'

    'प्रेग्नेंसी बाइबिल' के सामने आने के बाद जेह के असली नाम को लेकर कयास शुरू हो गए हैं।

    करीना ने इसमें दूसरे बेटे को कई जगह जेह नाम से पुकारा हैं, लेकिन आखिरी के कुछ पन्नों में उन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें जेह का नाम जहांगीर लिखा गया है।

    इसके बाद चर्चा का बाजार फिर गर्म हो गया है। जेह उसका घर का नाम है, जैसे तैमूर को घर में टिमटिम कहा जाता है।

    परिचय

    जानिए कौन था जहांगीर

    जहांगीर एक मुगल शासक था, जिसने कई दशकों तक भारत पर राज किया था। जहांगीर, अकबर का बेटा था।

    यह एक पारसी शब्द है, जिसका अर्थ है पूरे जहां का राजा।

    करीना ने जब बड़े बेटे का नाम तैमूर रखा था तो खूब घमासान मचा था। दरअसल, ये नाम एक क्रूर तुर्क मुगल शासक 'तैमूरलंग' के नाम पर है। यही वजह थी कि करीना जब दूसरी बार मां बनीं तो उन्होंने अपने बेटे का नाम जाहिर नहीं किया।

    जन्म

    21 फरवरी को करीना ने दिया था दूसरे बेटे को जन्म

    करीना ने 21 फरवरी को अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया था। उनकी डिलीवरी ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुई थी।

    उन्होंने अपने न्यूबॉर्न बेबी के साथ अपनी एक तस्वीर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी।

    करीना ने इस साल मदर्स डे यानी 9 मई को इंस्टाग्राम पर तैमूर के साथ जेह की तस्वीर पोस्ट की थी। फोटो में नन्हे नवाब तैमूर की गोद में नजर आ रहे थे। हालांकि, उनका चेहरा नहीं दिख रहा था।

    विवाद

    विवादों में रही करीना की किताब

    करीना ने हाल ही में करण जौहर के साथ मिलकर अपनी किताब 'प्रेग्नेंसी बाइबिल' लॉन्च की है। किताब में बताया गया है कि जब करीना गर्भवती थीं, तब उन्हें शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक तौर पर किस तरह का अहसास हुआ था।

    किताब के नाम को लेकर महाराष्ट्र के बीड में एक ईसाई संगठन ने थाने में करीना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। संगठन का आरोप है कि इस किताब के नाम से उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    सैफ अली खान
    मनोरंजन
    करीना कपूर

    ताज़ा खबरें

    केंद्र सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा तमिलनाडु, फंड रोकने का लगाया आरोप तमिलनाडु
    बेंगलुरु: SBI में कन्नड़ भाषा विवाद को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बताया "बहुत निदंनीय" सिद्धारमैया
    होंडा X-ADV एडवेंचर स्कूटर भारत में लॉन्च, जानिए फीचर और कीमत  होंडा
    IPL 2025: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का कैसा रहा प्रदर्शन? आंकड़ों के साथ जानिए  IPL 2025

    बॉलीवुड समाचार

    लंबे झगड़े के बाद साथ आए नवाजुद्दीन-आलिया, बच्चों के साथ विदेश में शिफ्ट हो रहा परिवार मनोरंजन
    हॉलीवुड की इस मशहूर अभिनेत्री के साथ बनने वाली थी मनोज बाजपेयी की जोड़ी हॉलीवुड समाचार
    'हंगामा 2' के बाद मिजान जाफरी प्रियदर्शन की आगामी थ्रिलर फिल्म में आएंगे नजर मुंबई
    शरण शर्मा की अगली फिल्म में कार्तिक को रिप्लेस करेंगे राजकुमार, जाह्नवी भी आएंगी नजर मनोरंजन

    सैफ अली खान

    बॉलीवुड के मशहूर निर्देशकों की सबसे बेहतरीन और सबसे बुरी फिल्में शाहरुख खान
    'तांडव' विवाद: अब लखनऊ में निर्माताओं के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत, हो सकती है गिरफ्तारी बॉलीवुड समाचार
    'तांडव' पर विवाद के बाद सैफ अली खान के घर के बाहर तैनात हुई पुलिस बॉलीवुड समाचार
    'तांडव' विवाद के बीच कानूनी पचड़ों में फंसी पंकज त्रिपाठी की 'मिर्जापुर', दर्ज हुई FIR बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन

    बीमारी के कारण काटना पड़ा 'जोधा अक्बर' के इस एक्टर का पैर, आर्थिक तंगी की मार टीवी जगत की खबरें
    अल्लू ने किया फिल्म 'पुष्पा' की रिलीज डेट का ऐलान, क्रिसमस पर आमिर से होगी टक्कर आमिर खान
    समीर विद्वांस की फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी कियारा आडवाणी- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार
    हनी सिंह के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराया घरेलू हिंसा का मामला, लगाए गंभीर आरोप बॉलीवुड समाचार

    करीना कपूर

    बॉलीवुड की ये मशहूर अभिनेत्रियां चलाती हैं महंगी लक्जरी कार दीपिका पादुकोण
    अनुष्का शर्मा से लेकर करीना कपूर तक, 2020 में इन सितारों ने सुनाई प्रेग्नेंसी की खबर विराट कोहली
    पेरेंट्स बबीता और रणधीर की टूटी शादी पर खुलकर बोलीं करीना, दोनों को बताया अच्छा दोस्त बॉलीवुड समाचार
    करीना कपूर ने लिखी 'प्रेग्नेंसी बाइबल', 2021 में होगी रिलीज बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025