NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / मानसा का शुभदीप सिंह कैसे बना सुपरस्टार सिद्धू मूसेवाला?
    अगली खबर
    मानसा का शुभदीप सिंह कैसे बना सुपरस्टार सिद्धू मूसेवाला?
    मानसा का शुभदीप सिंह कैसे बना सुपरस्टार?

    मानसा का शुभदीप सिंह कैसे बना सुपरस्टार सिद्धू मूसेवाला?

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    May 30, 2022
    11:05 am

    क्या है खबर?

    पंजाब में गायक-रैपर सिद्धू मूसेवाला की लोकप्रियता सिर चढ़कर बोलती थी। क्या बच्चे; क्या बूढ़े, सभी उनके कायल थे।

    फैंस को धक्का तब लगा, जब 29 मई को उनकी गोली मार कर हत्या कर दी गई।

    कनाडा के रहने वाले गैंगस्टर गोल्डी ब्रार ने उनकी हत्या की जिम्मेदारी ली है।

    पंजाब के एक छोटे से गांव से ताल्लुक रखने वाले सिद्धू ने पंजाबी इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमाया।

    आइए जानते हैं कि शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू कैसे सुपरस्टार बने।

    पढ़ाई

    सिद्धू के पास थी इंजीनियरिंग की डिग्री

    सिद्धू का जन्म एक सिख परिवार में जून 1993 में मानसा जिले के मूसे गांव में हुआ था।

    उनका बचपन का नाम शुभदीप सिंह था, जो बाद में अपने गांव ने नाम की वजह से 'सिद्धू मूसेवाला' के नाम से प्रसिद्ध हुए।

    बहुत कम लोगों को पता होगा कि 28 वर्षीय सिद्धू एक इंजीनियर बनना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने लुधियाना के गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की थी।

    बयान

    होनहार विद्यार्थी थे सिद्धू

    पंजाब केसरी के अनुसार, कॉलेज के प्रोफैसर्स और उनके सहपाठी रहे कई लोगों ने सिद्धू को एक होनहार विद्यार्थी और सादे स्वभाव वाला व्यक्ति बताया। सिद्धू अक्सर कहा करते थे कि कॉलेज के बाद या तो वह 'बाजा उठा लेंगे या फिर कैनेडा चले जाएंगे'।

    शुरुआत

    गीतकार के तौर पर की थी करियर की शुरुआत

    भले सिद्धू अपनी गायिकी के लिए जाने जाते थे, लेकिन उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक गीतकार के तौर पर की थी।

    उन्होंने करीब पांच साल पहले पंजाबी संगीत इंडस्ट्री में कदम रखा।

    उनकी लोकप्रियता 2017 में तब बढ़ी, जब गन कल्चर से जुड़े उनके कई गाने सामने आए। 2017 में आया उनका गाना 'सो हाई' काफी लोकप्रिय हुआ था।

    अपने गाए हुए सभी गाने वही लिखते थे।

    यूट्यूब पर उनके गाने करोड़ों बार देखे जा चुके हैं।

    जानकारी

    मूसे गांव की सरपंच हैं सिद्धू की मां

    सिद्धू की मां चरणजीत कौर मूसे गांव की सरपंच हैं। सरपंच के चुनाव के दौरान भी सिद्धू ने अपनी मां के लिए काफी बढ़-चढ़कर प्रचार किया था। उनके पिता ने एक भूतपूर्व सैनिक के रूप में देश की सेवा की है।

    गाने

    इन गानों से सिद्धू को मिली पहचान

    कनाडा में रह चुके सिद्धू अपने गाने 'सो हाई' से प्रसिद्ध हुए थे। इस गाने से उन्हें असल मायने में लोकप्रियता मिली थी।

    'टोचन', 'डॉलर', 'संजू' और 'जट्टा दा मुकाबला' जैसे उनके गाने भी दर्शकों की जुबान पर चढ़ गए थे।

    वहीं सिद्धू ने दो सप्ताह पहले ही अपना गाना 'द लास्ट राइड' रिलीज किया था। अब उनका यह आखिरी गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। इसमें उन्होंने अपने जवानी में मरने का जिक्र किया था।

