NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / गायक सिद्धू मूसेवाला के ये गाने बच्चे-बच्चे की जुबान पर चढ़ गए
    मनोरंजन

    गायक सिद्धू मूसेवाला के ये गाने बच्चे-बच्चे की जुबान पर चढ़ गए

    गायक सिद्धू मूसेवाला के ये गाने बच्चे-बच्चे की जुबान पर चढ़ गए
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    May 30, 2022, 09:00 am 1 मिनट में पढ़ें
    गायक सिद्धू मूसेवाला के ये गाने बच्चे-बच्चे की जुबान पर चढ़ गए
    सिद्धू मूसेवाला के लोकप्रिय गाने (तस्वीर- इंस्टा/@sidhu_moosewala)

    29 मई को लोकप्रिय गायक और रैपर सिद्धू मूसेवाला की गोली मार कर हत्या कर दी गई। पंजाब सरकार ने शनिवार को ही उनकी सुरक्षा कम की थी। कनाडा के रहने वाले गैंगस्टर गोल्डी ब्रार ने उनकी हत्या की जिम्मेदारी ली है। उनके निधन से पंजाबी संगीत इंडस्ट्री में शोक की लहर उमड़ पड़ी है। वह पंजाब में बेहद लोकप्रिय थे। आइए उनके कुछ गानों पर नजर डालते हैं, जो बच्चे-बच्चे की जुबान पर चढ़ गए।

    सो हाई

    सो हाई

    कनाडा में रह चुके सिद्धू 2017 में अपने गाने 'सो हाई' से प्रसिद्ध हुए थे। इस गाने से उन्हें असल मायने में लोकप्रियता मिली थी। खास बात यह है कि इस गाने के बोल भी उन्होंने ही लिखे थे। गाने के लिए उन्होंने सर्वश्रेष्ठ गीतकार का पुरस्कार भी जीता था। सिद्धू की गायक के रूप में जो पहचान बनी, उसमें इस गाने का बहुत बड़ा योगदान रहा।

    द लास्ट राइड

    द लास्ट राइड

    सिद्धू ने दो सप्ताह पहले ही अपना गाना 'द लास्ट राइड' रिलीज किया था। अब उनका यह आखिरी गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। इसमें उन्होंने अपने जवानी में मरने का जिक्र किया था। यही वजह है कि सिद्धू के फैंस गाने के प्रति भावुक हो उठे हैं। गाने के बोल 'ऐदा उठूगा जवानी विच जनाजा मिठिए' सुनकर आपकी आंखों के आंसू नहीं थमेंगे। इस गाने को उन्होंने म्यूजिक कंपोजर वजीर पतर के साथ मिलकर बनाया था।

    टोचन

    टोचन

    'टोचन' सिद्धू का एक लोकप्रिय गाना है, जिस दर्शकों की वाहवाही मिली थी। 2018 में रिलीज हुआ यह गाना उनके सुपरहिट गानों में शामिल है। इस गाने को भी उन्होंने ही लिखा था। गायिकी के साथ-साथ लेखनी में भी उनका कोई तोड़ नहीं था। ग्रेजुएशन करने के बाद वह कनाडा चले गए थे और वहीं अपना यह गाना रिलीज किया। उनके इस गाने की स्टाइल मशहूर इंटरनेशनल रैपर तुपाक शकूर से प्रेरित बताई जाती है।

    डॉलर

    डॉलर

    सिद्धू के गाने 'डॉलर' पर भी दर्शकों ने दिल खोलकर प्यार बरसाया है। उनका यह सुपरहिट गाना पंजाबी फिल्म 'डाकुआ दा मुंडा' में शामिल किया गया था। 2018 में यह गाना रिलीज हुआ था और इसे अब तक 13 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा है। आवाज देने के साथ-साथ इस गाने के बोल सिद्धू ने खुद लिखे। गैंगस्टा शैली और हाई एन्ड पिच के साथ यह गाना आपको अलग दुनिया की सैर कराती है।

