Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
सिद्धू मूसेवाला
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / करीना के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
मनोरंजन

करीना के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

करीना के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
लेखन नेहा शर्मा
Jul 15, 2021, 10:53 am 3 मिनट में पढ़ें
करीना के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
करीना के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत

करीना कपूर खान मुसीबत में फंसती नजर आ रही हैं। हाल ही में उनकी एक किताब लॉन्च हुई है, जिसका नाम है 'प्रेग्नेंसी बाइबल'। अब इस किताब को लेकर एक ईसाई संगठन ने शिकायत दर्ज कराई है। ईसाई सुमदाय के लोग इस पर आपत्ति जता रहे हैं। संगठन का आरोप है कि करीना की इस किताब के टाइटल से उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। आइए पूरा मामला विस्तार से जानते हैं।

शिकायत
अल्पा ओमेगा ईसाई महासंघ के अध्यक्ष आशीष शिंदे ने लगाया आरोप

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक किताब के नाम को लेकर महाराष्ट्र के बीड में एक ईसाई संगठन ने थाने में करीना कपूर खान और दो अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। संगठन का आरोप है कि अभिनेत्री की किताब के टाइटल से उनकी तथा उनके समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। अल्पा ओमेगा क्रिश्चन महासंघ के अध्यक्ष आशीष शिंदे ने इस किताब के नाम पर आपत्ति जताते हुए शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत दर्ज कराई है।

मांग
धारा 295A के तहत मामला दर्ज करने की मांग

शिकायतकर्ता के मुताबिक किताब के टाइटल में ईसाईयों के पवित्र शब्द 'बाइबल' का इस्तेमाल किया गया है। शिंदे ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 295A के तहत केस दर्ज करने की मांग की है। शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन के इंचार्ज साईनाथ थॉमब्रे ने कहा, "हमें शिकायत मिली है, लेकिन अभी केस दर्ज नहीं हुआ है। यह घटना यहां बीड़ में नहीं हुई है, इसलिए मैंने उन्हें मुंबई में यह शिकायत दर्ज करने की सलाह दी है।"

ऐतराज
ऑल इंडिया माइनॉरिटी बोर्ड ने भी जताई थी आपत्ति

करीना की किताब 'प्रेग्नेंसी बाइबल' लॉन्च होने के बाद से ही विवादों में है। ऑल इंडिया माइनॉरिटी बोर्ड भी इस किताब के टाइटल को लेकर अपनी आपत्ति जता चुका है। बोर्ड के अध्यक्ष डायमंड युसूफ ने कानपुर में एक बैठक के दौरान किताब के टाइटल को लेकर नाराजगी जताते हुए किताब के लेखक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की बात कही थी। कहा जा रहा था कि बोर्ड तमाम कानूनी पहलुओं के समझते हुए जल्द ही शिकायत दर्ज करवाएगा।

जानकारी
करीना ने किताब को बताया था अपना "तीसरा बच्चा"

करीना ने 9 जुलाई को यह किताब लॉन्च की थी। उन्होंने इसे अपना तीसरा बच्चा बताया था। करीना के मुताबिक किताब में इस बात का जिक्र है कि जब वह गर्भवती थीं, तब उन्हें शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक तौर पर किस तरह का अहसास हुआ था। उन्होंने किताब से जुड़ा वीडियो शेयर कर लिखा, 'कभी-कभार मैं काम पर जाने के लिए बैचेन हो जाती थी और कई बार मुझे बिस्तर से बाहर निकलने के लिए संघर्ष करना पड़ता था।'

