
विराट कोहली की टेस्ट कप्तानी छोड़ने पर बॉलीवुड कलाकारों ने क्या दी प्रतिक्रिया?
क्या है खबर?
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज हारने के बाद विराट कोहली ने टेस्ट कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया था। लिमिटेड ओवर्स की कप्तानी वह पहले ही छोड़ चुके थे।
उनके इस फैसले के बाद विराट के प्रशंसकों का बड़ा झटका लगा। फैंस ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड के कई कलाकारों ने इस मौके पर भावनाएं जाहिर की हैं।
अनुष्का शर्मा के पति होने के नाते मनोरंजन जगत में भी विराट के फैंस हैं। आइए जानते हैं कि किन-किन कलाकारों ने क्या कहा।
#1
अर्जुन रामपाल
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल को विराट के इस फैसले पर भरोसा नहीं हुआ। वह आश्चर्य में थे।
उन्होंने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा, 'क्यों यार? विराट आप एक अद्भुत कप्तान हैं और आपने हमारे देश की इतनी अच्छी सेवा की है। आपमें अभी कई सालों का क्रिकेट बाकी है। मुझे आशा है कि यह निर्णय अल्पकालिक होगा। फिर भी हर कोई आपके निर्णय का सम्मान करता है। आपकी अविश्वसनीय यादों के लिए धन्यवाद।'
ट्विटर पोस्ट
अर्जुन रामपाल का ट्विटर पोस्ट
Why yaar? @imVkohli you are an amazing captain and have served our nation so well. You have many many more years of cricket in you and a captains mind. I do hope this decision is short lived. Yet,one respects your decision. Thank you for all the incredible memories. #ViratKohli
— arjun rampal (@rampalarjun) January 15, 2022
#2
रितेश देशमुख
अभिनेता रितेश देशमुख भी उन हस्तियों में शामिल हैं, जिन्होंने विराट के इस निर्णय पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने विराट के स्किल की तारीफ भी की है।
रितेश ने अपने पोस्ट में लिखा, 'कोई आश्चर्य नहीं कि फैंस उन्हें किंग कोहली कहते हैं। आपकी कप्तानी में भारत ने बुलंदियों को छुआ है। प्रिय विराट हमें इतना गौरवान्वित करने के लिए धन्यवाद। विराट के लिए भारत का दिल धड़कता है।'
#3
सुनील शेट्टी
इस सूची में अगला नाम दिग्गज अभिनेता सुनील शेट्टी का है। वह भी अपनी भावनाओं को जाहिर करने से खुद को रोक नहीं पाए।
सुनील ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'ऐ कप्तान। शुक्रिया। खून-पसीने के लिए। खुशी के आंसू के लिए। हमें दुनिया में कहीं भी एक अथक विजयी शक्ति बनाने के लिए। हमारे लिए बाउंसर झेलने और हमें नंबर वन बनाने के लिए। भारत के लिए जीतते रहो।'
ट्विटर पोस्ट
सुनील शेट्टी ने अपने अंदाज में दी प्रतिक्रिया
Aye Captain. Thank You. For the sweat. The blood. The tears of joy. For making us a relentless winning force anywhere in the world. For taking bouncers on the chin for us making us No.1. Teary eyed but Grateful forever #GOAT @imVkohli 🙏 Keep winning for India pic.twitter.com/4AIDKfCG57
— Suniel Shetty (@SunielVShetty) January 15, 2022
#4
विवेक ओबेरॉय
विवेक ओबेरॉय ने भी विराट के क्रिकेट के सफर को याद किया है।
उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम बनना और विदेशों में सीरीज जीतना एक अद्भुत सफर रहा। लेकिन जैसा कि सभी कहते हैं कि सभी अच्छी चीजें खत्म हो जाती हैं। ऐसा ही यहां आपके लिए कैप्टन किंग विराट हैं। अपनी प्रशंसा को स्वीकार करें और अब अपने बल्ले को बिना दबाव के चलने दें।'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए विवेक ओबेरॉय का ट्विटर पोस्ट
It's been a phenomenal journey to being the world's #1 test team making winning series overseas a wonderful habit, but as they say, all good things come to an end. Here's to you Captain King Kohli, take a bow now unleash your bat without the extra weight flyy#ViratKohli https://t.co/8nVqYgB9Hi
— Vivek Anand Oberoi (@vivekoberoi) January 15, 2022
जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)
रणवीर सिंह ने अपने पोस्ट में विराट को किंग की उपाधि दी है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'राजा हमेशा राजा रहेगा।' रणवीर के अलावा आलिया भट्ट, अथिया शेट्टी, वाणी कपूर, अर्जुन कपूर और नेहा धूपिया जैसे कलाकारों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
करियर
शानदार है विराट का क्रिकेट करियर
विराट 40 टेस्ट मैच जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान हैं। बतौर कप्तान टेस्ट क्रिकेट में जीत के मामले में कोहली केवल ग्रीम स्मिथ (53), रिकी पोंटिंग (48) और स्टीव वॉ (41) से पीछे हैं।
विराट ने वनडे अंतरराष्ट्रीय में 43 शतक लगाए हैं और वह इस प्रारूप में सचिन तेंदुलकर (50) के बाद विश्व में दूसरे सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं।
उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 27 शतक लगाए हैं और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उनका सर्वोच्च स्कोर 94* रहा है।