    जट्टा दा मुकाबला

    जट्टा दा मुकाबला

    सिद्धू का गाना 'जट्टा दा मुकाबला' टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है। यह अक्टूबर, 2018 में दर्शकों के बीच आया था। कहा जाता है कि इस गाने के बोल काफी चुनौतीपूर्ण थे, लेकिन सिद्धू ने काफी साफगोई से इस गाने को अपनी आवाज दी थी। पंजाबी के साथ-साथ गाने में अंग्रेजी के शब्द घुले-मिले हुए हैं। खास बात यह है कि इसमें आपको हिंदी के कुछ शब्द भी सुनने को मिलेंगे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    पंजाब
    संगीत इंडस्ट्री
    सेलिब्रिटी की मौत

    ताज़ा खबरें

    महिला टी-20 विश्व कप 2023: न्यूजीलैंड की टीम, शेड्यूल और अन्य सभी अहम जानकारी  टी-20 क्रिकेट
    इन 5 रेजिस्टेंस बैंड एक्सरसाइज की मदद से करें फुल बॉडी वर्कआउट  एक्सरसाइज
    माइक्रोसॉफ्ट ने लॉन्च किया नया बिंग सर्च इंजन और एज ब्राउजर, बदल जाएगा सर्च का अंदाज माइक्रोसॉफ्ट
    पिछले टी-20 विश्व कप में कैसा रहा था भारतीय महिला क्रिकेट टीम का प्रदर्शन?   भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    सिद्धार्थ मल्होत्रा एक फिल्म के लिए लेते हैं इतने करोड़ रुपये, जानिए गाड़ियों का कलेक्शन सिद्धार्थ मल्होत्रा
    राखी सावंत पति आदिल खान के खिलाफ पहुंचीं पुलिस स्टेशन, दर्ज करवाई FIR राखी सावंत
    सिद्धार्थ मल्होत्रा कितने पढ़े लिखे हैं? उनके परिवार के बारे में भी जानिए बॉलीवुड समाचार
    अक्षय के पैरों के नीचे दिखा भारत का नक्शा तो लोगों ने किया ट्रोल, जानिए मामला अक्षय कुमार

    पंजाब

    पंजाब: दिल्ली की तर्ज पर भगवंत मान सरकार ने शुरू किए 400 मोहल्ला क्लीनिक भगवंत मान
    दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में होगी हल्की बारिश, बढ़ेगी ठंड दिल्ली
    मध्य प्रदेश: लोगों का 20 रुपये में इलाज करने वाले डॉक्टर को मिला पद्मश्री सम्मान मध्य प्रदेश
    पंजाब: शराब की बोतल में भरा था कीटनाशक, पीकर 2 मजदूरों की मौत पंजाब पुलिस

    संगीत इंडस्ट्री

    ग्रैमी अवॉड्‌र्स: अनुष्का शंकर से लेकर गुरुजास खालसा तक, सुर्खियों में रहा इन भारतीयों का लुक ग्रैमी अवार्ड्स
    ग्रैमी अवॉड्‌र्स 2023: रिकी केज ने फिर बढ़ाया भारत का मान, तीसरी बार बने विजेता ग्रैमी अवार्ड्स
    कैलाश खेर ने बयां की हंपी की घटना, बोले- हर जगह ऐसे कुछ लोग होते हैं कैलाश खेर
    अलका याग्निक बनीं सबसे ज्यादा सुनी जाने वाली गायिका, टेलर स्विफ्ट और BTS को पछाड़ा अरिजीत सिंह

    सेलिब्रिटी की मौत

    खामोश हो गई वाणी जयराम की आवाज, स्कूलों में भी गाया जाता है उनका यह भजन पद्म भूषण
    दिग्गज फिल्म निर्माता-अभिनेता विश्वनाथ का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस बॉलीवुड समाचार
    तेलुगू अभिनेता सुधीर वर्मा ने की आत्महत्या, इंडस्ट्री में शोक की लहर  दक्षिण भारतीय सिनेमा
    'काइट्स' और 'बाजीराव मस्तानी' फिल्मों के गाने लिख चुके गीतकार नासिर फराज का निधन बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023