NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / लोकप्रिय शास्त्रीय गायिका प्रभा आत्रे का निधन, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
    अगली खबर
    लोकप्रिय शास्त्रीय गायिका प्रभा आत्रे का निधन, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
    प्रभा आत्रे का 92 वर्ष की उम्र में निधन (तस्वीर: एक्स/@AjitPawarSpeaks)

    लोकप्रिय शास्त्रीय गायिका प्रभा आत्रे का निधन, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jan 13, 2024
    07:24 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय संगीत जगत के लिए 13 जनवरी को दुखद खबर आई है। लोकप्रिय शास्त्रीय गायिका प्रभा आत्रे का निधन हो गया है। वह 92 वर्ष की थीं।

    इस वक्त उनका परिवार विदेश में है। उनके भारत आने पर मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। महाराष्ट्र सरकार ने घोषणा की है कि उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

    प्रभा के निधन के खबर से सोशल मीडिया पर लोग शोक जता रहे हैं।

    खबर

    हार्ट अटैक से हुआ प्रभा आत्रे का निधन

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आत्रे का निधन हार्ट अटैक से हुआ है। वह एक समारोह में प्रस्तुति देने वाली थीं।

    वह पुणे में थीं। हार्ट अटैक के बाद उन्हें तुरंत लता मंगेशकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

    उनके निधन के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उनके अंतिम संस्कार को राजकीय सम्मान के साथ करने की घोषणा की है। उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने भी सोशल मीडिया पर शोक जताया।

    परिचय

    3 पद्म सम्मान पा चुकी थीं आत्रे

    आत्रे हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के कैराना घराने से ताल्लुक रखती थीं।

    2022 में उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। 2002 में उन्हें पद्मभूषण और 1990 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

    उम्र के आखिरी पड़ाव तक उन्होंने गायिकी का दामन थामे रखा था। रिपोर्ट्स के अनुसार, शनिवार को भी वह एक समारोह में भाग लेने के लिए मुंबई रवाना होने वाली थीं।

    उनके निधन से शास्त्रीय संगीत की अपूर्णीय क्षति हुई है।

    प्रतिभा

    विभिन्न क्षेत्रों में कुशल थीं आत्रे

    आत्रे का जन्म 13 सितंबर 1932 को हुआ था।

    वह गायकी की खयाल, तराना, ठुमरी, दादरा, गजल और भजन जैसी विधा में पारंगत थीं।

    उन्होंने विज्ञान और कानून की पढ़ाई की थी। संगीत में उन्होंने डॉक्टरेट हासिल किया था। वह एक बेहतरीन संगीतकार, शिक्षाविद और लेखिका भी थीं।

    उनके निधन के बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। शास्त्री संगीत से जुड़े लोग उनकी पुरानी यादें भी साझा कर रहे हैं।

    ट्विटर पोस्ट

    नहीं रहीं प्रभा आत्रे

    Prabha Atre, honored with all three Padma awards, skillfully mastered her art, elegantly singing नन्द कुँवर की छबि न्यारी... at the age of 61. #RIP #PrabhaAtre #PrabhaTai #Archives #RareVideos #IndianMusic #RIM pic.twitter.com/iDwqOSbIAp

    — Irfan (@irfaniyat) January 13, 2024

    राशिद खान 

    इसी हफ्ते राशिद खान ने कहा था अलविदा

    भारतीय शास्त्रीय संगीत जगत ने 1 हफ्ते के अंदर ही अपने 2 बहुमूल्य रत्न खो दिए हैं। 9 जनवरी को उस्ताद राशिद खान का निधन हो गया था। उन्होंने 55 की उम्र में आखिरी सांस ली थी।

    राशिद कैंसर से जूझ रहे थे। पिछले महीने उन्हें सेरेब्रल अटैक भी आया था।

    शास्त्रीय संगीत के अलावा राशिद बॉलीवुड के कई बेहतरीन गाने गा चुके थे। 'जब वी मेट' का गाना 'आओगे जब तुम ओ साजना' उनके लोकप्रिय गीतों में शुमार है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    संगीत इंडस्ट्री
    सेलिब्रिटी की मौत

    ताज़ा खबरें

    एलन मस्क के एक्स में फिर आई समस्या, यूजर्स को हुई दिक्कत  सोशल मीडिया
    डोनाल्ड ट्रंप ने विदेशी स्टील और एल्यूमिनियम पर टैरिफ को बढ़ाकर किया 50 प्रतिशत अमेरिका
    मिस वर्ल्ड बनकर दुनियाभर में भारत का नाम रोशन कर चुकीं ये हसीनाएं, एक बनीं डॉक्टर मिस वर्ल्ड
    शशि थरूर की नाराजगी के बाद कोलंबिया ने पाकिस्तान के प्रति संवेदना का बयान वापस लिया शशि थरूर

    संगीत इंडस्ट्री

    जब लता मंगेशकर ने अदनान सामी को किया था फोन, गायक ने किया याद अदनान सामी
    आपके भविष्य को सुरीला बनाएगा संगीत, शास्त्रीय संगीत में ऐसे बनाएं करियर 12वीं के बाद करियर विकल्प
    सिद्धू मूसेवाला का नया गाना 'मेरे नाम' रिलीज, सोशल मीडिया पर छाया सिद्धू मूसेवाला
    मैंने साल का सबसे हिट गाना गाया था, लेकिन मुझे रिप्लेस कर दिया गया- आदित्य नारायण  आदित्य नारायण

    सेलिब्रिटी की मौत

    ऑस्कर विजेता अभिनेत्री ग्लेंडा जैक्सन का निधन, 87 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांस  हॉलीवुड समाचार
    दक्षिण भारतीय अभिनेता सीवी देव का निधन, 83 साल की उम्र में ली अंतिम सांस  दक्षिण भारतीय सिनेमा
    मलयालम निर्देशक बैजू परवूर नहीं रहे, 42 साल की उम्र में ली अंतिम सांस  दक्षिण भारतीय सिनेमा
    सुशांत पर बनी फिल्म पर नहीं लगेगी रोक, मौत के साथ अधिकार भी खत्म- हाई कोर्ट सुशांत सिंह राजपूत
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025