'मखना' गाने से अलग अंदाज में धूम मचाने वापस आ रहे हैं यो यो हनी सिंह

अपने गानों के अलग अंदाज़ से धूम मचाने वाले यो यो हनी सिंह लंबे समय से म्यूजिक इंटस्ट्री से दूर थे। हनी सिंह एक बार फिर वापसी कर रहे हैं। उनके नए गाने का ट्रेलर शुक्रवार को रिलीज़ कर दिया गया है। उनका पूरा गाना 21 दिसंबर को दर्शकों के लिए रिलीज़ किया जाएगा। इस गाने में हनी पहले से अलग नज़र आ रहे हैं। हनी सिंह दीपिका-रणवीर के मुंबई वाले रिसेप्शन में नज़र आए थे।
हनी अपने नए गाने 'मखना' के साथ वापसी के लिए तैयार हैं। टी-सीरीज़ द्वारा उनके यूट्यूब चैनल पर 'मखना' का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है। इस ट्रेलर में हनी गोवा के अंदाज में नज़र आ रहे हैं। ट्रेलर देख कर लग रहा है कि वह इसमें माफिया के किरदार में हैं। वीडियो में हनी की बढ़ी हुई दाढ़ी व वजन दोनों नज़र आ रहा है। 'मखना' के लिए हनी के अलावा नेहा कक्कड़ ने भी अपनी आवाज दी है।
Yo!! My Makhna !!
— Yo Yo Honey Singh (@asliyoyo) December 14, 2018
Trailer for “Makhna” is out now.
Link : https://t.co/rlM1hUJL24
Full video out on 21st December.
Like it | Share it | Spread it#Makhnatrailer #YoYoHoneySingh
Singer: Yo Yo Honey Singh, Neha Kakkar, Singhsta Music,... https://t.co/rlM1hUJL24
यूट्यूब पर जारी किए गए इस ट्रेलर को अब तक 45 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। यह गीत एक रोमांटिक नंबर है जो सिंहस्टा द्वारा रचित है। ट्रेलर में हनी सिंह के साथ टॉप मॉडल निधि सुनील भी दिखाई दे रहीं हैं। 'मखना' हवाना के क्यूबा में शूट किया गया है। युवाओं में हनी का अलग ही क्रेज है। हनी के बालों की स्टाइल के अलावा उनके ड्रेसिंग को भी युवा काफी पसंद करते हैं।
हनी सिंह के गाए 'चार बोतल वोदका', 'दिल चोरी', 'ब्लू आईज', 'लव डोज', 'आंखों-आंखों', 'देशी बीट', 'हाई हिल्स' गाने काफी पसंद किए गए हैं। हनी कई फिल्मों में भी गाना गा चुके हैं। दीपिका-शाहरुख अभिनीत फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' का गाना 'लुंगी डांस' काफी पसंद किया गया था। हनी 'यार तेरा सुपरस्टार देसी कलाकार' में सोनाक्षी के साथ नज़़र आए थे। हनी के गानों के बाद से ही भारत में रैपिंग का क्रेज ज़्यादा बढ़ा है।
हनी सिंह बॉलीवुड फिल्म 'द एक्सपोज़' में हिमेश रेशमिया के साथ अभिनय कर चुके हैं। 'ज़ोरावर', 'तू तेरा 22 मैं तेरा 22' जैसी कई अन्य पंजाबी फिल्मों में भी हनी अपना जलवा दिखा चुके हैं।