NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / संदीप रेड्डी वांगा को 'भारतीय टारनटिनो' बाेल बुरे फंसे हनी सिंह, खूब उड़ रही खिल्ली
    अगली खबर
    संदीप रेड्डी वांगा को 'भारतीय टारनटिनो' बाेल बुरे फंसे हनी सिंह, खूब उड़ रही खिल्ली
    हनी सिंह ने संदीप रेड्डी वांगा की जमकर की तारीफ

    संदीप रेड्डी वांगा को 'भारतीय टारनटिनो' बाेल बुरे फंसे हनी सिंह, खूब उड़ रही खिल्ली

    लेखन पलक
    Jan 11, 2024
    02:30 pm

    क्या है खबर?

    जाने-माने रैपर औा गायक हनी सिंह आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं।

    हाल ही में हनी ने निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा और उनकी फिल्म 'एनिमल' की जमकर तारीफ की, जिसकी वजह से वह चर्चा में आ गए हैं।

    जहां हनी ने निर्देशक की तारीफ की है, वहीं सोशल मीडिया पर लोग उन्हें खूब खरी-खोटी रहे हैं। लोग संदीप के साथ ही हनी पर भी निशाना साध रहे हैं।

    चलिए जानते हैं पूरा मामला।

    हनी सिंह 

    हनी ने की संदीप की तारीफ

    दरअसल, हनी ने 'एनिमल' के लिए संदीप की प्रशंसा की थी।

    गायक ने हाल ही में 'एनिमल' देखने के बाद संदीप को 'भारतीय टारनटिनो' कहा और रणबीर के प्रदर्शन की सराहना की।

    हनी ने बॉबी देओल की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'अब इस अद्भुत फिल्म एनिमल को देखने का मौका मिला, कहना होगा संदीप भारतीय टारनटिनो है! भारतीय सिनेमा में क्रांति के लिए बड़ा कदम, नफरत करने वालों भाड़ में जाओ! क्या पटकथा है। रणबीर का शानदार प्रदर्शन।'

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    यहां देखें पोस्ट:

    Instagram post

    A post shared by yoyohoneysingh on January 11, 2024 at 1:15 pm IST

    ट्रोलिंग

    हनी सिंह की हुई आलोचना 

    जैसे ही हनी ने इंस्टाग्राम पर यह पोस्ट साझा किया, उसके तुरंत बाद वह लोगों के निशाने पर आ गए। कुछ लोगों ने संदीप की तुलना अमेरिकी निर्देशक और पटकथा लेखक क्वेंटिन टारनटिनो से करने के लिए उनकी आलोचना की।

    एक यूजर ने लिखा, 'भारतीय टारनटिनो? पाजी आप नेट बंद करके पोस्ट किया करो।' एक अन्य ने मजाक में लिखा, 'भाई आप भी टिकट सस्ता होने का इंतजार कर रहे थे क्या?'

    हालांकि, कुछ ने हनी की सराहना भी की।

    संदीप 

    'एनिमल' को मिल रही मिली-जुली प्रतिक्रिया

    रणबीर, बॉबी, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी अभिनीत 'एनिमल' अपनी रिलीज के बाद से ही सुर्खियों में है।

    1 दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ आलोचकों से भी मिली-जुली समीक्षाएं मिली हैं।

    जहां कुछ लोगों ने निर्देशक की दूरदर्शिता और अभिनेताओं के अभिनय की सराहना की, वहीं अन्य ने महिलाओं के साथ बुरे बर्ताव और हिंसा को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाने के लिए फिल्म निर्देशक की आलोचना की है।

    कारोबार

    'एनिमल' की कहानी और कारोबार

    'एनिमल' की कहानी अपराध और अंडरवर्ल्ड की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसे रणविजय (रणबीर) के इर्द-गिर्द बुना गया है, जो अपने पिता का प्यार पाने की कोशिश में लगा रहता है। पिता का प्यार पाने की चाहत में वह एक निर्दयी अपराधी बना जाता है।

    फिल्म अभी तक बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। इसने भारत में अब तक 550 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।

    अब इसकी अगली किस्त 'एनिमल पार्क' को लेकर चर्चा तेज है।

    पोल

    क्या आपको पसंद आई 'एनिमल'?

