Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या सुनील शेट्टी बनने जा रहे अंडरवर्ल्ड डॉन? OTT पर कर सकते हैं डेब्यू
मनोरंजन

क्या सुनील शेट्टी बनने जा रहे अंडरवर्ल्ड डॉन? OTT पर कर सकते हैं डेब्यू

क्या सुनील शेट्टी बनने जा रहे अंडरवर्ल्ड डॉन? OTT पर कर सकते हैं डेब्यू
लेखन नेहा शर्मा
Jan 12, 2022, 01:00 pm 3 मिनट में पढ़ें
क्या सुनील शेट्टी बनने जा रहे अंडरवर्ल्ड डॉन? OTT पर कर सकते हैं डेब्यू
OTT पर अंडरवर्ल्ड डॉन बनने जा रहे सुनील शेट्टी

बॉलीवुड में अन्ना नाम से मशहूर सुनील शेट्टी ने अपने लंबे एक्टिंग करियर में एक से बढ़कर एक किरदार निभाए हैं। फिल्मी दुनिया में भले ही अब उनकी तूती ना बोलती हो, लेकिन एक समय उन्हें इंडस्ट्री में सुपरस्टार का दर्जा मिल चुका है। लगता है अब सुनील भी दूसरे बॉलीवुड सितारों की तरह OTT की ओर रुख करने के लिए तैयार हैं। चर्चा है कि वह नेटफ्लिक्स की एक वेब सीरीज में दिखाई देंगे। आइए पूरी खबर जानते हैं।

रिपोर्ट
डिजिटल जगत में अपनी शुरुआत करने को लेकर उत्साहित हैं सुनील

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, सुनील नेटफ्लिक्स की एक बड़ी वेब सीरीज में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। इसके जरिए सुनील अपना OTT डेब्यू करने के लिए बेहद उत्साहित हैं। सुनील लंबे वक्त से OTT का रुख करना चाह रहे थे। उन्हें अब तक ऐसा कोई ऑफर नहीं मिल पाया था, जिस पर हां कह सकें। यह ऑफर सुनील को जमा। कहानी मुंबई के बड़े अंडरवर्ल्ड डॉन की है। सुनील से इस प्रोजेक्ट पर बात चल रही है।

रोल
माफिया डॉन वरदराजन मुदलियार का किरदार निभाएंगे सुनील

रिपोर्ट में कहा गया है कि सीरीज में सुनील मुंबई के एक ताकतवर अंडरवर्ल्ड डॉन की भूमिका में होंगे। बताया जा रहा है कि यह नेटफ्लिक्स की सबसे बड़ी वेब सीरीज होगी। यह सीरीज 1960 से लेकर 1980 के बीच मुंबई अंडरवर्ल्ड पर आधारित होगी, जिसमें सुनील मुंबई के माफिया डॉन वरदराजन मुदलियार का किरदार निभाएंगे, जिसने हाजी मस्तान और करीम लाला के साथ 60 और 80 के दशक के बीच मुंबई पर राज किया था।

राज
मुंबई में तमिलों का मसीहा था वरदराजन

मायानगरी मुंबई में एक लंबे अरसे तक अंडरवर्ल्ड डॉन हाजी मस्तान ने राज किया, लेकिन एक नाम ऐसा भी है, जिसे हाजी ने माफिया बनाया। वह है वरदाराजन मुदालियर, जो एक बाहुबली गैंगस्टर बनकर उभरा। मुंबई के तमिल आबादी वाले इलाकों में वरदराजन का कानून चलता था। वह लोगों के तमाम मामलों का निपटारा करता था। तमिल उसका पूरा साथ देते थे। वह गरीबों और जरूरतमंदों की मदद भी करता था। मुंबई के तमिल उसे मसीहा मानने लगे थे।

जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

फिल्म 'डैडी' में अर्जुन रामपाल गैंगस्टर अरुण गवली, 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा' में अक्षय कुमार दाऊद इब्राहिम बने थे। 'शूटआउट एट वडाला' में जॉन अब्राहम ने मान्या सुर्वे का किरदार निभाया था।