    विवाद

    इन विवादों में रहे सिद्धू मूसेवाला

    सिद्धू पर ड्रग्स और हिंसा को बढ़ावा देने का आरोप लगा था। उनके खिलाफ पंजाब पुलिस ने 2020 में उनके गाने 'पंज गोलियां' में हिंसा और बंदूक संस्कृति को बढ़ावा देने के आरोप में मामला दर्ज किया था।

    कोरोना महामारी के दौरान AK-47 राइफल से फायरिंग करते हुए उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। मामले में उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई थी।

    उनपर सिख भावनाओं को ठेस पहुंचाने और खालिस्तान का समर्थन करने का आरोप लगा था।

    राजनीति

    पिछले साल ही कांग्रेस में शामिल हुए थे सिद्धू

    मनोरंजन की दुनिया में मुकाम हासिल करने के बाद सिद्धू ने राजनीति में भी एंट्री मार ली थी। वह पिछले साल दिसंबर में कांग्रेस में शामिल हुए थे और मानसा से उसकी टिकट पर चुनाव लड़े थे।

    ये अलग बात है कि लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाले सिद्धू को चुनाव में हार मिली।

    उन्हें आम आदमी पार्टी (AAP) उम्मीदवार डॉ विजय सिंगला से 63,323 वोटों से हार का सामना करना पड़ा।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    सिद्धू की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके गाने को बॉलीवुड में भी पसंद किया जाने लगा था। रणवीर सिंह और विक्की कौशल जैसे सितारे भी उनके प्रशंसक रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    संगीत इंडस्ट्री
    सेलिब्रिटी की मौत
    पंजाबी फिल्में
    सिद्धू मूसेवाला

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    संगीत इंडस्ट्री

    अमेरिकी रैपर पिटबुल के साथ गाना ला रहे हैं गुरु रंधावा, फैन्स को बेसब्री से इंतजार बॉलीवुड समाचार
    रिलायंस जियो ने लॉन्च की म्यूजिक ऐप 'जियोसावन', 90 दिनों तक फ्री में सुनिये गाने रिलायंस जियो
    क्या भविष्य में कंप्यूटर दे पाएगा संगीत की दुनिया में इंसानों को मात? आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    स्पॉटिफाइ मोबाइल ऐप को मिला 12 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट स्पॉटिफाई

    सेलिब्रिटी की मौत

    बॉलीवुड के मशहूर गायक मोहम्मद अजीज का निधन, रेस्टोरेंट से शुरू किया था करियर सेलिब्रिटी गॉसिप
    अपनी इस फिल्म से दर्शकों को सरप्राइज़ देंगे शाहरुख, फिल्म के गाने में दिखेंगी श्रीदेवी सेलिब्रिटी गॉसिप
    'बिग बॉस 10' के प्रतिभागी स्वामी ओम का 63 साल की उम्र में निधन बॉलीवुड समाचार
    न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर ब्रूस टेलर का निधन, भारत के खिलाफ डेब्यू में बनाया था रिकॉर्ड क्रिकेट समाचार

    पंजाबी फिल्में

    पांच बेहतरीन पंजाबी कॉमेडी फिल्में, जिन्हें देखकर हो जाएंगे लोटपोट बॉलीवुड समाचार
    पंजाबी फिल्मों में नाम कमाने के बाद इन कलाकारों ने बॉलीवुड में किया डेब्यू बॉलीवुड समाचार
    मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्टर परमिश वर्मा ने की गर्लफ्रेंड गीत ग्रेवाल से सगाई सोशल मीडिया
    हिमांशी खुराना ने साइन किए थे दो वेब शो, ऐन मौके पर किया किनारा बिग बॉस

    सिद्धू मूसेवाला

    पंजाब: लोकप्रिय गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मार कर हत्या, सरकार ने हटा दी थी सुरक्षा पंजाब
    गानों में फायरिंग से लेकर खालिस्तान के समर्थन तक, इन विवादों में रहे सिद्धू मूसेवाला पंजाब
    गायक सिद्धू मूसेवाला के ये गाने बच्चे-बच्चे की जुबान पर चढ़ गए सेलिब्रिटी गॉसिप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025