इंस्टाग्राम पोस्ट
यहां देखिए वीडियो

Instagram post

A post shared by kareenakapoorkhan on July 15, 2021 at 9:20 am IST

वर्कफ्रंट
ये हैं करीना की आने वाली फिल्में

काम के मोर्चे पर बात करें तो करीना जल्द ही करीना फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर खान के साथ मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी। वह करण जौहर की मल्टीस्टारर फिल्म 'तख्त' को लेकर भी सुर्खियों में हैं। करीना इस साल अक्टूबर से 'तख्त' की शूटिंग शुरू कर सकती हैं। वह निर्देशक हंसल मेहता की अगली फिल्म में अपनी मौजूदगी दर्ज करा सकती हैं। इसके अलावा फिल्म 'वीरे दी वेडिंग 2' भी करीना के खाते से जुड़ी है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
नेहा शर्मा
नेहा शर्मा
Twitter
मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन करते ही हिन्दुस्तान अखबार से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और खबरों की दुनिया से मुखातिब हुईं। सात साल हिन्दुस्तान से जुड़े रहने के दौरान विशेषतौर पर मनोरंजन जगत की खबरों पर पकड़ मजबूत की। मार्च, 2021 में न्यूबाइट्स के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक नई शुरुआत की, जिसके जरिए मुख्य रूप से मनोरंजन समाचार आप तक पहुंचा रही हूं।
ताज़ा खबरें
मनोरंजन
ताज़ा खबरें
ओला इलेक्ट्रिक ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, पहली कार की झलक भी दिखाई
ओला इलेक्ट्रिक ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, पहली कार की झलक भी दिखाई ऑटो
ओपनिंग वीकेंड में कितना कमा पाई 'लाल सिंह चड्ढा' और 'रक्षा बंधन'?
ओपनिंग वीकेंड में कितना कमा पाई 'लाल सिंह चड्ढा' और 'रक्षा बंधन'? मनोरंजन
सियाचिन: शनिवार को मिले 38 साल पहले लापता हुए सैनिक के अवशेष
सियाचिन: शनिवार को मिले 38 साल पहले लापता हुए सैनिक के अवशेष देश
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पृथ्वी से 30 किलोमीटर की ऊंचाई पर फहराया गया तिरंगा
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पृथ्वी से 30 किलोमीटर की ऊंचाई पर फहराया गया तिरंगा टेक्नोलॉजी
क्या है भारत में बनी ATAGS तोप की खासियत जिससे स्वतंत्रता दिवस पर दी गई सलामी?
क्या है भारत में बनी ATAGS तोप की खासियत जिससे स्वतंत्रता दिवस पर दी गई सलामी? देश
मनोरंजन
मल्टीप्लेक्स में क्यों बेचते हैं महंगे पॉपकॉर्न और कोल्ड ड्रिंक? PVR के MD ने बताया
मल्टीप्लेक्स में क्यों बेचते हैं महंगे पॉपकॉर्न और कोल्ड ड्रिंक? PVR के MD ने बताया मनोरंजन
फ्रेंडशिप गोल देती हैं बॉलीवुड फिल्मों की ये 5 जोड़ियां
फ्रेंडशिप गोल देती हैं बॉलीवुड फिल्मों की ये 5 जोड़ियां मनोरंजन
मनोरंजन जगत में उच्च पदों पर सिर्फ 10 प्रतिशत महिलाएं, विद्या बालन ने दी प्रतिक्रिया
मनोरंजन जगत में उच्च पदों पर सिर्फ 10 प्रतिशत महिलाएं, विद्या बालन ने दी प्रतिक्रिया मनोरंजन
वजन घटाने से लेकर कई स्वास्थ्य लाभ दे सकते हैं ये पांच पश्चिमी डांस स्टाइल
वजन घटाने से लेकर कई स्वास्थ्य लाभ दे सकते हैं ये पांच पश्चिमी डांस स्टाइल लाइफस्टाइल
वर्टिगो अटैक और पीठ में चोट सहित कई तकलीफों के बावजूद किया काम- नुसरत भरूचा
वर्टिगो अटैक और पीठ में चोट सहित कई तकलीफों के बावजूद किया काम- नुसरत भरूचा मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
अंतरिक्ष भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022