    यह पोल अब सक्रिय नहीं है
    ये भी पढ़ें!
    संदीप रेड्डी वांगा के विचारों को तेलुगु निर्माताओं ने बताया था 'बोल्ड', कहा- बॉलीवुड चले जाओ संदीप रेड्डी वांगा के विचारों को तेलुगु निर्माताओं ने बताया था 'बोल्ड', कहा- बॉलीवुड चले जाओ
    ये भी पढ़ें!
    'एनिमल': निर्माताओं ने दर्शकों को दिया खास तोहफा, अब मात्र 100 रुपये में देख सकेंगे फिल्म 'एनिमल': निर्माताओं ने दर्शकों को दिया खास तोहफा, अब मात्र 100 रुपये में देख सकेंगे फिल्म

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    क्वेंटिन टारनटिनो अमेरिकी निर्देशक, पटकथा लेखक और अभिनेता हैं। वह अपनी फिल्मों में हिंसा दिखाने के लिए मशहूर हैं। टारनटिनो, 'वंस अपॉन ए टाइम एन हॉलीवुड' और 'किल बिल' जैसी फिल्मों के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड सहित कई पुरस्कार जीते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हनी सिंह
    एनिमल फिल्म
    एनिमल फिल्म
    रणबीर कपूर

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    'भूल चूक माफ' से लेकर 'केसरी वीर' तक, इस सप्ताह सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये फिल्में  राजकुमार राव
    IPL 2025: एडेन मार्करम ने SRH के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    हर्षल पटेल सबसे तेज 150 IPL विकेट लेने वाले गेंदबाज बने, जानिए उनके आंकड़े हर्षल पटेल

    हनी सिंह

    मुश्किल में हनी सिंह, 'मखना' गाने के लिए पंजाब महिला आयोग ने की कार्रवाई की मांग यूट्यूब
    हनी सिंह ने पेश की भांगड़ा-हिप हॉप सॉन्ग की पहली झलक, इस दिन रिलीज़ होगा गाना बॉलीवुड समाचार
    सिंगर हनी सिंह के खिलाफ अदालत ने जारी किया गैर जमानती वारंट, जाने मामला बॉलीवुड समाचार
    लॉकडाउन के बीच रिलीज हुआ हनी सिंह और नेहा कक्कड़ का नया गाना, देखें वीडियो बॉलीवुड समाचार

    एनिमल फिल्म

    तृप्ति डिमरी नहीं भाग रही थीं स्टारडम के पीछे, 'एनिमल' की सफलता पर कही ये बात एनिमल फिल्म
    बॉक्स ऑफिस: 500 करोड़ रुपये से महज इतने कदम दूर 'एनिमल', जानिए 'सैम बहादुर' की कमाई एनिमल फिल्म
    #NewsBytesExplainer: क्या चुराया हुआ है 'एनिमल' का संगीत? जानें 'अर्जन वैली' का इतिहास #NewsBytesExplainer
    रणबीर कपूर की 'एनिमल' ने भारत में पार किया 500 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा  रणबीर कपूर

    एनिमल फिल्म

    क्या रणबीर कपूर की 'एनिमल' बनी सेंसर बोर्ड के CEO रविंद्र भाकर के तबादले की वजह?  सेंसर बोर्ड
    तृप्ति डिमरी का बिजनेसमैन सैम मर्चेंट के साथ जुड़ रहा नाम, जानिए उनके बारे में  तृप्ति डिमरी
    'एनिमल': 'पैड' वाले विवादित सीन पर डायलॉग राइटर ने कही ये बात एनिमल फिल्म
    बॉक्स ऑफिस: रणबीर कपूर की 'एनिमल' की कमाई में भारी गिरावट, जानें 18वें दिन का कारोबार  रणबीर कपूर

    रणबीर कपूर

    रणबीर कपूर अब बनेंगे 'राम', सामने आईं 'रामायण' से जुड़ीं ये जानकारी नितेश तिवारी
    बॉक्स ऑफिस: रणबीर कपूर की 'एनिमल' का शानदार प्रदर्शन जारी, 500 करोड़ रुपये की ओर कमाई  एनिमल फिल्म
    'एनिमल' में दामाद रणबीर कपूर की अदाकारी के मुरीद हुए ससुर महेश भट्ट, जानिए क्या कहा एनिमल फिल्म
    बॉक्स ऑफिस: रणबीर कपूर की 'एनिमल' की कमाई जारी, 500 करोड़ रुपये की ओर कारोबार  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025