लोकप्रियता
हीरो और विलेन बन धमाल मचा चुके हैं सुनील

सुनील ने 1992 में फिल्म 'बलवान' से बॉलीवुड में सफल डेब्यू किया था। इसके बाद वह 'वक्त हमारा है', 'दिलवाले', 'मोहरा' 'गोपी किशन', 'टक्कर', 'कृष्णा', 'सपूत', 'बॉर्डर', 'भाई' और 'आक्रोश' जैसी कई हिट फिल्मों में नजर आए। सुनील ने सिर्फ अपने एक्शन के लिए ही नहीं, बल्कि कॉमेडी और विलेन बनकर भी वाहवाही बटोरी। फिल्म 'धड़कन' में शेट्टी का ग्रे शेड किरदार काफी लाजवाब रहा था। वह फिल्म 'रुद्राक्ष' और फिल्म 'मैं हूं ना' में भी विलेन बन चुके हैं।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
नेहा शर्मा
नेहा शर्मा
Twitter
मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन करते ही हिन्दुस्तान अखबार से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और खबरों की दुनिया से मुखातिब हुईं। सात साल हिन्दुस्तान से जुड़े रहने के दौरान विशेषतौर पर मनोरंजन जगत की खबरों पर पकड़ मजबूत की। मार्च, 2021 में न्यूबाइट्स के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक नई शुरुआत की, जिसके जरिए मुख्य रूप से मनोरंजन समाचार आप तक पहुंचा रही हूं।
ताज़ा खबरें
नेटफ्लिक्स
बॉलीवुड समाचार
OTT प्लेटफॉर्म
ताज़ा खबरें
SRH बनाम PBKS: टॉस जीतकर हैदराबाद की पहले बल्लेबाजी, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
SRH बनाम PBKS: टॉस जीतकर हैदराबाद की पहले बल्लेबाजी, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन खेलकूद
UPRVUNL AE Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश में इंजीनियर के 100 से अधिक पदों पर निकली भर्ती
UPRVUNL AE Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश में इंजीनियर के 100 से अधिक पदों पर निकली भर्ती करियर
पेट्रोल-डीजल के टैक्स में कटौती की भरपाई के लिए 1 लाख करोड़ का कर्ज लेगी सरकार
पेट्रोल-डीजल के टैक्स में कटौती की भरपाई के लिए 1 लाख करोड़ का कर्ज लेगी सरकार देश
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज और इंग्लैंड में टेस्ट के लिए भारतीय टीम घोषित
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज और इंग्लैंड में टेस्ट के लिए भारतीय टीम घोषित खेलकूद
ओडिसी ने लॉन्च किए 150 किलोमीटर तक की रेंज वाले नये स्कूटर
ओडिसी ने लॉन्च किए 150 किलोमीटर तक की रेंज वाले नये स्कूटर ऑटो
नेटफ्लिक्स
नेटफ्लिक्स लाई नया किड्स मिस्ट्री बॉक्स फीचर, लैंग्वेज एक्सेसिबिलिटी टूल्स में सुधार
नेटफ्लिक्स लाई नया किड्स मिस्ट्री बॉक्स फीचर, लैंग्वेज एक्सेसिबिलिटी टूल्स में सुधार टेक्नोलॉजी
23 मई को रिलीज होगी राजीव कपूर की आखिरी फिल्म 'तुलसीदास जूनियर'
23 मई को रिलीज होगी राजीव कपूर की आखिरी फिल्म 'तुलसीदास जूनियर' मनोरंजन
20 मई को नेटफ्लिक्स पर आएगी शाहिद कपूर की 'जर्सी'
20 मई को नेटफ्लिक्स पर आएगी शाहिद कपूर की 'जर्सी' मनोरंजन
लाइवस्ट्रीम फीचर पर काम कर रही है नेटफ्लिक्स, दिखाया जाएगा लाइव कंटेंट
लाइवस्ट्रीम फीचर पर काम कर रही है नेटफ्लिक्स, दिखाया जाएगा लाइव कंटेंट टेक्नोलॉजी
आलिया भट्ट इसी महीने शुरू करेंगी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म की शूटिंग
आलिया भट्ट इसी महीने शुरू करेंगी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म की शूटिंग मनोरंजन
और खबरें
बॉलीवुड समाचार
'पृथ्वीराज' से 'मेजर' तक, जून में सिनेमाघरों में आएंगी ये फिल्में
'पृथ्वीराज' से 'मेजर' तक, जून में सिनेमाघरों में आएंगी ये फिल्में मनोरंजन
21 जुलाई को शादी रचाएंगे पायल रोहतगी और संग्राम सिंह
21 जुलाई को शादी रचाएंगे पायल रोहतगी और संग्राम सिंह मनोरंजन
क्या मतभेद के कारण 'कभी ईद कभी दिवाली' से बाहर हो गए आयुष शर्मा?
क्या मतभेद के कारण 'कभी ईद कभी दिवाली' से बाहर हो गए आयुष शर्मा? मनोरंजन
'फास्ट एंड फ्यूरियस 7' से 'गंगूबाई काठियावाड़ी' तक, इन हिट फिल्मों को ठुकरा चुकी हैं दीपिका
'फास्ट एंड फ्यूरियस 7' से 'गंगूबाई काठियावाड़ी' तक, इन हिट फिल्मों को ठुकरा चुकी हैं दीपिका मनोरंजन
'धाकड़' के लिए कंगना रनौत ने वसूली बड़ी रकम, जानिए पूरी स्टारकास्ट की फीस
'धाकड़' के लिए कंगना रनौत ने वसूली बड़ी रकम, जानिए पूरी स्टारकास्ट की फीस मनोरंजन
और खबरें
OTT प्लेटफॉर्म
क्या अक्षय कुमार की 'मिशन सिंड्रेला' OTT सीरीज में होगी तब्दील?
क्या अक्षय कुमार की 'मिशन सिंड्रेला' OTT सीरीज में होगी तब्दील? मनोरंजन
अमेजन प्राइम की फिल्म 'मजा मां' में समलैंगिक का किरदार निभाएंगी माधुरी
अमेजन प्राइम की फिल्म 'मजा मां' में समलैंगिक का किरदार निभाएंगी माधुरी मनोरंजन
जॉन अब्राहम की फिल्म 'अटैक' 27 मई को ZEE5 पर आएगी
जॉन अब्राहम की फिल्म 'अटैक' 27 मई को ZEE5 पर आएगी मनोरंजन
स्पॉटिफाइ बंद करने जा रही है यह म्यूजिक ऐप, अगले सप्ताह से नहीं करेगी काम
स्पॉटिफाइ बंद करने जा रही है यह म्यूजिक ऐप, अगले सप्ताह से नहीं करेगी काम टेक्नोलॉजी
320 करोड़ रुपये में बिके फिल्म 'KGF: 2' के OTT राइट्स
320 करोड़ रुपये में बिके फिल्म 'KGF: 2' के OTT राइट्स मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल कांग्रेस समाचार भाजपा समाचार कोरोना वायरस कोरोना वायरस वैक्सीन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022